दलित
April 12, 2020
नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही इस जंग में फ्रंट वॉरियर्स के रुप में काम कर रहे सफाई कर्मचारी समुदाय के योगदान की खूब चर्चा हो रही है। इस समय देश और विदेश में कोरोना को हराने के लिए भीलवाड़ा मॉडल की मिसाल दी जा रही है। भीलवाड़ा, जहां पर अबतक 28 पॉजिटिव केस मिले जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है, एक अभी पॉजिटिव है, 25 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें घर भेजे जा चुके है। ये एक ऐसी जंग...
April 7, 2020
पटना। बिहार की नीतीश सरकार में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर तबकों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले के तरारी थाना इलाके के सारा गांव का सामने आया है। जहां आधा दर्जन सवर्ण समुदाय के लोगों ने रविवार को एक महादलित समुदाय (मुसहर) पर हमला कर दिया, इस दौरान फायरिंग भी की गई।
द वायर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमले में एक छह साल की बच्ची समेत मुसहर...
March 16, 2020
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को 'आजाद समाज पार्टी' के नाम से अपने राजनीतिक दल का ऐलान कर दिया। चंद्रशेखर ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशीराम की जयंती के मौके को नए राजनीतिक दल को लॉन्च करने के लिए चुना। नोएडा के सेक्टर 51 स्थित अशोका वाइट फार्म में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी लॉन्च की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान बीएसपी के करीब...
March 5, 2020
उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज के प्राथमिक स्कूल कपूरपुर में मिड डे मील के दौरान सामान्य और दलित छात्रों को अलग-अलग जगह से भोजन की थाली व गिलास दिए गए। ब्लॉक के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के सामने ही जातीय भेदभाव का यह मामला सामने आया। उन्होंने अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी है। मीरगंज ब्लॉक में गणित के अकादमिक रिसोर्स पर्सन शैलेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को मॉनिटरिंग के लिए कपूरपुर स्कूल गए...
March 2, 2020
आज से शुरू हुआ संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग काफी हंगामेदार रहा और विवादों में भी आ गया है। खबरों के मुताबिक सोमवार को सदन में कांग्रेस की एक दलित सांसद के साथ धक्कामुक्की की घटना हुई। आरोप बीजेपी की एक महिला सांसद पर लगा है। कांग्रेस सांसद का नाम राम्या हरिदास है और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने सदन में उनके साथ मारपीट की कोशिश की...
March 2, 2020
आगरा। ब्रज के मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और उनके भाई समेत छह के खिलाफ मथुरा के हाईवे थाने में घर में घुसकर मारपीट करने और महिला से छेड़छाड़ करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मथुरा जनपद के हाईवे थाने में दर्ज इस गंभीर प्रकरण की जांच सीओ (रिफाइनरी) वरुण कुमार कर रहे हैं।
इस मामले में घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने मंगवाई हैं। सोमवार को हाईवे पुलिस अनुसूचित जाति की महिला के...
February 20, 2020
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के करणू गांव में दबंगों द्वारा एक मोटरसाइकिल एंजेंसी में युवक के साथ बर्बरता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। गत रविवार को हुई इस घटना का वीडियो 19 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस...
February 17, 2020
चेन्नईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास विल्लुपुरम में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दलित युवक की उस समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जब वह सड़क किनारे शौच करने जा रहा था।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक को प्रताड़ित करती भीड़ देखी जा सकती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को सात...
February 7, 2020
केंद्रीय बजट 2020-21 के आने के बाद से ही इस पर चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। दलित आदिवासी शक्ति अधिकार मंच (दशम), डॉ. अंबेडकर कोऑपरेटिव फेडरेशन, राष्ट्रीय जनवादी आन्दोलन संघ (एनएपीएम) ने दलित, आदिवासियों और सफाई कर्मचारियों हेतु बजट में प्रावधानों पर चर्चा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
बजट विश्लेषण विशेषज्ञ, उमेश बाबू ने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए...
February 4, 2020
बूंदी। जात-पात की दकियानूसी सोच के चलते एक दूल्हे को अपनी बिंदौरी निकालने प्रशासन से गुहार लगानी पड़ी। लिहाजा 4 थानों के करीब 80 पुलिसवाले गांव पहुंचे और फिर संगीनों के साये में दूल्हे की बिंदौरी निकाली गई। दरअसल, दूल्हा दलित है। ऊंची जाति के कुछ लोगों को यह कतई मंजूर नहीं था कि दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर उनके मोहल्ले से गुजरे। इसके लिए दूल्हे के परिजनों को धमकी दी गई थी। लोगों ने कहा था कि अगर दूल्हा...