भेदभाव
यूपी: स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाए तो स्कूल से काटा दलित छात्रों का नाम, जातिसूचक टिप्पणी का भी आरोप
September 28, 2019
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दलित समुदाय के बच्चों को स्कूल से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि वह फीस जमा करने में समर्थ नहीं थे। इस कार्रवाई के खिलाफ एक युवक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठ गया । उसने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएगा।
जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है...
September 20, 2019
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने रोहित वेमुला और पायल तड़वी दोनों की माताओं की ओर से दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया है। रोहित वेमुला और पायल तड़वी की माताओं ने इस याचिका में विश्वविद्यालयों और देशभर के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में इस तरह के भेदभाव खत्म किए जाने का अनुरोध किया गया है।
गौरतलब है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में से पीएचडी कर रहे...
September 11, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो, कि एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं, ने कोटा में 8 सितंबर 2019 को ब्राह्मण महासभा की बैठक के बाद ट्वीट किया कि "समाज में ब्राह्मणों का हमेशा से उच्च स्थान रहा है ये स्थान उनके त्याग, तपस्या का परिणाम है। यही वजह है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है।"
लोकसभा अध्यक्ष के इस बयान की पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज,...
August 31, 2019
उत्तर प्रदेश में बलिया के एक प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील के दौरान दलित-पिछड़े और सामान्य बच्चों के बीच जातिगत थाली के नाम पर भेदभाव की खबर से बवाल मच गया है। असल में जिलाधिकारी ने बसपा नेताओं का हाथ पकड़कर कहा कि ये सफेदपोश 25 लाख की गाड़ी में आए हैं। डीएम ने बसपा नेताओं के महंगे जूतों और घड़ी पर भी तंज कसा। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दलित युवाओं ने अपनी स्टाइलिश फोटो शेयर कर डीएम साहब...
August 30, 2019
कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35A को केन्द्र सरकार द्वारा हटाए जाने के बाद मानवाधिकार रक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के हालातों का जायज़ा लेने गया था. इस प्रतिनिधि मंडल में अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज़, कविता कृष्णन, मैमूना मुल्ला, और नेशनल एलायन्स ऑफ पीपुल्स मूवमेण्ट विमल भाई शामिल थे.
NAPM के विमल भाई ने सबरंग से बात करते हुए कश्मीर की आँखोदेखी परिस्थितियां विस्तार से बताई. 9 अगस्त से 13 अगस्त तक...
August 27, 2019
बिहार के गया जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग के गैंगरेप किया गया। इसके बाद जब उसकी मां न्याय के लिए पंचायत के पास पहुंची तो पंचायत ने पीड़िता को ही तुगलकी फरमान सुना दिया। इसके बाद पीड़िता के सिर के बाल मुंडवाए गए और गांव में घुमाया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पंचायत समिति के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के एक अधिकारी...
August 27, 2019
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को "जय श्रीराम" का नारा लगाते केवल इसलिए मार दिया गया क्योंकि बुलंदशहर में हो रहे मुसलमानों के एक धार्मिक आयोजन में हिंसा की साजिश कर रहे दंगाईयों के सामने वह आ गये, "जयश्रीराम" के उद्घोष के बीच लटका कर वह मार दिए गये।
अखलाक के हत्यारों को निष्पक्ष जाँच करके कानूनी दंड दिलाने के लिए निष्पक्ष प्रयास करने वाले सुबोध कुमार एक ईमानदार और कर्तव्य...
August 26, 2019
भाजपा शासित राज्यों में एक के बाद एक दलितों और मुस्लिमों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला गुजरात के वडोदरा का है। यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल की लोगों ने मुस्लिम होने की वजह से बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना शनिवार (24 अगस्त) की बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में 44 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल आरिफ इस्माइल शेख ने कहा है कि उनके मुस्लिम होने की...
August 24, 2019
नई दिल्ली। भीम आर्मी ने 21 अगस्त की रात दिल्ली में लाठीचार्च और 96 लोगों की घटनाओं की निंदा की है। इसके साथ ही संगठन ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भीम आर्मी का नाम खराब करने का षडयंत्र रचा है।
भीम आर्मी का आरोप है कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनय रतन को पुलिस ने हिरासत में बांधकर बेरहमी से रातभर पीटा।...
August 23, 2019
जातीय भेदभाव आज भी समाज में कोढ़ की तरह बसा हुआ है। जाति विहीन समाज की बात करने वालों को तमिलनाडु की यह घटना झकझोर देगी। तमिलनाडु में सवर्णों ने एक दलित की लाश को अपने खेतों से होकर नहीं ले जाने दिया क्योंकि शायद इससे उनके खेत अपवित्र हो जाते।
वेल्लोर. तमिलनाडू के वेल्लोर जिले से शर्मनाक और अजीब मामला सामने आया है जहां उच्च जाति वालों ने दलित व्यक्ति की शव यात्रा को रास्ता देने से...