दलित

December 10, 2020
मध्य प्रदेश में एक खौफनाक घटना में एक 25 वर्षीय दलित युवक को उसके दो अन्य पिछड़ी जाति (OBC) के दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। यह वारदात छतरपुर जिले के किशनपुरा गांव में हुई। दलित युवक ने एक निजी पार्टी में अपने दोस्तों का भोजन छू लिया था। इस पर उन्होंने उसे पीट-पीटकर मार डाला।  पुलिस के अनुसार थोड़ा मानसिक रूप से अस्थिर युवक देवराज अनुरागी अपने घर पर भोजन कर रहा था। इसी...
December 10, 2020
मध्यप्रदेश के बडवानी में जागृत आदिवासी दलित संगठन के हजारों आदिवासी नए कृषि कानूनों और विद्युत संशोधन अधिनियम 2020 के खिलाफ सड़कों पर उतरे। बुधवार 9 दिसंबर को उन्होंने 'खेती करो पेट के लिए, मत करो सेठ के लिए' नारे के साथ देशभर में चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलनों के साथ एकजुटता दिखाई। किसान-मज़दूरों के मुद्दों को लेकर पाटी नाका से रैली निकाली गई और पुराने कलेक्टर ऑफ़िस पर सभा आयोजित किया...
November 30, 2020
मध्य प्रदेश के गुना के करौद गांव में महज एक रुपये की माचिस के लिए एक पचास वर्षीय दलित की हत्या कर दी गई। पेशे से खेतिहर मजदूर लालजी राम अहिरवार कुछ लोगों के सात गांव के चबूतरे पर आराम कर रहे थे। तभी दो युवकों ने उनसे माचिस मांगी। मना करने पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने लालजी राम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गंभीर हालत में लालजी राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।...
November 28, 2020
कृषि बिल का विरोध कर रहे किसान आंदोलन का भीम आर्मी प्रमुख ने भी समर्थन किया है। फेसबुक पर लाइव आकर भीम आर्मी प्रमुख ने युवाओं से किसानों की मदद करने की अपील की। इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने सरकार को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर किसानों की गिरफ्तारी की गई तो देशभर में भीम आर्मी अपना मोर्चा खोलेगी। दरअसल किसान कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं। पिछले काफी समय से पंजाब और हरियाणा में किसानों का...
November 24, 2020
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुजरात सरकार को एक दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में एक आरोपी को दी गई जमानत के खिलाफ अपील पर अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया। दलित की राजकोट के पास एक कारखाने में कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जस्टिस अशोक भूषण, आरएस रेड्डी और एमआर शाह की पीठ ने गुजरात सरकार के वकील से पूछा कि राज्य ने पिछले साल के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील पर अपना...
November 23, 2020
पीयूसीएल यानी पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज ने हाथरस कांड पर 16 पन्नों की जांच रिपोर्ट जारी की है। अपनी रिपोर्ट में पीयूसीएल की जांच कमेटी ने आरोप लगाया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के नाम पर अलीगढ़ से दिल्ली भेजना एक साजिश का हिस्सा था। लखनऊ: हाथरस कांड की एक तरफ सीबीआई जांच की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोक अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था पीयूसीएल ने भी हाथरस कांड पर जांच रिपोर्ट तैयार...
November 23, 2020
मध्यप्रदेश इस समय जहां कोरोना महामारी के संक्रमण का सामना कर रहा है। वहीं दूसरी ओर दलितों के खिलाफ आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  इस बीच दतिया जिले से एक और घटना सामने आई है। दतिया में दलित परिवार ने राजीनामा से इंकार किया तो से गुंडों ने बदसलूकी की और बंदूक की बटों से दो दलित भाइयों को बेरहमी से पीटा और घर जलाया, इस घटना से गाँव मे हड़कंप मच गया। घटना दतिया जिले के गोंदन...
November 23, 2020
दलितों के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गुजरात के भावनगर जिले का है जहां रिक्शा चलाने वाले एक दलित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पीड़ित के पिता दावा है कि उसकी हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उसने आरोपियों में से एक के रिश्तेदार के लिए रिक्शा चलाने से इंकार कर दिया था। घटना भावनगर की जेसर तहसील के मातलपुर गांव की है। हत्या के पांच आरोपियों में से चार की...
November 21, 2020
कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां कथित तौर पर दलितों के बाल काटने से खफा गांववालों ने एक नाई पर पचास हजार रूपये का जुर्माना लगाया। यहीं गांववालों के द्वारा उनके परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार किया गया।   नानजनगुगु इलाके के हल्लारे गांव में रहने वाले मल्लिकार्जुन शेट्टी पेशे से नाई हैं। उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब गांववालों...
November 19, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के उन 3 कथित सदस्यों की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है जिन्हें हाथरस जाते वक्त गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वे मृतक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा 5 अक्टूबर को अतीकुर रहमान, एक छात्र, आलम, एक कैब चालक और मसूद, एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार...