मिडिया

August 28, 2019
हिन्दी प्रदेशों के अभिशप्त युवा जो ख़ुद को कश्मीर का एक्सपर्ट समझते हैं, उन्हें सरकारी शिक्षा और नौकरी ने जोकर बना कर रख दिया है। कश्मीर में बीस दिनों से संचार व्यवस्था ठप्प होने को सही ठहराने के नशे में भूल गया है कि वही राज्य उसके साथ भी कश्मीर की तरह बर्ताव कर रहा है। परीक्षा की मामूली त्रुटियों की सुनवाई नहीं है। सब जगह जा रहा है मगर कोई सुन नहीं रहा है। संचार व्यवस्था से ख़ुद वंचित है। पहले...
August 28, 2019
जम्‍मू और कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाये जाने के करीब तीन हफ्ते बाद मंगलवार को दिल्‍ली के प्रेस क्‍लब में मीडिया की आज़ादी पर पहली सभा हुई। इस सभा का असर यह हुआ कि कश्‍मीर में मीडिया पर लगी बंदिशों को राष्‍ट्र की अखंडता और सम्‍प्रभुता के नाम पर जायज़ करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जाने वाली संस्‍था प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को अपना पाला बदलना पड़ा। मंगलवार को...
August 27, 2019
बिहार के गया जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग के गैंगरेप किया गया। इसके बाद जब उसकी मां न्याय के लिए पंचायत के पास पहुंची तो पंचायत ने पीड़िता को ही तुगलकी फरमान सुना दिया। इसके बाद पीड़िता के सिर के बाल मुंडवाए गए और गांव में घुमाया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पंचायत समिति के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी...
August 27, 2019
असम के भाजपा नेता दिलीप कुमार पॉल ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। भाजपा नेता का कहना है कि गाय का दूध निकालते समय बांसुरी बजाने से वह ज्यादा दूध देती है। दिलीप कुमार सिलचर से दो बार विधायक रह चुके हैं। अंग्रेजी समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दिलीप कुमार ने कहा कि भगवान कृष्ण की तरह बांसुरी बजाए जाने से गाय कई गुना अधिक दूध देती है। वह सिलचर में रविवार की शाम एक लोक उत्सव कार्यक्रम...
August 27, 2019
दलितों के लिए अलग कब्रिस्तान आवंटित किए जाने की परंपरा की मद्रास हाईकोर्ट ने आलोचना की। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार खुद ही जाति के आधार पर विभाजन को बढ़ावा दे रही है। कोर्ट ने तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में दलितों के श्मशान घाट जाने वाले मार्ग  को बाधित किए जाने के मामले संज्ञान में लिया।  बता दें कि श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को बाधित किए जाने के चलते समुदाय के सदस्य...
August 27, 2019
भाजपा नेता और पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ उत्तर  प्रदेश के शाहजहांपुर में लॉ कॉलेज छात्रा गुमशुदा है। बीते कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया  जिसमें छात्रा ने अपने कॉलेज के डायरेक्टर और भाजपा नेता चिन्मयानंद पर कई लड़कियों ने एक साथ शोषण के आरोप लगाए। छात्रा ने इस मामले में चिन्मयानंद से उसके परिवार की जान को खतरा भी जाहिर किया है। इस वीडियो के...
August 26, 2019
अर्थव्यवस्था ऐसी शै है जहाँ भावनाओ के उभार से काम नही चलता। वहाँ कुछ ठोस करना पड़ता है। आप जनता को राष्ट्रवाद के नाम पर बरगला सकते हैं लेकिन इकनॉमी पर उसे बेवकूफ नही बनाया जा सकता। किसी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सर्जरी के साथ विजन की बहुत दरकार होती है। आपने जीएसटी ओर नोटबन्दी के नाम पर अर्थव्यवस्था की मेजर सर्जरी तो कर दी लेकिन कोई विजन आपके सामने था ही नही कि आगे क्या करना है। नतीजा यह हुआ...
August 26, 2019
भाजपा शासित राज्यों में एक के बाद एक दलितों और मुस्लिमों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला गुजरात के वडोदरा का है। यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल की लोगों ने मुस्लिम होने की वजह से बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना शनिवार (24 अगस्त) की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में 44 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल आरिफ इस्माइल शेख ने कहा है कि उनके मुस्लिम होने की...
August 26, 2019
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ईडी, सीबीआई नए भारत का नया लोकतंत्र है। ईडी, आईटी और डर लोकतंत्र की नई परिभाषा है। देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। किसानों की आत्महत्या की सूचनाएं मिल रही हैं। कानून व्यवस्था में सरकार पूरी तरह असफल है। लग रहा है प्रदेश, हत्या प्रदेश बन गया है। सपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये बातें कही। सपा मुखिया ने कहा कि...
August 25, 2019
5 अगस्त 2019 को राजस्थान की असेम्बली ने ऑनर किलिंग जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिये कानून पास किया और उसके अगले ही दिन 6 अगस्त 2019 की रात में इस प्रेमी युगल को मौत के घाट उतार कर शव इस तरह लटका दिए गए। शवों को देखने हजारों लोग इकट्ठा हुये, हरेक की जबान पर था कि यह आत्महत्या नहीं मर्डर है,लेकिन पुलिस ने धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मृत्यु के तहत प्रकरण दर्ज किया। घटना के 20 दिन हो जाने...