भेदभाव

September 21, 2024
उच्च संस्थानों की फैकल्टी में वंचित कोटे के खाली पदों की जानकारी सामने आने के बाद विभिन्न नागरिक समाज समूहों और छात्र संगठनों ने कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह न केवल सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है, बल्कि ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों की शैक्षणिक आकांक्षाओं को भी कमजोर करता है। फोटो साभार : सोशल मीडिया एक्स भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर और तिरुचिरापल्ली की...
September 20, 2024
पिछले सप्ताह देहरादून प्रेस क्लब धार्मिक नेताओं के एक समूह द्वारा आयोजित चौंकाने वाले कार्यक्रम का एक अप्रत्याशित मंच बन गया। वहां उन्होंने अन्य भड़काऊ टिप्पणियों के अलावा मुसलमानों के खिलाफ हिंसा का खुलेआम आह्वान किया। प्रेस क्लब के मंच से हिंदुओं को हथियारबंद करने और मुसलमानों को बदनाम करने के भड़काऊ भाषण दिए गए। यति रामस्वरूपानंद गिरि ने हिंदुओं से "अपने परिवार की महिलाओं की...
September 20, 2024
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक पुजारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लिए हुए हैं। वे भगवा गमछा पहने और "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए दरगाह की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने एक स्थानीय सूफी दरगाह में घुसकर मजार में तोड़फोड़ की और वहां शिवलिंग स्थापित किया, जिससे समुदायों के बीच तनाव बढ़...
September 20, 2024
तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में घरेलू उपकरण निर्माता कंपनी सैमसंग के एक संयंत्र में 1,723 स्थायी कर्मचारियों समेत करीब 5,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से लगभग 1,350 स्थायी कर्मचारी यूनियन गठित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीते 9 सितंबर से हड़ताल पर हैं। फोटो साभार : पीटीआई मोबाइल और घरेलू उपकरण निर्माण क्षेत्र की विश्व की शीर्ष कंपनियों में शामिल सैमसंग के तमिलनाडु स्थित एक कारखाने...
September 20, 2024
नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की जांच में तिरुपति मंदिर के लड्डू और अन्नदानम के सैम्पल में यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद आंध्र प्रदेश में सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। फोटो साभार : एक्स करोड़ों लोगों की आस्‍था से खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रसिद्ध तिरुमला मंदिर में मिलने वाले लड्डू में मिलावट की बात सामने आई है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल...
September 20, 2024
सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी ने जून में निर्णय लिया था कि बोर्ड की पूर्व अनुमति के बिना हिंदी और अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में लिखे गए उत्तर पत्रों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। फोटो साभार : इकॉनोमिक टाइ्म्स देश के सबसे बड़े स्कूल बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों को केवल अंग्रेजी और हिंदी में बोर्ड परीक्षा देने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इस फैसले का असर...
September 20, 2024
गोपालपुर पुलिस ने वीएचपी सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद जांच की, लेकिन आरोपों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने मीडिया में आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने मुख्य रूप से बाहरी दबाव के कारण ऐसा किया। ओडिशा के एक सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग के सात छात्रों को उनके हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर गोमांस पकाने और खाने के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। हेट डिटेक्टर ने...
September 19, 2024
खुले पत्र के माध्यम से हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में बीते कुछ सप्ताह में महिलाओं पर अत्याचार की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें रुद्रपुर, देहरादून, सल्ट और लालकुआं की घटनाएं शामिल हैं। 17 राज्यों से 52 महिला एवं जन संगठनों के साथ 100 आंदोलनकारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने उत्तराखंड के राज्यपाल के नाम पर एक खुला पत्र लिखकर उत्तराखंड सरकार और सत्ताधारी भाजपा पर आरोप...
September 19, 2024
लोगों ने उन बच्चों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उन बच्चों को लेकर घटना स्थल के करीब वारियावी बाजार पुलिस चौकी ले जाने के बदले लगभग 250-300 मीटर दूर सय्यदपुरा पुलिस चौकी लेकर आई। सूरत शहर के वरियावी बाज़ार मेन रोड पर वारियावी बाज़ार पुलिस चौकी है। इसी चौकी से 50 से 100 मीटर पर गणेश पंडाल लगा हुआ था। गणेश पंडाल पर कथित रूप से 5-6 मुस्लिम बच्चे जिनकी उम्र 8 से 10 साल की है, एक ऑटो में आए...
September 18, 2024
एक सप्ताह पहले गुरुवार, 5 सितंबर, 2024 को देवभूमि संघर्ष समिति के तहत लामबंद हुए हिंदुत्व समूहों ने हिमाचल प्रदेश के शिमला और संजौली के चौड़ा मैदान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और संजौली मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त करने और राज्य में आने वाले बाहरी लोगों के पंजीकरण के लिए दबाव बनाया। समिति ने बुधवार (11 सितंबर, 2024) को संजौली बंद का आह्वान भी किया था। शिमला में संजौली...