राजनीती
June 14, 2017
जब रास्ते संकरे होते जाते हैं,जब सड़कें मिलनी बंद होने लगती हैं और खडंजा शुरू हो जाता;जब कच्चे-जर्जर मकान श्रृंखलाबद्ध खड़े दिखाई देने लगते हैं, आपको मान लेना चाहिए कि आप किसी ऐसे गांव या बस्ती में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ से न्याय-लोकतंत्र-बराबरी की गाड़ी नहीं गुजरती.मंदसौर के किसान आन्दोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए सत्यनारायण गाईरी(26 वर्ष) का परिवार ऐसे ही एक गांव लोध में रहता है....
June 13, 2017
बच्चा देश का भविष्य होता है। अनिवार्य शिक्षा के तहत सरकार शिक्षा के अधिकार जैसा विधेयक ला चुकी और बच्चों को उनका हक देने की कोशिश की लेकिन आज भी कई ऐसे बच्चे हैं जो अपने इस बुनियादी हक से महरूम रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस पर एक कार्यक्रम में 11 वर्षीय एक बच्ची ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि मैं मंत्री के घर पर पोंछा लगाती हूं इसलिए मैं...
June 13, 2017
उत्तर प्रदेश में पिछली सपा सरकार पर अपराध, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्ता में आई योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार भी अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। नई सरकार में अपराध के मामले में ज्यादा कोई कमी नहीं आई है। अपराधियों ने इस दौरान कारोबारियों को भी निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बृज में पिछले तीन महीने में अपराधियों के टार्गेट में सराफा...
June 13, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले भाषणों में कहा था कि उनका सपना है कि देश का हर नागरिक विमान यात्रा करे। कुछ कंपनियां पीएम के इस विजन को लेकर बेहद सस्ते किरायों पर सेवाएं शुरू करने का मन बना रही थीं लेकिन उन्हें जीएसटी में नई टैक्स व्यवस्थाओं से झटका लगा है।
सरकार की 1 जुलाई से जीएसटी लागू करने के इरादे का असर तमाम उदयोगों पर पड़ने वाला है। टैक्स के हिसाब-किताब में सरकार लगातार गलत...
June 13, 2017
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर गिर कर 6.1 फीसदी पर पहुंच गई, जो दो साल की सबसे कम वृद्धि दर है। इसके साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल के उत्पादन और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ भी घट गई है। कैपिटल गुड्स सेक्टर में भी गिरावट है।
Image: Jagran
नोटबंदी के असर को भले ही सरकार सिरे से खारिज कर दे लेकिन इकोनॉमी को इससे पहुंची चोट दिखने लगी है। वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में...
June 12, 2017
उत्तर प्रदेश में शराब ठेकों और बिक्री के खिलाफ लगातार प्रर्शन हो रहे हैं। खासकर महिलाएं इनके खिलाफ काफी उग्र हैं। वे नहीं चाहती की आस-पास के इलाकों में शराब के ठेके खुले या शराब की बिक्री की जाए। महिलाओं का मानना है कि इन सबके चलते उनका घर परिवार बर्बाद हो रहा है। ज्ञात हो कि पिछले साल बिहार में हर तरह के शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई थी जिसके देश के विभिन्न राज्यों में इसकी मांग उठने लगी।...
June 12, 2017
शेड्स ऑफ फॉलेन चिनार कश्मीर घाटी में अशांति पर आधारित है। मार्च, मार्च एंड मार्च जेएनयू में छात्र आंदोलन और अनबियरेबल बीइंग ऑफ लाइटनेस रोहित वेमुला प्रकरण पर है। इन तीनों मुद्दों पर केंद्र की बीजेपी सरकार की खासी बदनामी हुई है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने युवा फिल्मकारों के तीन वृतचित्रों को दिखाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। तीनों वृतचित्र ऐसे विषय पर हैं, जिन पर मोदी सरकार...
June 12, 2017
पुलिस हिरासत में केतन पटेल की मौत और किसान के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरे गुजरात में प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी जिला मुख्यालयों पर धरना का आयोजन कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी का कहना है कि अगर उसकी मांग नहीं मानी गई तो वह 16 जून को ‘रास्ता रोको आंदोलन’ करेगी। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंहा सोलंकी ने कहा कि हम चाहते हैं कि किसानों के मुद्दों का हल किया जाए,...
June 12, 2017
दी सरकार के तमाम प्रचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉबिंग के बावजूद विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से दूर हैं। उन्हें यहां निवेश और कारोबार करना कठिन नजर आ रहा है।
इज ऑफ डुइंग बिजनेस यानी कारोबार करने के आसान माहौल के मामले में वर्ल्ड बैंक ने मोदी सरकार को आईना क्या दिखाया वह इसके कामकाज में ही खोट खोजने लगी। मोदी सरकार का कहना है कि हाल के दिनों में सरकार ने बिजनेस करने में आसानी...
June 12, 2017
जीएसटी लागू करने में मोदी सरकार उसी तरह की हड़बड़ी दिखा रही है, जैसी नोटबंदी के दौरान दिखाई थी। नोटबंदी से देश को जो खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और उसे दुनिया देख रही है।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी पर सरकार की आधी-अधूरी तैयारियां सामने दिखने लगी हैं। रविवार को सरकार की बनाई जीएसटी काउंसिल ने उन 66 चीजों पर टैक्स घटा दिए, जिन पर पहले इसकी ऊंची दरें लागू की गई थीं। मसलन अचार, स्कूल...