मिडिया
July 2, 2020
आपने सुना कि राहुल गांधी फाउंडेशन को चीन ने पैसे दिए थे। मीडिया में इसका कोई जवाब भी सुनने को नहीं मिला और मैं समझ रहा था कि कांग्रेस को जवाब में कुछ नहीं कहना है। आज पता चला कि कांग्रेस ने बाकायदा जवाब दिया है और मैं टीवी तो नहीं ही देखता था अब अखबार पढ़ना भी छोड़ दिया है सो इसका पता ही नहीं चला। कल सोशल मीडिया से पता लगा कि टिकटॉक ने पीएम केयर्स को 30 करोड़ रुपए दिए हैं। जी हां, लाख नहीं करोड़...
July 1, 2020
बैन लगाना ही है तो चीन के दूसरे सबसे बैंक 'बैंक ऑफ चाइना' पर लगाइए। कुछ फालतू एप्प पर बैन लगाने से क्या हासिल होगा? बैंक ऑफ चाइना को लाइसेंस नेहरू जी या मनमोहन सिंह ने नही दिया है यह 2018 में मोदी जी ने ही दिया है वह भी तब, जब 2018 में एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसका वादा कर के आए थे।
बैंक ऑफ चाइना ने जुलाई 2016 में...
July 1, 2020
अमरीका में 36,000 पत्रकारों की नौकरी चली गई है या बिना सैलरी के छुट्टी पर भेज दिए गए हैं या सैलरी कम हो गई है। कोविड-19 के कारण। इसके जवाब में प्रेस फ्रीडम डिफेंस फंड बनाया जा रहा है ताकि ऐसे पत्रकारों की मदद की जा सके। यह फंड मीडिया वेबसाइट दि इंटरसेप्ट चलाने वाली कंपनी ने ही बनाया है। इस फंड के सहारे पत्रकारों को 1500 डॉलर की सहायता दी जाएगी। एक या दो बार। इस फंड के पास अभी तक 1000 आवेदन आ गए...
July 1, 2020
यह समझना मुश्किल नहीं है कि मंगलवार, 30 जून 2020 (30+06+20+20=76→13 → 4) को चार बजे 16 मिनट का भाषण, चीन के लिए नहीं, बिहार चुनाव के लिए था। 80 करोड़ (यह 80 करोड़ ही क्यों, मैं नहीं जानता) लोगों के लिए नवंबर अंत तक यानी छठ के बाद तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जारी रखने की घोषणा का एक मतलब यह भी है। वरना इसे साल के अंत तक या अक्तूबर के अंत तक या चार महीने के लिए भी रखा जा सकता...
June 30, 2020
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बार फिर गैस लीक होने की घटना सामने आई है। सोमवार देर रात एक दवा कंपनी में गैस लीक होने के बाद दो लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों दोनों लोग श्रमिक हैं और फैक्ट्री में ही काम करते हैं।
यह हादसा सिनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ है। इसके बाद इलाके में अफरा-...
June 30, 2020
नई दिल्ली। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा 59 चीनी एप पर पाबंदी लगाने के बाद शॉर्ट वीडियो बनाने वाला चीनी एप टिकटॉक एपल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हट गया है। कुछ दिन पहले ही भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार को 52 एप्स को लेकर अलर्ट जारी किया था और देश के नागरिकों को भी एप्स को उपयोग करने से मना किया था। खुफिया एजेंसियों के इस अलर्ट के बाद सरकार ने इन 52 एप्स समेत 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाते...
June 30, 2020
ट्विटर पर इस तस्वीर को देख कर गर्व से सीना 56.2 ईंच का हो गया। .2 ईंच की बढ़ोत्तरियाँ बेपरवाह ख़ुशी देने वाली हैं वैसे ही जैसे इतनी सी तोंद कम हो जाने पर मिलती है। भाव बता रहा है कि हम सभी के भीतर नौजवानी कुलाँचे मारती रहती है।
बाइक के क़द्रदान ही समझ पाएँगे हार्ली डेविडसन पर बैठने की ख़ुशी। इस ख़ुशी को प्राप्त करने के लिए ज़रूरी नहीं कि बाइक अपनी हो। यह ख़ुशी दूसरे की बाइक पर बैठ कर ही...
June 30, 2020
नई दिल्ली। हैदराबाद के एक 34 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज का मौत से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने पिता के नाम अंतिम संदेश रिकॉर्ड किया है। वीडियो में वे कहते हैं कि ‘उन्होंने मेरा वेंटिलेटर हटा दिया है। मैने पिछले तीन घंटे में कई बार ऑक्सीजन के लिए कहा। लेकिन कोई नहीं सुन रहा। मैं अब सांस नहीं ले पा रहा हूं। बाय डैडी। सबको बाय।’
समाचार एजेंसी एएनआई के...
June 29, 2020
नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के कोरोना मरीजों से ये उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वे ईडब्ल्यूएस योजना के तहत लाभ पाने के लिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले आय प्रमाण पत्र दिखाएंगे। कोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोरोना मरीजों के संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक न्यायालय ने एक...
June 29, 2020
सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों और प्रचलनों ने परंपरागत रूप से सामुदायिक निर्णय प्रक्रिया में औरतों को बाग लेने से रोका है और उन्हें औपचारिक और प्रथागत कानूनों के तहत समान विरासत और संपत्ति अधिकारों से वंचित रखा जाता है। वन अधिकार कानून, 2006 ऐसे चंद प्रगतिशील कानूनों में एक है जो वन अधिकारों को मान्यता देने के मामले में इस ऐतिहासिक नाइंसाफी को खत्म कर लैंगिक समानता को मुख्यधारा में शामिल करने की...