मिडिया
September 4, 2019
साल भर में पीयूष गोयल के बयानों में ही GDP 5% लुढ़क गई।
2019 की आख़िरी तिमाही में जीडीपी की दर 10 प्रतिशत हो जाएगा- पीयूष गोयल ( 18 जून 2018, बिज़नेस स्टैंडर्ड)
वित्त वर्ष 20 में 7.5 प्रतिशत जीडीपी रहने की उम्मीद- गोयल ( 5 फ़रवरी 2019, इकॉनॉमिक टाइम्स)
एक साल में पीयूष गोयल ने खुद ही जीडीपी में 2.5 प्रतिशत की कमी कर दी। असली जीडीपी तो और 2.5 प्रतिशत कम हो गई। यानि...
September 3, 2019
नई दिल्ली: यूपी के मिर्जापुर जिले के प्राइमरी स्कूल में नमक से रोटी खाते बच्चों का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पवन कुमार जायसवाल पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि पत्रकार पवन कुमार जायसवाल पर से सारे मामले वापस लिए जाए।
पवन ने अपनी एक रिपोर्ट में एक स्कूल में बच्चों को मिड डे मिल में रोटी और नमक दिए जाने के बारे में...
September 2, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मिड डे मील की खोल खोलने वाले पत्रकार पर केस दर्ज किया गया। इसके खिलाफ अब विपक्षी दल भी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज करा कर सरकार ने ये साबित कर दिया है कि अब पत्रकारों के सियासी एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया है।
बता दें कि पत्रकार ने मिर्जापुर के एक सरकारी...
September 2, 2019
संयुक्त राष्ट्र ने असम में एनआरसी की अंतिम सूची में 19 लाख से ज्यादा लोगों का नाम न होने पर चिंता जाहिर की है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रेंडी ने भारत सरकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि असम में एनआरसी से बाहर होने वाला कोई भी व्यक्ति राष्ट्र विहीन न हो।
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष शरणार्थी अधिकारी फिलिपो ग्रेंडी ने रविवार को...
September 2, 2019
देश में आर्थिक मंदी को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को एक बेतुका बयान दे डाला। उनका कहना है कि कुछ विपक्षी पार्टी इसे लेकर बेवजह का शोर मचाकर देश में घबराहट की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सावन भादो में आने वाला एक साइक्लिक स्लोडाउन है।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सुशील मोदी ने लिखा कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने...
September 2, 2019
लखनऊ: पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिर्ज़ापुर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मिड-डे मील के तौर पर नमक के साथ रोटी खाते देखने का वीडियो जारी होने के कुछ ही दिन बाद राज्य सरकार ने उस पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसने वह वीडियो शूट किया था।
अपनी शिकायत में क्षेत्रीय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने पत्रकार पवन जायसवाल तथा स्थानीय ग्राम प्रधान के...
September 1, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संघ परिवार कश्मीर समस्या के लिए मुख्य रूप से जवाहरलाल नेहरू को दोषी मानते हैं और बार-बार यह दावा करते हैं कि यदि कश्मीर का मसला सरदार पटेल को सौंपा जाता तो वह कब का हल हो जाता। सच पूछा जाए तो ये दोनों दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कश्मीर से जुड़ा घटनाक्रम यह बताता है कि यदि कश्मीर के मामले में नेहरू दिलचस्पी नहीं लेते तो कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बन जाता या एक आजाद...
September 1, 2019
सूचना और ज्ञान के सार्वजनिक महत्व के मामलों में हिन्दी प्रदेश अभिशप्त हैं। मीडिया के ज़रिए इस प्रदेश को अ-सूचित रखा जाता है। आप हिन्दी के चैनलों और अख़बारों के कंटेंट का विश्लेषण कर सकते हैं। बल्कि ख़ुद ही चेक कीजिए तो अच्छा रहेगा। कश्मीर में इतनी बड़ी घटना हो गई मगर हिन्दी मीडिया की मुख्यधारा ने उसे बहुलता और विवधता के साथ पाठकों के सामने नहीं रखा। किसी को कश्मीर पर कुछ पता नहीं है लेकिन सबके...
August 31, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को बेअसर किए जाने के बाद अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले कन्न्न गोपीनाथन को दोबारा ड्यूटी पर लौटने का नोटिस मिला लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। दमन और दीव के प्रशासनिक कार्याजल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है लिहाजा वे अपने विभाग में रिपोर्ट करें।
अंग्रेजी समाचार पत्र द...
August 31, 2019
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर पांच प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसको लेकर कांग्रेस की महासचिव और नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंक्चर कर दी है।
प्रियंका ने आगे लिखा कि न जीडीपी ग्रोथ है, न रुपए की मजबूती और रोजगार...