मिडिया
May 16, 2020
नई दिल्ली। चीन के वुहान प्रांत के हुबेई से फैलने वाला कोरोना वायरस अब दुनिया के लगभग सभी हिस्सों तक अपने पैर पसा चुका है। एक तरफ जहां चीन में कोरोना के नए मामले सामने आना पहले की तुलना में काफी कम हुए हैं, वहीं दूसरे कई देशों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 16 मई कोविड-19 केस के मामले में भारत भी चीन से आगे निकल गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,...
May 16, 2020
नई दिल्ली। लॉकडाउन 3 के बीच दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर इलाके में अपने किरायेदारों से जबरदस्ती पैसे मांगने के चलते 9 मकान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन मकान मालिकों पर 'डेल्ही डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ' द्वारा लॉकडॉउन के संबंध में जारी किए गए आदेश के उल्लंघन का आरोप है।
29 मार्च को जारी किए आदेश में डेल्ही डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कहा था, ''अगर...
May 15, 2020
दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 43 लाख 42 हज़ार के पार पहुँच गई है। अब तक दो लाख 96 हज़ार की मौत हो चुकी है। अमेरिका में अब तक 13 लाख 89 हज़ार से अधिक संक्रमित हैं, जबकि यहाँ मरने वाले लोगों की संख्या 84, 059 है। रूस में दो लाख 42 हज़ार से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में दो लाख 30 हज़ार से ज़्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि संभव है...
May 15, 2020
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विवादास्पद जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के अंतर्गत पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी शाह फैसल की नजरबंदी की अवधि तीन महीने तक के लिए बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद से नजरंबद रहे फैसल पर गत फरवरी में पीएसए लगाया गया था। बुधवार को फैसल की नजरबंदी की अवधि समाप्त होने के कुछ ही घंटे...
May 15, 2020
कल वित्तमंत्री द्वारा घोषित पैकेज के गुब्बारे की हवा आज सुबह शेयर बाजार ने निकाल दी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआत 600 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ हुई है।
साफ दिख रहा है कि जो मार्केट को उम्मीद थी कि सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया जाएगा। वह पूरी नही हुई , इंडस्ट्री को लग रहा था कि सीधे तौर पर बड़ा आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। लेकिन अब साफ दिख रहा है कि भारत के...
May 15, 2020
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन, मलेरिया की दवा है। इस दवा को लेकर शुरू में काफी उत्साह दिखाया गया है। लेकिन अब कोविड-19 के संकट के करीब साढ़े चार महीने बीत जाने के बाद इस दवा को लेकर उत्साह ठंडा पड़ गया है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने चीन और फ्रांस में हुए शोध के नतीजों पर एक लेख छापा है जिसमें पाया गया है कि इस दवा को देने से कोविड-19 के मरीज़ों में ख़ास सुधार नहीं होता है। उन मरीज़ों की तुलना में जिन्हें...
May 14, 2020
नई दिल्ली। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों को डराने के लिए आपराधिक कानूनों के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। गिल्ड का कहना है कि ‘फेस ऑफ नेशन ’नामक एक गुजराती समाचार पोर्टल के संपादक और मालिक धवल पटेल को न केवल हिरासत में लिया गया बल्कि उनके खिलाफ राजद्रोह और आपदा कानून के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया।
इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस...
May 14, 2020
पटना। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का आलम देखिए तो कोरोना जैसी महामारी में भी फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में साथ दे रहे एमबीबीएस इंटर्न को रोज के हिसाब से केवल पांच सौ रुपये दिए जा रहा है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इंटर्न मनोज सिंह ने बताया कि लोन लेकर पढ़ाई की, सोचा था इंटर्नशिप में पैसे मिलेंगे...
May 14, 2020
वैसे तो बीस लाख करोड़ का सच सब जानते हैं। जब विदेश में रखा काला धन नहीं आया। आना तो छोड़िए, लाने के लिए क्या प्रयास हुए इसे बताने की भी जरूरत नहीं समझी गई। 1,25,000 करोड़ का बिहार पैकेज और 1,70,000 करोड़ का हाल का पैकेट सब जानते हैं फिर भी इस खबर ने आज के अखबारों से कोरोना की खबर की गंभीरता को लगभग खत्म कर दिया है। आइए देखे अखबारों में इस खबर का शीर्षक क्या है। पहले हिन्दी अखबार फिर अंग्रेजी वाले...
May 14, 2020
नई दिल्ली। यूनिसेफ ने कहा है कि दक्षिण एशिया में अगले छह महीनों में 4 लाख से अधिक बच्चे प्रभावित हो सकते हैं। इनमें से 3 लाख बच्चे अकेले भारत में मर सकते हैं। दुनियाभर में लॉकडाउन की वजह से इन बच्चों पर गहरा असर पड़ा है। यूनिसेफ का अनुमान है कि दक्षिण एशिया में लाखों बच्चे अगले छह महीनों में प्रभावित होंगे यदि देशों ने तत्काल कार्रवाई नहीं की।
यूनिसेफ का कहना है कि दक्षिण एशिया में अगले छह...