राजनीती
September 4, 2018
दिल्ली के जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में बसपा के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार की शाम हेलमेट पहनकर दो बदमाशों ने गोली मारकर बसपा नेता की हत्या कर दी. बदमाशों ने उन्हें चार गोलियां मारी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलशाद खान के रुप में हुई है. बीएसपी के टिकट के पर उन्होने मेरठ से जिला पंचायत...
September 4, 2018
अडानी कम्पनी द्वारा भेजे गए जेसीबी झारखण्ड के गोड्डा ज़िले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के माली गांव में 16 बीघा ज़मीन में लगी धान की फ़सल को तहस-नहस कर दिया और दर्जनों पेड़ उखाड़ दिए. घटना 31 अगस्त 2018 की है.
संघर्ष संवाद की ख़बर के मुताबिक माली गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी ज़मीन अडानी को नहीं दी है और ना ही देना चाहते हैं. इस सम्बन्ध में न वे किसी जनसुनवाई में शामिल हुए और ना...
September 3, 2018
मुंबई। भीमा कोरेगांव हिंसा को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने 31 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दावा किया था कि पकड़े गए कार्यकर्ताओं का भीमा कोरेगांव में हिंसा फैलाने में हाथ था और उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने कहा था कि ऐसे सबूत मिले हैं कि ये लोग सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में थे। वहीं, मुंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हैरानी जताई है। ...
September 3, 2018
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगुसराय निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई के उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ सकते हैं। उन्हें महागठबंधन सहयोगी आरजेडी, कांग्रेस, एनसीपी और जीतन राम मांझी के हम (एस) का समर्थन होने की संभावना है।
कुमार ने पीटीआई को बताया, "अगर पार्टी (सीपीआई) मुझे बेगूसराय के उम्मीदवार के रूप में नामित...
September 3, 2018
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह चौहान राज्य को बीमारू राज्य के ठप्पे से छुटकारा दिलाने का कितना भी वादा करें, हकीकत ये है कि मध्यप्रदेश इस समय गहरे आर्थिक संकट में फंस चुका है।
‘राम की चिड़ियां राम के खेत, खाओ रे चिड़ियां भर-भर पेट’ बोलने वाले शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को तो राहत नहीं दी लेकिन फालतू के कामों में इस कदर धन लुटाया कि प्रदेश का खज़ाना खाली हो चुका...
September 3, 2018
यूनिफॉर्म सिविल कोड की इस वक्त न ज़रूरत है और न ही यह अनिवार्य है। यह राय भारत के क़ानून आयोग की है। पिछले शुक्रवार को कानून आयोग ने परिवार कानून सुधार पर अपनी तरफ़ से एक चर्चा-पत्र जारी किया है।
आयोग का पक्ष है कि समुदायों के बीच समानता की जगह समुदायों के भीतर स्त्री और पुरुष के बीच समानता होनी चाहिए। सती प्रथा, देवदासी, तीन तलान और बाल विवाह ये सब सामाजिक बुराइयां हैं और मानव...
September 3, 2018
रायपुर के राष्ट्रीय हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय में इस समय दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जंतर-मंतर जैसा माहौल बना हुआ है।
हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। ये छात्र-छात्राएं पूर्व कुलपति और वॉर्डन की नियुक्ति के साथ-साथ छात्राओं पर लगाई गई बंदिशों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
(courtesy: naidunia.jagran.com)
पूर्व...
September 3, 2018
राजस्थान में राजधानी जयपुर में एक भाजपा नेता के सत्ता के नशे में डूबे बेटे ने चार मजदूरों को कार से कुचल दिया। इनमें से 2 मजदूरों की मौत हो गई और दो बुरी तरह से घायल हो कर मौत से जूझ रहे हैं।
सत्ता और शराब के नशे में चूर भरत भूषण मीणा ने शुक्रवार की रात फुटपाथ पर सो रहे 4 मजदूरों पर अपनी एसयूवी गाड़ी चढ़ा दी। इस गाड़ी पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा का पोस्टर भी लगा मिला है।...
September 2, 2018
भीमा कोरेगावं हिंसा में गिरफ्तारी की बहसों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मनाया, अभी वह सत्ता में हैं. स्वरा भास्कर ने कोरेगांव हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारियों पर भी सवाल उठाया. इंडियन वीमन प्रेस कॉर्प्स की ओर से शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में स्वरा ने कहा कि लोगों को उनके कर्मों के लिए दंडित किया जाना चाहिए, न कि उनके...
September 2, 2018
भाजपा के पूर्व सांसद और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी जब तक सत्ता में हैं, तभी तक करिश्माई हैं। जिस दिन सत्ता से बाहर हुए तो करिश्माई नहीं रहेंगे। राजधानी दिल्ली में एक किताब के विमोचन समारोह के दौरान यशवंत सिन्हा ने ये बातें कहीं।
सिन्हा ने कहा कि...