मिडिया

July 8, 2020
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद के खिलाफ राजद्रोह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच रिपोर्ट नहीं सौंपने के कारण हिमाचल प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में जमा कराएं। यह रिपोर्ट पुलिस को 13 जुलाई तक सौंपनी होगी। इस मामले में आखिरी सुनवाई अगले सप्ताह होगी।  लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि जांच...
July 7, 2020
मुंबई। देश की सबसे बड़ी मोटर बाइक निर्यातक कंपनी बजाज ऑटो के प्लांट में ढाई सौ कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं अब कर्मचारियों ने मांग की है कि इसे अस्थायी रूप से बंद किया जाए।  बीते शनिवार को कंपनी के कर्मचारी यूनियन ने यह मांग उठाई। पश्चिमी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के वालुज में यह प्लांट स्थित है जहां पर ऐसा मामला सामने आया है। कोरोना के कारण यहां के दो कर्मचारियों की मौत...
July 7, 2020
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में प्रशासन की नई मीडिया पॉलिसी के खिलाफ 'जे एंड के मीडिया गिल्ड' के बैनर तले पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। पत्रकारों ने यहां प्रेस एनक्लेव में इकट्ठा होकर 'मीडिया को चुप कराना बंद करो, हम लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं' आदि नारों के साथ बैनर निकालकर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नई मीडिया...
July 7, 2020
दिल्ली के पत्रकार तरुण सिसौदिया की मौत के मामले में यह शक करने की पर्याप्त गुंजाइश है कि यह आत्महत्या नही हत्या है, तरुण दैनिक भास्कर अखबार में हेल्थ रिपोर्टर थे। वह एम्स में दो हफ्ते से अधिक से इलाज करवा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी। लापरवाही बरतने का मामला स्वास्थ्य मंत्रालय तक भी पहुंचा था और ट्रामा सेंटर से रिपोर्ट मांगी गई थी। सम्भव है इस बात से एम्स...
July 7, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कोविड-19 का इलाज करा रहे दैनिक भास्कर के पत्रकार तरूण सिसोदिया (37 वर्षीय) ने चौथी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सिसोदिया पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा के रहने वाले थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) देवेंद्र आर्य के अनुसार, 24 जून को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पत्रकार को ट्रामा सेंटर के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था...
July 6, 2020
नई दिल्ली। भारत और चीन बीच चल रहे तनाव के बीच अब फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का चाइनीज निवेश अटक गया है। बड़ी चाइनीज पेमेंट कंपनी एंट फाइनेंशियल ने जनवरी में जोमैटो में 15 करोड़ डॉलर का नया निवेश करने का ऐलान किया था। इस कंपनी के पास पहले से मेट्रो के 25 पर्सेंट शेयर हैं जो उसने 56 करोड़ डॉलर में खरीदे थे। जोमैटो ने जनवरी में ऐलान किया था कि उसे एंट फाइनेंशियल से 15 करोड़ डॉलर मिलने वाले हैं...
July 6, 2020
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले दिन पर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब यह आंकड़ा 6 लाख 97 हजार को भी पार कर गया। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 6,97,836 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 4,24,891 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 19,700 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 2,53,162 एक्टिव केस हैं। इसी तरह राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2...
July 6, 2020
नई दिल्ली। भारतीय सेना पूर्व मेजर जनरल जीडी बख्शी हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान अपना आपा ही खो बैठे और इस दौरान उन्होंने दूसरे पैनलिस्ट को मां-बहन की गाली तक दे दी। वहीं अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  दरअसल रिपब्लिक टीवी पर हाल ही में एक डिबेट के दौरान उनके साथ पैनलिस्ट के रूप में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान को मां की गाली दे दी थी...
July 6, 2020
कोविड 19 में 19 का मतलब यह था कि 2019 के दिसंबर के आखिर में जब चीन में इसका पहला मामला सामने आया तो चीन ने 31 दिसम्बर को इसकी सूचना WHO को दी थी। वैज्ञानिकों ने इसे 2019-nCoV दिया। 2019 इसलिए क्योंकि वह उस साल पैदा हुआ। नया वायरस होने से नोवेल और कोरोना फैमिली से होने पर CoV नाम दिया गया। इस तरह कोविड-19 कोरोना वायरस डिजिज 2019 के नाम से जाना जाने लगा। लेकिन अब WHO ही पलट गया है अब उसका...
July 6, 2020
लखीमपुर खीरी। थारू समुदाय की महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के लिए वन अधिकारियों के खिलाफ यूपी के लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा पुलिस स्टेशन में एक अभूतपूर्व प्राथमिकी दर्ज की गई है। एससी/एसटी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एक पुलिसकर्मी, वन अधिकारी आलोक शर्मा, सुनील शर्मा, नंदू और शंखधर भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कथित हमला वन अधिकारियों और कजारिया गांव के निवासियों...