राजनीती

October 24, 2018
भारतीय जनता पार्टी जब अपने शासन वाले राज्यों में कानून-व्यवस्था और पुलिस की काफी तारीफ करती है, लेकिन सचाई ये है कि उसके शासन वाले राज्य राजस्थान की पुलिस एक अध्ययन में सबसे फिसड्डी पाई गई है। इस साल की भारत में पुलिसिंग की स्थिति 2018 की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान में जनता पुलिस से राहत नहीं, बल्कि परेशानी महसूस करती है। रिपोर्ट के अनुसार, जनता इंस्पेक्टर और दरोगा जैसे...
October 23, 2018
आपने फ़िल्म देवदास में पारो और पार्वती के किरदार को देखा होगा। नहीं देख सके तो कोई बात नहीं। सीबीआई में देख लीजिए। सरकार के हाथ की कठपुतली दो अफ़सर उसके इशारे पर नाचते नाचते आपस में टकराने लगे हैं। इन दोनों को इशारे पर नचाने वाले देवदास सत्ता के मद में चूर हैं। नौकरशाही के भीतर बह रहा गंदा नाला ही छलका है। राजनीति का परनाला वहीं गिरता है जहाँ से उसके गिरने की जगह बनाई गई होती है। चार्जशीट का खेल...
October 23, 2018
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर मेहुल चौकसी को देश से बाहर भागने में मदद करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अरुण जेटली की बेटी चोर मेहुल चौकसी के पेरोल पर थी। इस दौरान उनके वित्त मंत्री पिता ने मेहुल चौकसी की फाइल देखी और उन्होंने देश से बाहर भागने दिया। अरुण जेटली की बेटी को आईसीआईसीआई बैंक के खाता नं. 12170500316 से पैसा प्राप्त होता था।...
October 23, 2018
आज मैं ये पूरे विश्वास के साथ कह पा रहा हूं कि अपार बहुमत वाली मौजूदा सरकार इतिहास में एक निष्प्रभावी सरकार के तौर पर याद रखी जाएगी. एक ऐसी सरकार, जो कॉस्मेटिक सर्जरी, मीडिया प्रोपेगेंडा के जरिए 5 साल तक लोगों को विकास का सपना दिखाती रही. एक ऐसी सरकार, जिसने बहुत सारे मामूली स्कीम्स की शानदार पैकेजिंग की. एक ऐसी सरकार, जिसने मुद्दों को संबोधित करने की जगह हर बार मुद्दों को बदलना जरूरी समझा. कुल...
October 23, 2018
भारतीय जनता पार्टी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भले ही राम के नाम पर वोट मांगती रही हों, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों में राम और हनुमान की एक जोड़ी उसके लिए चुनौती पेश करने को तैयार है। किसान नेता हनुमान बेनीवाल तो वसुंधरा राजे का कड़ा विरोध करते ही रहे हैं, और राजस्थान में तीसरा मोर्चा बनाने में जुटे हैं, लेकिन अब उन्हें किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे रामपाल जाट भी...
October 23, 2018
छत्तीसगढ़ में 15 सालों से एक छत्र राज्य कर रहे डॉ रमन सिंह इस बार सत्ता विरोधी लहर तथा अजीत जोगी-बीएसपी के गठबंधन से तो परेशान थे ही, लेकिन अब उनके सामने एक और मुश्किल पैदा हो गई है जो कांग्रेस ने की है। कांग्रेस ने रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव से करुणा शुक्ला को टिकट दे दिया है जो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी है। इस बात का महत्व इसलिए भी है क्योंकि भाजपा अब तक इन...
October 23, 2018
अब तक माना जाता रहा है और देखा भी गया है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में केवल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में मुकाबला होता है और किसी तीसरे या चौथे दल के लिए कोई जगह नहीं बनती है। हालांकि, इस बार स्थिति बदली दिख रही है। मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मजबूती से लड़ रही हैं और आपस में तालमेल करके अपनी ताकत भी बढ़ा रही हैं। मध्यप्रदेश में...
October 23, 2018
मंगलदोई: असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के अपडेटेड मसौदे के नाम पर केंद्र सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन दशकों से यहां रहने वाले लोगों को एक पल में पराया होना इतना अखर रहा है कि वे आत्महत्या करने को मजबूर हैं. खारुपेटिआ गांव के जानेमाने बुद्धिजीवी, अध्यापक और वकील निरोद बरन दास ने आत्महत्या कर ली है. कहा जा रहा है की NRC के कारण नागरिकता छिन जाने के डर ने अब तक 28 लोगों की...
October 22, 2018
राजस्थान में पिछले माह चली रोडवेज की हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को हड़ताल के दिनों का वेतन नहीं मिलेगा। वसुंधरा राजे सरकार का कहना है कि हड़ताल 20 दिन चली थी इसलिए इन 20 दिनों का वेतन कर्मचारियों को नहीं दिया जा सकता। ऐसे में हड़ताली कर्मचारियों को 15 दिन का ही वेतन इस माह मिल सकेगा। रोडवेज के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुई इस हड़ताल में ज्यादातर कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी शामिल थे।...
October 22, 2018
2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 'पिंजरे में बंद तोता' और 'मालिक की आवाज़' बताया था, ऐसा नही है कि मोदी राज में कुछ परिवर्तन आया, परिस्थितियां आज भी वही है लेकिन, कल एक अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आया है केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ही नंबर दो अधिकारी राकेश अस्थाना के खिलाफ घूस लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. ऐसा उन्होंने अपने नम्बर एक अधिकारी यानी सीबीआई प्रमुख आलोक...