दलित
November 12, 2020
गुड़गांव। इक्कीसवीं सदी में दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक दलित युवती से प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी को उसके परिवार से मिलाने लाया था। इसी दौरान चार-पांच युवकों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक घायल हो गया, फिर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने...
November 9, 2020
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुंडों के उत्पीड़न की शिकार एक गरीब दलित विधवा महिला को बीते एक सप्ताह से अपने साथ घटित घटना के लिए न्याय पाने के लिए थाना, पुलिस और उच्चाधिकारियों की चौखट पर एड़ियां रगड़ रही हैं लेकिन गुंडों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे पुलिस प्रशासन भी सवालों के घेरे में आ गया है।
दरअसल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुंडों ने दलित महिला...
November 6, 2020
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घर के अंदर चार दीवारों के बीच अनुसूचित जाति व जनजाति के व्यक्ति पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अपराध नहीं होती। शीर्ष कोर्ट ने इसके साथ ही बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी कानून के तहत एक इमारत में महिला का अपमान करने के आरोपों को खारिज कर दिया। (हितेश वर्मा बनाम उत्तराखंड राज्य केस)
जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस अजय रस्तोगी की पीठ ने...
November 6, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस राजन रॉय और पंकज मिथल की बेंच ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से पूछा है कि हाथरस गैंगरेप और मर्डर केस में जांच को खत्म करने के लिए उन्हें और कितना समय चाहिए? कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई की तारीख 25 नवंबर से पहले स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
हाथरस मामले कि पीड़िता का कथित रूप से जबरन अंतिम संस्कार करने के मुद्दे का स्वत: संज्ञान (...
November 4, 2020
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मुबारकपुर ताना क्षेत्र गूजरपार गांव की दलित महिलाओं ने छेड़खानी से तंग आकर एक युवक को बंधक बनाया। इसकी खबर लगते ही बड़ी संख्या में भीड़ वहां पहुंच गई और गांव में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। हमलावर बंधक बनाए गए आरोपी को छुड़ा कर ले गए। इस गुंडई से नाराज महिलाएं गांव के बाहर धरने पर बैठ गयी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले...
October 31, 2020
उप्र ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में दलित राजनीति की बात करें तो सबसे ऊपर मायावती का ही नाम आता है लेकिन देश-प्रदेश के राजनीतिक काल खंड में उनके हालिया कदम को खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा माना व बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल मौजू हो उठता है कि यह उनका राजनीतिक भटकाव है या फिर वह किसी दबाव में हैं।
मायावती की यह समझौता-परस्त राजनीति उस वक्त सामने आई है जब ताकतवर सत्ताधारी भाजपा का...
October 30, 2020
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलितों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा दर्दनाक मामला अमेठी से सामने आया है। दलित ग्राम प्रधान के पति को राजनीतिक दुश्मनी के कारण बदमाशों ने कथित तौर पर जलाकर मार डाला। वह गुरुवार की देर रात बंदोइया गांव के बाहरी इलाके में आग की लपटों में घिरे पाए गए थे और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बुरी तरह से जले होने के कारण...
October 28, 2020
इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि एक 17 वर्षीय दलित लड़के के माता-पिता ने 27 अक्टूबर, 2020 को अहमदाबाद के खानपुर में एक ऑब्जर्वेशन होम (अवलोकन गृह) में युवक की रहस्यमय मौत की पुलिस जांच की मांग की।
दिहाड़ी मजदूर ने कहा कि कथित हमले के लिए हिरासत में लिए गए उसके बेटे की असाववा के सिविल अस्पताल में पहुंचने तक मौत हो गई थी। उन्हें अपने बेटे की बिगड़ती सेहत के बारे में उस दिन...
October 26, 2020
देश के कई हिस्सों में जब नवरात्रि के समाप्ति पर देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा चल रही थी तभी उत्तर प्रदेश में एक युवती के खिलाफ अपराध की एक और दुखद खबर सामने आई। इस बार भी पीड़िता दलित किशोरी थी।
द टेलीग्राफ की एक खबर के अनुसार, तीन युवकों के द्वारा दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ खरने के बाद कथित तौर पर "सिर में पांच बार गोली मारकर हत्या" की गई। उत्तर प्रदेश के...
October 26, 2020
हिसार। दलितों के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचार और अपराध के मामलों से एक तरफ देश जहां आक्रोश में है, वहीं जातिवाद के नाम भेदभाव इक्कीसवीं सदी में भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के हिसार में भाटला गांव है। यहां करीब दस हजार की आबादी है। गांव में चारों कोनों में चार बड़े तालाब हैं लेकिन पीने के पानी के लिए सिर्फ एक ही नल है। इसी नल पर जून 2017 में पहले पानी भरने को लेकर दलितों और सवर्णों...