मिडिया
May 13, 2020
नई दिल्ली। भारत में फैला कोरोना वायरस अभी कर्व मार्किंग से फ्लैट होने से काफी दूर है लेकिनभारतीय रेलवे ने इसे 12 मई से यात्री ट्रेनों को चलाने के लिए पर्याप्त सुरक्षित माना है। अब ऑनलाइन बुकिंग खुली हैं। रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 15 ट्रेनों के साथ रेलवे ट्रैक फिर से खोले जाएंगे जिससे 30 वापसी यात्राएं होंगी।
रेलवे ने इन्हें 'स्पेशल ट्रेन' के रूप में चिह्नित किया...
May 12, 2020
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के खिलाफ सीधी जंग लड़ने वाले डॉक्टरों ने तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों के एक यूनियन ने पीएम को पत्र लिखकर आवाज उठाई है।
पत्र के जरिए कहा गया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों के डॉक्टरों को पिछले तीन महीने की सैलरी नहीं मिली है हम कोरोना...
May 12, 2020
आप कहेंगे कि बिल गेट्स श्रृंखला में जॉन पर्किन्स का क्या काम ? ठीक है! उनका कोई सीधा संबंध बिल गेट्स एंड मेलिंडा फाउंडेशन से नहीं है लेकिन बिल गेट्स एंड मेलिंडा फाउंडेशन जैसे समूह कैसे पूरे विश्व मे ख़ासतौर पर तीसरी दुनिया के देशों में कैसे काम करते हैं यह उनके उदाहरण से आसानी से समझा जा सकता है।
1945 में अमेरिका में जन्मे जॉन पर्किन्स एक प्रमुख इंटरनेशनल एडवाजरी फर्म में मुख्य...
May 12, 2020
मोदी राज में कुछ राज्यों में बिल्कुल राम राज्य आ गया है। इन राज्यों के शराब ठेकेदार शराब की दुकाने खोलने से ही मना कर रहे हैं लेकिन हमारा देश का मीडिया इतना खराब है कि वह ऐसा सिर्फ पंजाब के बारे में ही दिखा रहा है। पंजाब में के बारे में यह खबर दिखाई गयी थी कि मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व चरणजीत चन्नी की मुख्य सचिव करण अवतार के साथ शराब पॉलिसी को...
May 11, 2020
आपको याद होगा कि कैंसर से हार गए शौर्य चक्र विजेता कर्नल नवजोत सिंह बल को बंगलूर में अंतिम विदाई देने के लिए उनके बूढ़े माता-पिता को कार से दिल्ली से बंगलौर की यात्रा करनी पड़ी। बेशक इसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। नवजोत का निधन 9 अप्रैल 20 को हुआ था। अंतिम संस्कार की तस्वीरें ट्वीट करते हुए @manaman_chhinna ने लिखा था, इसे कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए। एनडीटीवी डॉट कॉम ने लिखा था, सेना के दिग्गजों...
May 11, 2020
नई दिल्ली। तबियत बिगड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सीय जांच की जा रही है। एम्स के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डॉ. मनमोहन सिंह को बेचैनी महसूस होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिस (हृदय और...
May 11, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। दरअसल पात्रा ने अपने एक ट्वीट में देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की तस्वीर लगाकर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा था।
पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा था कि यदि कोरोना संकटकाल में कांग्रेस की सरकार होती तो 5000...
May 11, 2020
मज़दूर भूखे क्यों चल रहे हैं? मज़दूरों को मुफ़्त में क्यों नहीं पहुँचाया गया? मज़दूरों का क्या होगा? मिडिल क्लास की सैलरी कम हो गई।उनके घर कैसे चलेंगे ? स्कूलों की फ़ीस कैसे दी जाएगी? मकान का लोन कैसे चुकता होगा? सवालों की फ़ेहरिस्त बहुत लंबी है। मगर जवाब एक ही है। हर सवाल का एक ही जवाब है।
एतद द्वारा सूचित किया जाता है कि ताज़ा सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पहले से और अधिक बढ़...
May 10, 2020
आइए पहले 'कोरोना' का बिल्कुल ताज़ा अपडेट ले लेते हैं। अपडेट के आँकड़ों पर ध्यान दीजिएगा। भारत में कुल कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या है 62,808 जिसमें 2101 मृत्यु को प्राप्त हो गये और 19301 इलाज के बाद ठीक हो गये ,शेष का इलाज जारी है।
टर्की में कुल कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या है 137,115 जिसमें 3,739 मृत्यु को प्राप्त हो गये और 89,480 इलाज के बाद ठीक हो गये , शेष का इलाज...
May 10, 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश के नरसिहंपुर में प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच मजदूरों की जान चली गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए। यह मजदूर तेलंगाना के हैदराबाद से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। ट्रक में आम भी भरे हुए थे।
नरसिंहपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ''ट्रक में आम लदे हुए थे। यह हैदराबाद से आगरा जा रहा था। कुल मिलाकर ट्रक में 18...