राजनीती
June 12, 2017
मुज़फ़्फ़रनगर : बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अपने नाम का डंका बजवाने वाले अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी से प्रभावित होने वाले लोगों की सूचि में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम भी जुड़ गया है.
केन्द्र सरकार अपनी महत्वकांक्षी व जन-उपयोगी ‘जल बचाओ योजना’ में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का चेहरा इस्तेमाल करना चाहती है. नवाज़ुद्दीन इस समय मशहूर लेखक सआदत अली मंटो की...
June 10, 2017
देहरादून | 10 जून, 2017 : संसार भर में बांधों की अनुपयोगिता, दावें झूठे सिद्ध होना, लाभों का कमतर होते जाना, पर्यावरणीय नुकसानों की पूर्ति ना हो पाने, झीलों में गाद भरना, दावे के अनुरूप बिजली उत्पादन न होना, सिंचाई के आंकलन भी कम होते जाना, लम्बे समय के बाद भी जनहक के सवालों का हल ना निकल पाना आदि अनेक ऐसे कारण हुए जिनसे बाँधों में निवेश अब कम हो रहा हैं। उदाहरण के लिए जे. पी. कंपनी कई सालों...
June 10, 2017
कॉरपोरेट मीडिया और पत्रकारों का एक बड़ा गर्व मोदी और उनकी सरकार का घोषित प्रवक्ता बन गया है। जो गिने-चुने मीडिया घराने और पत्रकार सवाल उठा रहे हैं उनका मुंह बंद करने की कोशिश हो रही है।
सरकार के आगे बिछने से इनकार करने वाले एनडीटीवी पर शिकंजे की कोशिश का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। पहले पठानकोट पर हमले में सेना की लापरवाही उजागर करने वाले इस चैनल की बांहें मरोड़ने की कोशिश और अब इसकी एंकर...
June 10, 2017
संघ के नेताओं का ही कहना है कि सरकार किसानों की समस्याओं को समझना ही नहीं चाहती। उसकी इस बेरुखी ने ही किसान आंदोलन को इतना उग्र कर दिया है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आंदोलन कर रहे किसानों को राहत देने के बजाय सरकार उनका मुंह चिढ़ाने की कोशिश में लगी है। किसानों को स्थायी राहत देने के उपाय घोषित करने की जगह उसने अखबारों में करोड़ों रुपये खर्च कर दो पेजों के विज्ञापनों में...
June 10, 2017
पता नहीं, अमित शाह कल को अगर मंत्री बने तो अपने दफ्तर में गांधी जी तस्वीर लगाएंगे या गोलवलकर की। हो सकता है कि वह मंत्री के तौर पर महात्मा गांधी की मूर्तियों पर फूल चढ़ाने से यह कह कर इनकार कर दें कि गांधी राष्ट्रपिता नहीं चतुर बनिया थे।
बीजेपी के लिए महात्मा गांधी सिर्फ एक चतुर बनिया थे, जो कांग्रेस की कमजोरियों को अच्छी तरह समझते थे। कांग्रेस कभी भी सिद्धांतों की पार्टी नहीं रही और उसे सिर्फ...
June 10, 2017
उरी हमले के शहीद हवालदार रवि पाल का परिवार इन दिनों जातिगत भेदभाव का शिकार बन गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांव वाले न तो गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर शहीद के प्रतिमा की स्थापना की अनुमति दे रहे हैं और न ही रवि के घर तक जाने के लिए सड़क की जमीन का एक छोटा टुकड़ा दे रहे हैं।
Image Courtesy: Indian Express
विडंबना यह है कि उनके शहीद होने के बाद बंपी लिंक रोड का नाम "...
June 10, 2017
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि संविधान पीठ के अंतिम फ़ैसले आने तक आयकर रिटर्न जमा करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया जा सकता है। साथ ही शीर्ष अदालत ने यह भी कहा है कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है सरकार उन्हें पैन कार्ड से लिंक करने पर जोर नहीं दे सकती है। वहीं जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें पैन कार्ड से लिंक करना...
June 10, 2017
मध्य प्रदेश में पुलिस हिरासत में किसान की मौत के बाद इलाके के किसानों में बेहद नाराजगी है। यहां 1 जून से चल रहे किसान आंदोलन में अब तक 6 किसानों की मौत हो गई। मृतक घनश्याम के परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि पुलिस ने उसे गुरूवार को हिरासत में लिया था और शुक्रवार रात उसके देहांत होने की खबर मिली।
Image Courtesy: Indian Express
परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद...
June 10, 2017
जसिन्ता केरकेट्टा ने गाँधी पीस फाउंडेशन में दिए अपने वक्तव्य
मैं झारखंड के उरांव आदिवासी समूदाय से आती हूं और हिंदी में कविताएं लिखती हूं। मैं हिंदी में कविताएं लिखती हूं इसलिए आदिवासी साहित्य की परिभाषा गढ़ने वाले लोगों के अनुसार मेरी कविताओं का टोन आदिवासी न होकर सवर्ण है। दलित समूदाय के बीच जब होती हूं तो वे मुझे दलित कवि कहते हैं। हिंदी भाषा में लिखने-पढ़ने वालों के बीच होती हूं तो वे मुझे...
June 9, 2017
जहां मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसान आंदोलन उग्र हो चुका है, मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं वहीं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह बाबा रामदेव के साथ योग कर रहे हैं। उधर महाराष्ट्र के कई किसानों की खुदकुशी का मामला भी आ चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केन्द्रीय कृषि एवं किसान...