राजनीती
November 15, 2018
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद भी ज्यादातर मौजूदा विधायकों पर ही एक बार फिर दांव लगाया है. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दोनों विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने जिन सीटिंग एमएलए को टिकट दिए हैं उनके खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता पहले ही कई बार शिकायत कर चुके हैं. विकास का ढिंढोरा पीट रही बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों को दोबारा टिकट दिया है उन्हें जनता के गुस्से का शिकार होना...
November 15, 2018
छत्तीसगढ़ में बेखौफ अपराधी पुलिस और प्रशासन की कथित चुस्ती के बीच अपनी हरकतें जारी रखे हैं। पुलिस की नाक के नीचे अपहरणों का सिलसिला जारी है।
मुख्यमंत्री रमन सिंह के जिले राजनांदगांव में डोंगरगढ़- खैरागढ़ रोड स्थित अछोली के एक फार्म हाउस से 20 वर्षीय युवक के अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
सोमवार सुबह करीब सात बजे डोंगरगढ़ संजय नगर वार्ड 11 निवासी लक्की नंदेश्वर का अछोली स्थित उसके...
November 15, 2018
मध्यप्रदेश में चुनावी साल में भी किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यही हैं कि किसान आज भी अपनी फसल के उचित दामों के लिए परेशान हो रहे हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
यही हाल है रायसेन जिले का जहां धान की उपज का सही दाम न मिलने से नाराज़ किसानों ने मंडी परिसर के बाहर भोपाल-सागर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया।
गुस्साए किसानों का कहना था कि व्यापारी धान...
November 14, 2018
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनसंगठनों ने भोपाल में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर अपनी मांगें सामने रखीं. इस दौरान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के लिये बनाये गये मांगपत्र को सांझा किया गया. इस मांगपत्र में प्रदेश में राज्य परिवहन निगम पुनः शुरू करने, सच्चर कमिटी के सिफारिशों पर अमल करने, शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण पर रोक लागने, अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने के संबंध में...
November 14, 2018
राजस्थान में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जैसे जैसे जारी होती जा रही है, वैसे वैसे उसके बागियों की सूची लंबी होती जा रही है।
सत्ता विरोधी लहर का असर खत्म करने के लिए भाजपा ने बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं, लेकिन टिकट से वंचित तकरीबन सारे विधायक भाजपा के फैसले के खिलाफ बगावत करने निकल पड़े हैं।
राजस्थान में भाजपा ने अब तक 131 प्रत्याशियों की जारी की है जिसके बाद...
November 14, 2018
भाजपा सरकार की बहुप्रचारित अटल आवास योजना पूरी तरह से फेल होती दिख रही है। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तो अटल आवास योजना के 3500 से भी ज्यादा मकान खंडहर होने के कगार पर हैं।
नईदुनिया की खबर के अनुसार, इनमें से 1300 आवासों में लोग अनधिकृत कब्जा कर चुके हैं। करीब 600 आवास इस तरह से खंडहर बन गए हैं कि उनमें रहना जान को खतरे में डालना है।
इन मकानों में सुविधाओं की कमी इस कदर है कि इनको...
November 13, 2018
रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पूर्व विधायक और वाणिज्यकर विभाग के कमिश्नर समेत 15 लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. सदर कोतवाली में गैंगरेप पीड़िता की तहरीर पर पूर्व विधायक गजाधर सिंह, आरएसएस के भानु प्रताप सिंह, महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र के जीजा विनोद सिंह, राकेश सिंह, वाणिज्य कर कमिश्नर सत्येंद्र सिंह गौतम, निखिल सिंह, लाखन...
November 13, 2018
पिछले कुछ वर्षों से, परंपराओं और रीति-रिवाजों के नाम पर, भारत में धर्मनिरपेक्षता को पुनर्परिभाषित करने और उसकी सीमाओं का पुनः निर्धारण करने का चलन हो गया है। संविधान निर्माताओं ने एकमत से न सही, परंतु बहुमत से धर्मनिरपेक्षता को संविधान का अविभाज्य और अउल्लंघनीय हिस्सा बनाया था। स्वाधीनता के बाद के वर्षों में इस सिद्धांत का लगभग पूर्णतः पालन किया गया और धार्मिक संस्थाओं और धार्मिक नेताओं के प्रभाव...
November 13, 2018
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार ने सरकारी स्कूलों को अपने चहेते लोगों के एनजीओ के हवाले करके बरबाद करने की जो साजिश की, उसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।
स्कूली बच्चों को पढ़ाने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का काम अब एनजीओ के हवाले ही है।
नईदुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत सारे संस्थान अलग-अलग जिलों में अपना प्रयोग कर रहे हैं, और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)...
November 13, 2018
जयपुर सेंट्रल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल नई दिल्ली की टीम ने सोमवार रात राजधानी के मोतीडूंगरी इलाके में छापा मारकर वन्यजीवों के अंग बरामद किए है।
पत्रिका के मुताबिक इन अंगों को तस्कर जादू टोना के नाम पर बेचता था। जयपुर सेंट्रल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल नई दिल्ली की टीम ने पहले बोगस ग्राहक बनाया और फिर रंगे हाथों गिरफ्तार कर तलाशी लेते हुए कई सामान बरामद किए हैं।
आधी रात तक टीम मकान की...