सांप्रदायिक संगठन
June 20, 2019
मुरादाबाद: बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी आदि कथित हिंदुत्ववादी संगठनों का मुस्लिमों के प्रति नजरिया जगजाहिर है। मोदी सरकार बनने के बाद ये संगठन तेजी से सक्रिय हुए। एक बार फिर से ये संगठन अब मोदी और योगी सरकार पर ही सवाल उठा रहे हैं। बुधवार को यूपी के मुरादाबाद में बजरंग दल ने सड़क पर नमाज के विरोध में हाईवे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल के इस कदम से हाइवे जाम हो गया और दोनों तरफ वाहनों की...
June 17, 2019
चुनाव का शोर-गुल शांत होने के साथ ही VHP और बजरंग दल जैसे संस्थानों ने वापस अपने एजेंडे पर काम शुरू कर दिया है। देश के कई हिस्सों में निपुण कार्यकर्ता और अच्छे गौ-रक्षक बनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कराई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर से मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में उपयुक्त विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है।
विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्षा विभाग मध्य क्षेत्र ने उज्जैन में...
June 4, 2019
पुणे। आम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आरएसएस व जुड़े संस्थान काफी आक्रामक रूप से सक्रिय हो गए हैं। मुंबई में आरएसएस के हथियारों की ट्रेनिंग कैंप के बाद पुणे के निगड़ी इलाके से विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ी कुछ हैरान करने वाली खबरें मिल रही हैं। विहिप के लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने अपनी रैली में राइफल से हवाई फायरिंग के साथ खुलेआम तलवारों का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में विहिप...
June 3, 2019
हिंदूवादी संगठन बजरंग दल एक बार फिर चर्चाओं में आया है। दरअसल बजरंगदल के नेताओं पर समर कैंप में युवकों को हथियारों की ट्रेनिंग देने की तस्वीरें सामने आई हैं। इस मामले में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, भायंदर स्थित नवघर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इसमें सामने आया है कि जिस शिक्षण संस्थान में...
June 3, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक ओर अल्पसंख्यकों को भय मुक्त कराने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग राज्यों से अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा की खबरें आ रही है। इन घटनाओं के आरोपी ज्यादातर आरएसएस या इनसे जुड़े संस्थानों के कार्यकर्ता ही होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि मोदी जी के शब्दों में आखिर अल्पसंख्यक कितनी भरोसा कर सकते हैं। ...
June 3, 2019
भारत विविधता वाला देश है। यहां सर्वधर्म सम्भाव की नीति को तरजीह दी जाती है। संविधान ने सभी धर्मों के अनुयायियों को अपना धर्म मानने की छूट दी है। खान-पान, रहन-सहन को लेकर भी कोई संवैधानिक पाबंदी नहीं है लेकिन पिछले कुछ सालों से धर्म विशेष पर तमाम तरह से खान-पान और त्यौहार मनाने के तौर तरीकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
गुजरात में बकरीद के मौके पर जानवरों को कुर्बानी से बचाने के लिए एक एनिमल...
June 2, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। रिजल्ट आ चुका है, नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन गए हैं। जन विरोधी नीतियों के बावजूद मोदी को पहले से ज्यादा सीटें मिली हैं। मार्च 2019 में सबरंग इंडिया ने एक स्टडी बेस्ड स्टोरी की थी जो कि आदिवासी बाहुल्य 133 लोकसभा सीटों को लेकर थी। इन सीटों पर माना जा रहा था कि वनाधिकार कानून को लेकर मोदी सरकार की उदासीनता के कारण सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला...
June 1, 2019
ठाणे। एनडीए नीत मोदी सरकार में कथित हिंदुत्वादी ताकतें लगातार नियम कानूनों को ताक पर रखकर अपना विस्तार करने में जुटी हैं। हिंदुत्व और गाय के नाम पर हिंसा पिछली मोदी सरकार में खूब फली-फूली। इसके साथ ही गांधी को विलेन बताकर उनके हत्यारे का महिमामंडन किया गया। चुनाव में भी गांधी गोडसे छाए रहे। हिंदू महासभा अलीगढ़ की पूजा शकुन पांडेय ने गांधी जयंती पर उनके पुतले को गोली मारी तो अब सावरकर की जयंती पर...
June 1, 2019
डुमरी। 10 अप्रैल 2019 को, गुमला के डुमरी प्रखंड के जुरमु गाँव के रहने वाले 50 वर्षीय आदिवासी प्रकाश लकड़ा को पड़ोसी जैरागि गाँव के लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया था। जुरमू के तीन अन्य पीड़ित- पीटर केरकेट्टा, बेलारियस मिंज और जेनेरियस मिंज भीड़ द्वारा पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस हिंसा एवं पुलिस की भूमिका के विरुद्ध केंद्रीय जन संघर्ष समिति द्वारा 31 मई 2019 को डुमरी...
May 29, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गांधी और गोडसे लगातार सुर्खियों में रहे। भोपाल से बीजेपी ने बम धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से चुनाव में उतारकर साफ कर दिया कि वह हिंदुत्व के रास्ते पर है। टिकट मिलने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे द्वारा गांधी की हत्या को जायज बताया। इसके बावजूद उन्हें चुनाव में जीत मिली जिससे साफ हो गया कि इस भाजपा साफ तौर पर हिंदुत्व के मुद्दे को बढ़ावा दे रही...