मिडिया

July 4, 2020
कल सुबह फिर भारत का मीडिया मूर्खता के चरम पर था जब वह बता रहा था कि भारत मे कोरोना का टीका भारत Covaxin 15 अगस्त को लॉन्च कर दिया जाएगा, मैं भारतीय पत्रकारो में विवेक खोजने की कोशिश करता हूँ और प्रायः निराश ही होता हूँ। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि जनता में 15 अगस्त तक भारतीय टीके के लॉन्च करने की बात कर के वह जनता को भ्रमित कर रहे हैं तब भी वह पूरी बेशर्मी से ऐसा लगातार करते हैं। यह सच है...
July 4, 2020
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर बिल नहीं चुकाने पर एक मरीज की पीट-पीटकर हत्या कर दी।  इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के इगलस गांव के रहने वाले सुल्तान खान (44 वर्षीय) के रूप में हुई है। पीड़ित के परिवार का आरोप है कि 4,000 रुपये का बिल नहीं चुकाने...
July 4, 2020
चेन्नई। तमिलनाडु के तुथुकुडी (तूतीकोरिन) जिले में गुरुवार को एक गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना केला चेक्कराकुडी गांव में हुई। सबसे पहले दो लोग टैंक साफ करने के लिए उसमें घुसे। जब वे बाहर नहीं आए तो दो अन्य भी गए और उनकी भी दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। द...
July 4, 2020
रेलवे ने पिछली भर्ती के लोगों को ही पूरी तरह ज्वाइन नहीं कराया है। अब नई भर्तियों पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं आउट सोर्सिंग के कारण नौकरियाँ ख़त्म की गई, अब उस आउटसोर्सिंग के स्टाफ़ भी कम किए जाएँगे। पहले रेलवे रोज़गार पैदा करती थी, अब बेरोज़गार पैदा कर रही है। यह मोदी सरकार की लोकप्रियता और साहस ही है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के समय करोड़ों युवाओं को भर्ती के नाम पर दौड़ा दिया और आज तक...
July 3, 2020
मुंबई। 71 वर्षीय मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं ख़ान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले शनिवार को मुंबई में बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी कोविड-19 की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित न होने की पुष्टि हुई। उनके रिश्तेदार मनीष...
July 3, 2020
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा छह लाख के पार हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान देश में इस महामारी के 19148 मामले सामने आए। इसी दौरान 434 मौतें भी दर्ज हुईं।  इसके साथ ही कोरोना वायरस से कुल मौतों का आंकड़ा 17834 हो गया है। बीते 12 दिन में ही इस बीमारी के लगभग दो लाख मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की...
July 3, 2020
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अपराधी को पकड़ने के लिए गई एक पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग हो गई। इसमें एक डीएसपी सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए।  राज्य के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी के मुताबिक पुलिस की टीम इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के यहां दबिश डालने के लिए गई थी। उसके मौके पर पहुंचते ही कई बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।  इसमें आठ...
July 2, 2020
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीड़ित एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस उचित एफआईआई दर्ज नहीं कर रही है और उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। व्यापारी की शिकायत में स्थानीय भाजपा पार्षद कन्हैया लाल पर भी आरोप लगाया है। द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल के फरवरी महीने में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए...
July 2, 2020
नई दिल्ली। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मई और जून के महीने में प्रवासी श्रमिकों के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत आवंटित 8 लाख मीट्रिक टन अनाज का केवल 13 फीसदी हिस्सा उन तक पहुंचा। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सरकारी आंकड़ों से यह बात सामने आई है। उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से पता चला है कि मई (1.21 करोड़) और जून (92.44 लाख) के दौरान...
July 2, 2020
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के लगभग 9,000 शिक्षकों को मार्च के महीने से वेतन नहीं देने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने नगर निगम को फटकार लगाई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने कहा कि इसके लिए अकेले दिल्ली सरकार को निशाना नहीं बनाया जा सकता। इसमें नगर निगम को भी अपनी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सुब्रमनियम प्रसाद की पीठ ने कहा, ‘आप...