मिडिया
September 7, 2019
ऑटो सेक्टर मे एक ओर मंदी को लेकर जहां विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं शनिवार को एक इवेंट में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल ऑटो कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) के इवेंट में जब वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मैन्यूफैक्चरर्स से पूछा कि गाड़ियों की बिक्री कम क्यों रही है तो इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसा नोटबंदी की...
September 7, 2019
अर्थव्यवस्था में चल रही सुस्ती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों मोदी सरकार पर जमकर हमले बोल रही है। शनिवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है लेकिन यह ऑटो, ट्रांसपोर्ट और माइनिंग जैसे सेक्टर के लिए बर्बादी के जश्न की तरह है।
प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए ऑटो उद्योग की समस्याओं पर प्रकाश डाला है।...
September 6, 2019
उत्तराखंड सरकार पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिये गए सरकारी आवासों का किराया माफ करने के लिए अध्यादेश लायी है. इस अध्यादेश के जरिये पाँच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अब वो लाखों रुपये नहीं चुकाने होंगे,जो कि आवंटित आवासों हेतु उन्हें चुकाने थे. दरअसल उत्तराखंड उच्च न्यायालय,नैनीताल ने उन सभी नेताओं से किराया वसूलने का आदेश दिया,जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री होने की हैसियत से सरकारी आवास निशुल्क आवंटित थे...
September 6, 2019
नमस्कार, भारत चांद पर पहुंचने वाला है। गौरव के इस क्षण में मेरी नज़र चांद पर भी है और ज़मीन पर भी, जहां चांद से भी ज़्यादा गहरे गड्ढे हैं। दुनियाभर में सूरज की आग में जलते लोकतंत्र को चांद की ठंडक चाहिए। यह ठंडक आएगी सूचनाओं की पवित्रता और साहसिकता से, न कि नेताओं की ऊंची आवाज़ से। सूचना जितनी पवित्र होगी, नागरिकों के बीच भरोसा उतना ही गहरा होगा। देश सही सूचनाओं से बनता है। फेक न्यूज़, प्रोपेगंडा...
September 6, 2019
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बीते महीने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट हो गई थी। यह खबर मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में रही। अब पीड़िता का कहना है कि यह कुलदीप सिंह सेंगर की साजिश थी। अंग्रेजी समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में उसने कहा, ‘कुलदीप सिंह सेंगर ने ही रायबरेली हाइवे पर हुए एक्सीडेंट में मुझे मारने की साजिश रची थी। इस बात पर...
September 6, 2019
अर्थव्यवस्था में चल रही सुस्ती को लेकर एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि देश में हर रोज मंदी की खबर आ रही है और उस पर भाजपा की खामोशी है जो बहुत खतरनाक है।
प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा, 'काउंटडाउन: हर दिन मंदी की खबर और हर दिन बीजेपी सरकार की इस पर खामोशी: दोनों बहुत खतरनाक हैं।' प्रियंका गांधी...
September 6, 2019
इस बातचीत में तीस्ता सीतलवाड़ पूरे भारत में प्रेस को स्वतंत्रता देने के बजाय उसपर अंकुश लगाने व हमले के बारे में बात कर रही हैं। असम को 'संरक्षित क्षेत्र' घोषित किया जा रहा है, जिसका अर्थ है कि विदेशी पत्रकारों को दौरा करने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होगी। यूपी के मिर्जापुर में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को नमक से रोटी खिलाने का वीडियो सामने लाने वाले पत्रकार के खिलाफ...
September 5, 2019
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्कूली बच्चों को मिड डे मील में नमक-रोटी परोसे जाने के मामले में अब प्रेस काउंसिल सामने आया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस मामले को सामने लाने वाले पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा प्रेस काउंसिल ने इस पूरी घटना पर चिंता भी जताई है।
भाषा की खबर के अनुसार पीसीआई के अध्यक्ष चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने उत्तर...
September 4, 2019
असम में काम करने वाले सभी विदेशी पत्रकारों को राज्य छोड़ने के लिए कहा गया है। द असम ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक एनआरसी के प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया के राजनीतिकरण पर सवाल उठने के बाद विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने असम को अचानक 'संरक्षित क्षेत्र' की श्रेणी के तहत रख दिया है।
परिणामस्वरुप विदेशी पत्रकारों को राज्य छोड़ने के लिए कहा गया। उदाहरण के लिए असम ट्रिब्यून की...
September 4, 2019
बीते दिनों से उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले के एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुआ था। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल के गलियारे में फर्श पर बैठकर नमक के साथ रोटियां खाते देखा गया था। सोशल मीडिया में इस वीडियो के बारे में कहा गया कि ये मिड-डे मील में होने वाले भ्रष्टाचार को उजागर करता है। वीडियो के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई भी की गई, लेकिन अब एक चौंकाने वाली...