मिडिया
September 21, 2019
गुजरात के पाटन जिले में सेप्टिक टैंक के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे एक कुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बीते गुरुवार को बताया कि यह घटना दो दिन पहले सामी तहसील के गुजरवाड़ा गांव में हुई है।
मृतकों की पहचान रंजनाबेन सिंधव (40), उनके पति रताभाई सिंधव (58), उनके रिश्तेदार रताभाई नडोडा (58) राजाभाई सिंधव (65) और अजबभाई सिंधव (45) के तौर पर हुई है। पुलिस के...
September 21, 2019
कॉरपोरेट टैक्स में कटौती को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम दुनिया का सबसे महंगा कार्यक्रम होगा। सरकार ने इसके लिए 1.40 लाख करोड़ रुपये खर्च कर दिए। सरकार के आज के राहत पैकेज से खजाने पर करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
एक ट्वीट के जरिये प्रतिक्रिया देते हुए गांधी ने कहा कि यह आश्चर्य में...
September 20, 2019
2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही विदेशी निवेशकों ने भरोसा दिखाना शुरू कर दिया था। जिसके कारण भारत में 45 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया। अब वह भरोसा डगमगाता नज़र आ रहा है। जून महीने के बाद से निवेशकों ने 4.5 अरब डॉलर भारतीय बाज़ार से निकाल लिए हैं। 1999 के बाद किसी एक तिमाही में इतना पैसा बाहर गया है। इसमें निवेशकों की ग़लती नहीं है। आप जानते हैं कि लगातार 5 तिमाही से भारतीय...
September 19, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाले वीडियो को व्हट्सऐप ग्रुप पर शेयर करना यूपी के एक पत्रकार को महंगा पड़ा है। उसके खिलाफ मेरठ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पत्रकार का नाम है अफगान सोनी और वह एक दैनिक अखबार से जुड़े हैं।
अफगान सोनी के खिलाफ मेरठ के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ धारा 500 (मानहानि करने) और धारा 60 (साइबर क्राइम...
September 19, 2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि अगर सरकार इंतजार कर रही है कि वह खुद ही मर जाए तो वह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लेगी।
पीड़िता ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होने के तीसरे दिन भी ना तो बलात्कार और न ही शारीरिक...
September 19, 2019
भारत में गिरते कुपोषण के ग्राफ और लगातार बेहतर होती स्वास्थ्य सेवाओं के बावजूद अभी शिशु मृत्यु दर चौंकाने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी भी देश में 5 साल से कम उम्र के 68 फीसदी बच्चों की मौत के लिए सिर्फ कुपोषण ही जिम्मेदार है।
इंडिया स्टेट लेबल डिजीज बर्डन रिपोर्ट (आईसीएमआर) की सालाना रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि देश में एक फीसदी की दर से कुपोषण घटा है। 1990 से 2017 के बीच बच्चों...
September 18, 2019
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे दैनिक जागरण में 14 सितंबर अंक में पहले पन्ने पर छपे थे। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान छह सितंबर को हुए थे पर नतीजे नहीं थे। पता चला कि चुनाव नतीजों की घोषणा पर अदालत की रोक है। अदालत की रोक हटने के बाद कल जेएनयू के चुनाव नतीजों की घोषणा हुई और आज के अखबारों में जेएनयू के नतीजे हैं। दैनिक जागरण में जेएनयू के नतीजे पहले...
September 17, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए चयनात्मक आधार पर सामान्य को बहाल करें। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर की बेंच ने अधिकारियों से कहा कि घाटी में सामान्य जीवन बहाल करें और कल्याणकारी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करें।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि...
September 17, 2019
झारखंड मॉब लिंचिंग के मृतक तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन सामने आई हैं। शाइस्ता परवीन ने सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों पर हत्या का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया तो वो खुदकुशी कर लेंगी। शाइस्ता परवीन अपने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट के दफ्तर पहुंचकर डीसी ए दोड्डे से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। शाइस्ता ने इस...
September 16, 2019
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने विवादित बयान दिया है। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बरेली में गंगवार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में रोजगार और नौकरियों की कोई कमी नहीं है।
संतोष गंगवार ने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश में जो रिक्रूटमेंट करने आते हैं, वो इस बात का सवाल करते हैं कि जिस पद के लिए हम रख रहे हैं उस क्वालिटी का...