मिडिया
September 16, 2019
केंद्र की मोदी सरकार ऐतिहासिक अशोका होटल को निजी कंपनियों को बेचने की तैयारी में है। होटल मौजूदा वक्त में सरकार भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) के अंतर्गत आता है। यही होटल को लीज पर देने का काम करती है। ऐसी खबरें हैं कि आईटीडीसी चालू वित्त वर्ष में इस होटल की निजी हाथों में सौंप सकती है।
बता दें कि नीति आयोग ने हाल ही में एक प्रस्ताव पेश करके होटल को 60 साल के लिए किसी प्राइवेट कंपनी को...
September 15, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एक पत्रकार के खिलाफ इसलिए केस दर्ज कर लिया था क्योंकि उसने स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। अब ऐसा ही मामला हरियाणा की भाजपा सरकार में भी सामने आया है। हरियाणा के हिसार में एक पत्रकार के खिलाफ मानहानि और अवैध घुसपैठ का मामला दर्ज किया गया है।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक अनूप कुंडू नाम के पत्रकार के...
September 15, 2019
अर्थव्यवस्था में सस्ती को लेक कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि देश में मंदी को खत्म करने के लिए निवेश की जरूरत है, लेकिन सरकार के पास राजस्व ही नहीं है।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में आर्थिक संकट को देखते हुए उम्मीद थी कि सरकार अर्थव्यवस्था की बेहतरी और...
September 15, 2019
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर लिंचिंग होने के डर से अनिश्चितकालीन छुट्टी पर चले गए हैं। इतिहास विभाग के दलित असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम हरिजन (40) ने कहा कि अगस्त में वायरल हुए एक वीडियो में कुछ टिप्पणियों को लेकर पिछले दिनों कैंपस के छात्रों के समूह ने उनका घेराव किया था और उन्हें धमकी दी थी, जिसके बाद वह लिंचिंग होने के डर छुट्टी पर चले गए।
यूनिवर्सिटी के...
September 14, 2019
2014 के अंतागढ़ टेपकांड(प्रत्याशी ख़रीद-फ़रोख्त) मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके दामाद पुनीत गुप्ता, प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी व उनके बेटे अमित जोगी, भाजपा में मंत्री रहे राजेश मूढ़त और पुलिस अधिकार आर एन दास के शामिल होने की बात कोर्ट के समक्ष कही गई है।
क्या है अंतागढ़ टेपकांड
साल 2014 में छत्तीसगढ़ की अंतागढ़ विधानसभा में भाजपा के तत्कालीन विधायक...
September 14, 2019
शिक्षक और पत्रकार कौशलेंद्र प्रपन्ना की आज 14 सितंबर को दिल्ली के रोहिणी स्थित सरोज अस्पताल में एक घंटा पहले निधन हो गया। यह जानकारी कौशलेंद्र प्रपन्ना के बड़े भाई और दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर राघवेंद्र प्रपन्ना ने दी। 45 वर्षीय प्रपन्ना को पिछले 5 सितंबर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके मित्र और पत्रकार दीपक कुमार कहते हैं कि एक शिक्षक, शिक्षक दिवस...
September 14, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कानून (SC/ST Act) के तहत गिरफ्तारी के प्रावधान को हल्का करने संबंधी 20 मार्च, 2018 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए केंद्र की याचिका तीन जजों की पीठ को सौंप दी।
जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस उदय यू ललित की पीठ ने कहा, ‘इस मामले को अगले सप्ताह तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष रखा जाये।’ अदालत ने केंद्र...
September 14, 2019
ऑटोमोबाइल कंपनी ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ ने मौजूदा तिमाही में अपने वाहन कारखानों में आठ से 17 दिन तक उत्पादन बंद रखने की घोषणा की। कंपनी के मुताबिक बिक्री का उत्पादन के साथ समायोजन करने के लिए वह यह कदम उठा रही है। ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसने तिमाही के दौरान तीन दिन...
September 13, 2019
13 सितंबर 2019 यह दिन जतिन दास की शहादत की 90वां शहादत दिवस है। लाहौर साजिश मुकदमें में बंदी बनाए हुए जतिन दास, भगत सिंह और उनके साथियों ने राजनैतिक कैदियों के अधिकारों के लिए और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कारागार में ऐतिहासिक अनशन किया। इस अनशन के दौरान 13 सितंबर 1929 को जतिन दास शहीद हुए। जतिन दास और उनके साथियों के संघर्ष और शहादत की याद में राजनैतिक कैदियों के अधिकारों के लिए और फासीवादी हुकूमत...
September 12, 2019
आज दैनिक भास्कर के राजनीतिक संपादक हेमन्त अत्री ने मनमोहन सिंह जी से मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की नीतियों और अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर बात की। उन्होंने अपनी पहले कही बात पर ही मुहर लगाते हुए कहा कि नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी ही मौजूदा संकट के मुख्य कारण हैं।
उन्होंने कहा कि 'सरकार अब अर्थव्यवस्था के बारे में इनकार की मुद्रा में नहीं रह सकती। भारत बहुत चिंताजनक...