मिडिया
September 12, 2019
पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने गुरूवार को अपनी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका वापस लेने की इजाजत मांगी। दिल्ली हाईकोर्ट से फैसल ने कहा कि सैकड़ों कश्मीरियों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है और उनके पास कोई कानूनी सहायता उपलब्ध नहीं है इसलिए वह अपनी इस याचिका को वापस लेना चाहते हैं।
खबरों के मुताबिक इस संबंध में शाह फैसल की पत्नी की ओर से हलफनामा दाखिल किया गया।...
September 12, 2019
कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बीते एक महीने से संचार प्रतिबंध जारी है। ऐसे में अमेरिकी कांग्रेस के दो सांसदों ने कश्मीरी लोगों के मानवाधिकारों पर चिंता जताई है। खबरों के मुताबिक भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल और जेम्प पी मैकगवर्न नाम के इन सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो से अपील की है कि वे कश्मीर में संचार सुविधाओं को तत्काल बहाल करने और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को...
September 11, 2019
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की एक कार ने आज राजस्थान के अलवर जिले में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरों के मुताबिक, राजस्थान के अलवर जिले के मंडावर के पुलिस उपनिरीक्षक रामस्वरूप बैरवा ने बताया कि घटना उस समय हुई जब मोहन भागवत तिजारा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने...
September 11, 2019
शाहजहांपुर में छात्रा से रेप और उत्पीड़न के आरोपी पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ह। इस वीडियो में मंत्री जी किसी लड़की से तेल की मालिश करवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच की बातचीत भी सुनाई दे रही है। हालांकि वीडियो पर 2014 की तारीख नजर आ रही है।
दरअसल, मंगलवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य...
September 11, 2019
उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ के जिलाधिकारी ने एक स्कूल में बच्चों द्वारा कथित रूप से झाड़ू लगाने की फोटो खींचने पर एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के मामले की जांच के सोमवार को आदेश दिए। उनके साथी पत्रकार सुधीर सिंह ने आरोप लगाया है कि पत्रकार को सरकारी काम में बाधा डालने और रंगदारी मांगने के झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। सुधीर सिंह ने अन्य पत्रकारों के साथ जिलाधिकारी एनपी सिंह से मुलाकात की और...
September 11, 2019
हमे तभी समझ जाना चाहिए था कि कोई गलत व्यक्ति वित्तमंत्री की कुर्सी पर बैठ गया है जब यह महिला लाल साड़ी पहनकर लाल थैली में लाया हुआ बजट पेश करने गयी थी। कल उन्होंने कहा कि ऑटो सेक्टर में मंदी इसलिए आयी है कि लोग आजकल मेट्रो में सफर करना या ओला-ऊबर का उपयोग करना पसंद करते हैं।
यह कमाल का बयान है यह ज्ञान हार्वर्ड बनाम हार्डवर्क से भी उच्चतम है यह सरल सोच का चरम बिंदु है। शायद आपने ध्यान दिया...
September 10, 2019
वैसे तो विनोबा भावे (1958) से लेकर अमिताभ चौधरी (1961), वर्गीज कुरियन (1963), जयप्रकाश नारायण (1965), सत्यजीत राय (1967), गौर किशोर घोष (1981), चंडी प्रसाद भट्ट (1982), अरुण शौरी (1982), किरण बेदी (1994), महाश्वेता देवी (1997), राजेन्द्र सिंह (2001), संदीप पांडेय (2002), जेम्स माइकल लिंगदोह (2003), अऱविन्द केजरीवाल (2006), पी साईंनाथ (2007), बेजवाड़ा विल्सन (2016) तक कई भारतीयों और कई पत्रकारों...
September 9, 2019
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को बेअसर किए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार (UN Human Rights) की प्रमुख मिशेल बैचलेट ने दोनों देशों से अपील करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि कश्मीर के लोगों के मानवाधिकार का सम्मान और रक्षा की जाए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की उच्चायुक्त बैचलेट ने यह भी सुनिश्चित करने को...
Economic SlowDown: लगातार 10वें महीने यात्री वाहनों की बिक्री घटी, अगस्त में 31.57 प्रतिशत की गिरावट
September 9, 2019
ऑटो सेक्टर में अगस्त के महीने में भी सुस्ती जारी रही। यह लगातार दसवां महीना है जब यात्री वाहनों में कम विक्री हुई है। वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री एक साल पहले इसी माह की तुलना में 31.57 प्रतिशत घटकर 1,96,524 वाहन रह गई. एक साल पहले अगस्त में 2,87,198 वाहनों की बिक्री हुई थी।
भारतीय ऑटोमोबाइल विनिर्माता सोसायटी (सियाम) के सोमवार को...
September 9, 2019
पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही है। चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की छात्रा पहली बार मीडिया के सामने आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रा ने आरोप लगाया कि चिन्मयानंद ने एक साल तक रेप और शोषण किया। छात्रा ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। छात्रा ने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर पुलिस एफआईआर...