राजनीती
June 15, 2017
भारतीय किसान संघ किसानों के चक्काजाम आंदोलन से दूर रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान संघ के प्रभाकर केलकर ने पत्रकारों से कहा कि हिंसा से निकले आंदोलन को संघ समर्थन नहीं करेगा। ज्ञात हो कि किसान 16 जून को चक्काजाम करेंगे। बता दें कि किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है। उल्लेखनीय है कि करीब दो हफ्ते पहले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था।...
June 15, 2017
किसान आंदोलन तेज होता देख सरकार ने खुद दालों की खरीद को तेज करने का फैसला किया। ताकि दलहन किसानों का असंतोष न बढ़े। लेकिन इसके लिए सरकार खुद पहल न कर व्यापारियों पर किसानों से एमएसपी पर दालें खरीदने का दबाव बना रही है।
दालों की बढ़ती कीमतों को काबू में लाने लिए मोदी सरकार ने किसानों को बेहतर कीमत देने का वादा किया था। सरकार ने किसानों से अपील की थी वे ज्यादा दलहन उगाएं, कीमत की चिंता न...
June 15, 2017
आखिर रोजगार में बढ़ोतरी न होने की वजह क्या है? वजह है मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और स्मार्ट सिटी जैसे मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोग्राम का फेल होना।
पिछला लोकसभा चुनाव लड़ते वक्त बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए बेरोजगारी का ठीकरा यूपीए सरकार पर फोड़ा था। उस वक्त बीजेपी ने देश में हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करने का वादा कर कहा था कि यूपीए सरकार की...
June 14, 2017
अंतरराष्ट्रीय बाजार के हर दिन की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल बेचने की सरकार की मुहिम सिरे चढ़ती नहीं दिख रही है। 16 जून से पेट्रोल पंपों को हर दिन तेल की कीमतें अपडेट करनी होंगी और इसी के आधार पर पेट्रोल-डीजल बेचना होगा। लेकिन पेट्रोल पंप इस परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हैं। डीलरों का कहना है कि इस परिवर्तन से पहले रिटेल आउटलेट्स को ऑटोमेटेड करना होगा।
सरकार अखबारों में विज्ञापन छाप चुकी है...
June 14, 2017
संघ शासित प्रदेश दिउ के पुलिस विभाग ने एलान किया है कि जो भी रेप के आरोपी फरार बीजेपी नेता की जानकारी देगा उसे 25 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। ज्ञात हो कि दिउ जिला पंचायत के अध्यक्ष और बीजेपी नेता शशिकांत सोलंकी पर रेप का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिउ के स्थानीय कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है जिसके बाद पुलिस ने जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है।
पुलिस का एलान...
June 14, 2017
‘नीयत’ यानी इंटेंशन अगर सही नहीं हो तो भारतीय दर्शन परंपरा में महिमामंडित ‘न्याय’ और ‘नीति’ का समागम भी समतामूलक आदर्श समाज की संरचना नहीं कर सकता।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने‘राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट)’ में एससी, एसटी, ओबीसी व विकलांग वर्ग को दिये जाने वाले आरक्षण के नियम में भारी बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार अब केवल 6 प्रतिशत...
June 14, 2017
शायद ही कोई चुनाव हो या नेताओं का भाषण जिसमें किसानों के कर्ज की माफी या उन्हें कम ब्याज दरों पर लोन या अन्य सुविधाएं देने की बात न की जाती हो। किसान के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं भी हैं। इसके बावजूद भी किसानों को ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता है। किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं। हाल में मध्य प्रदेश में एक ही दिन में तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसानों की तकलीफ का अंदाजा इस बात से...
June 14, 2017
कर्ज के बोझ के चलते 24 घंटे में तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली। दो किसानों ने मंगलवार को होशंगाबाद और विदिशा में जबकि सीहोर में सोमवार को एक किसान ने आत्महत्या की। जहां सीहोर और होशंगाबाद में किसानों की आत्महत्या का कारण कर्ज बताया जा रहा है वहीं जबकि विदिशा में पटवारी द्वारा गलत सीमांकन करने के कारण किसान ने अपनी जान दे दी।
Image Courtesy: DNA
बताया जाता है कि जिस सोसायटी का कर्ज दो...
June 14, 2017
ब्रिटिश सरकार के सामने मोदी सरकार अपना पक्ष मजबूती और तैयारियों के साथ नहीं रख पा रही है। लिहाजा माल्या ब्रिटेन में भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सुरक्षित हैं और यहां की सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं।
बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज खाकर लंदन में बैठे उद्योगपति विजय माल्या को सरकार भारत लाने में लगातार नाकाम साबित हो रही है। लंदन में जब भी उन्हें अदालत में पेश किया जाता है वह...
June 14, 2017
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी लागू होने के बाद कई जरूरी और जीवनरक्षक दवाओं के दाम बढ़ जाएंगे। सरकार ने ज्यादातर जरूरी दवाओं पर 12 फीसदी टैक्स का प्रावधान किया है। इस वक्त इन पर 9 फीसदी टैक्स लगता है। सिरदर्द, जुकाम और बुखार में इस्तेमाल करीब 700 से ज्यादा दवाइयों पर जीएसटी में बढ़ी टैक्स दरों पर असर पड़ेगा। जाहिर है अब ये महंगी हो जाएंगी।
दरअसल, 30 जून 2017 तक जो दवा 100...