मिडिया
August 30, 2019
देश की अर्थव्यवस्था भयावह मंदी के दौर से गुजर रही है। 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत रह गई है। यह पिछले छह सालों में आर्थिक वृद्धि दर का न्यूनतम स्तर पर है। आज जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।
खबरों के मुताबिक इस साल जनवरी-मार्च की तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 5.8 फीसद पर आ गई थी। लेकिन, 2019 की अप्रैल से...
August 30, 2019
हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव नया बॉस में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां बुधवार की रात तीन बदमाशों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडो से बुरी तरह पीट डाला। पीडित दलित परिवार के सदस्यों का कहना है कि तीनों ने शराब पी रखी थी। इनमें से एक शख्स दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। पुलिस ने इस में मामले में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।...
August 30, 2019
रिजर्व बैंक की 2018-19 की एन्युअल रिपोर्ट कल आ गयी और इस बात पर पक्की मुहर लग गयी कि नोटबंदी से बड़ा आर्थिक घोटाला भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। यह वाकई एक आर्गेनाइज्ड लूट ओर लीगलाइज्ड प्लंडर (क़ानूनी डाका) बनकर सामने आया है।
मीडिया इस रिपोर्ट की असली बात को छुपा रहा है। इस रिपोर्ट की हेडलाइन मीडिया द्वारा यह बनाई जा रही है कि इस वर्ष बैंकों में हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6...
August 30, 2019
बैंक फ्राड की राशि पिछले साल की तुलना में 73.8 प्रतिशत अधिक हो गई है। 2017-18 में 41,167 करोड़ का फ्राड हुआ था। 2018-19 में 71,542 करोड़ का फ्राड हुआ है। केस की संख्या के मामले में 15 प्रतिशत की वृद्धि है। फ्राड के 6801 मामले दर्ज हुए हैं। 90 प्रतिशत राशि सरकारी बैंकों की है।
डिजिटल इंडिया के तमाशे के दौर में बैंक नोट का चलन भी 17 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष 18 में 18 लाख करोड़ नोट का...
August 29, 2019
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक प्राइमरी स्कूल में दलित छात्रों के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। यहां रामपुर स्कूल में सवर्ण और दलित वर्ग के बच्चे अलग बैठकर मिड डे मील का खाना खाते हैं। यहां तक कि सवर्ण छात्र थाली भी अपने घर से लेकर आते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि बच्चे अपनी मर्जी से अलग-अलग खाते हैं, स्कूल की ओर...
August 29, 2019
मोदी सरकार ने देश के खुदरा व्यापार में रोजगार पा रहे छोटे बड़े व्यापारियों के व्यापार पर गहरी चोट की है। कल उन्होंने बड़ी विदेशी कम्पनियों की बड़ी मुराद पूरी कर दी है अब सिंगल ब्रांड रिटेल में विदेशी कंपनियां फिजिकल आउटलेट से खोलने से पहले ही ऑनलाइन स्टोर शुरू कर सकेंगी फिलहाल, फिजिकल आउटलेट खोलने के बाद ही ऑनलाइन बिक्री की इजाजत थी अब फिजिकल स्टोर को 2 साल बाद खोलने की बात की गई है। यानी...
August 29, 2019
पटना हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस राकेश कुमार ने अपने एक फैसले में लिखा कि लगता है कि हाईकोर्ट प्रशासन ही भ्रष्ट न्यायिक अधिकारियों को संरक्षण देता है। दरअसल जस्टिस राकेश कुमार बुधवार को पूर्व आईएएस अधिकारी कैपी रमैया के मामले में सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सख्त टिप्पणी करते हुए लिखा कि पटना के जिस एडीजे के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला साबित हुआ उन्हें बर्खास्त करने के बजाय मामूली...
August 29, 2019
जम्मू कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि राज्य में 50,000 भर्तियों का पता लगाया गया है। इन पदों पर दो से तीन माह के भीतर अभियान चलाकर भर्ती कर दी जाएगी। उन्होंने यह नहीं बताया कि 50,000 पदों में से ज़्यादातर किस प्रकार के पद हैं, चतुर्थ श्रेणी के हैं या मध्य श्रेणी के हैं। दो से तीन महीने के भीतर भर्ती अभियान पूरा करने की बात कर रहे हैं। भारत के हाल-फिलहाल के इतिहास में कहीं...
August 28, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने धारा 370 हटा कर जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की संवैधानिक वैधता की समीक्षा के लिए तैयार हो गया है। शीर्ष अदालत ने आज इस बारे में सुनवाई करते हुए कहा कि वह अक्टूबर में इस फैसले की समीक्षा करेगी।
इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को नोटिस भी जारी किया है। साथ ही, उसने इस मामले में दायर की गई सभी याचिकाओं...
August 28, 2019
रोहित वेमुला और पायल तडवी की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर यूनिवर्सिटी कैंपस में होने वाले जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की। रोहित और पायल दोनों ने ही आत्महत्या की थी। दोनों केस में जातिगत भेदभाव का एंगल सामने आया था।
बता दें कि बीते 22 मई को बी वाई एल नायर अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा पायल ने अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फंदे से झूलकर...