सांप्रदायिक संगठन

June 28, 2019
देश के कई महानगरों में हिंसा और द्वेष फैलाने के बाद “जय श्री राम” का राजनैतिक विष अब महाराष्ट्र के ठाणे में भी पहुँच गया है। जिले में एक कैब ड्राइवर के साथ मारपीट करने के बाद “जय श्री राम” बोलने के लिए उसे मज़बूर किया गया। मामले की सूचना मिलाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ लूटपाट के इरादे से...
June 27, 2019
मध्य प्रदेश सरकार ने गौ रक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा पर रोक लगाने के लिए एक नए कानून का प्रस्ताव रखा है। प्रदेश सरकार के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गाय को लेकर हिंसा के किसी मामले में गिरफ्तार किया जाता है, तो उसे छह महीने से लेकर तीन साल की सजा दी जा सकती है। साथ ही, दोषी पर 25,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कांग्रेस नेता व प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह की सरकार ने...
June 26, 2019
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव से शुरू हुई बीजेपी और टीएमसी में तनातनी अब भी जारी है। कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद अब दोनों पार्टियां के बीच का विवाद अब धार्मिक रंग लेते हुए नज़र आ रहा है। हाल ही में बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर विरोध जाहिर किया। साथ ही, मंगलवार को सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के हावड़ा में...
June 26, 2019
देश में पिछले कुछ महीनों से धर्म के नाम पर मासूमों को प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। परंतु अब मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं से आम जनता परेशान हो चुकी है। हाल ही में झारखंड के खरसावां जिले के धातकीडीह गांव में पुलिस की लापरवाही और लोगों की नफ़रत की कीमत मासूम तबरेज़ को अपनी जान से चुकानी पड़ी। जिसके बाद देश भर के लोगों में "जय श्री राम" के नाम पर फैले विष के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है।...
June 25, 2019
झारखंड के सरायकेला में मॉब लिंचिंग मामले की कड़ी आलोचना के बाद सरकार हरकत में आई है। घटना के मुख्य आरोपी समेत ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही थाना प्रभारी और दारोगा को लिंचिंग का केस दायर न करने पर, एसपी ने लापरवाही के आरोप में किया निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी के प्रमुख को बुधवार तक गृह सचिव और मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। ...
June 25, 2019
लोकसभा चुनाव की गरमा गरमी भले ही थम गई हो, लेकिन विवादित बयानों का सिलसिला अब भी जारी है। बीजेपी नेता व आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव का एक वीडियो कथित तौर पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद मुस्लिम लड़कों का सर काटने की बात कहते हुए नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो में सोयम बापू, कथित रूप से यह कह हैं कि, "मैं मुस्लिम युवाओं से कहना चाहता हूं, कि अगर तुम हमारी आदिवासी लड़कियों का पीछा...
June 24, 2019
गुवाहाटी: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों ने संसद में जय श्री राम का उद्घोष कर एक तरह से उन लोगों को शह दे दी जो भाजपा के इसी राजनीतिक नारे के सहारे हिंसा करने पर उतारू रहते हैं। असम के बरपेटा में एक दक्षिणपंथी संगठन के खिलाफ गुरुवार को मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट करने और जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने के आरोप में शिकयत दर्ज कराई गई है। ये मामला मंगलवार का है...
June 23, 2019
रांची। 2014 में एनडीए नीत मोदी सरकार बनने के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग का शिकार बने हैं तबरेज अंसारी। वैल्डर का काम करने वाला 24 वर्षीय युवा तबरेज अंसारी ईद की छुट्टी मनाने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसे चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने जमकर पीटा। भीड़ की पिटाई के कारण गंभीर रुप से घायल तबरेज ने 4 दिन हॉस्पीटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।...
June 22, 2019
अमेरिका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर रिपोर्ट 2019 जारी की गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस रिपोर्ट के जारी किया। रिपोर्ट में चैप्टरवाइज देशों की धार्मिक स्वतंत्रता पर चर्चा की गई है। रिपोर्ट में भारत को भीड़ हिंसा, धर्म परिवर्तन और देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अल्पसंख्यक दर्जे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट...
June 22, 2019
मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में चुनकर आने के बाद कथित हिंदुत्ववादी संगठनों के लोग धर्म के विस्तार के नाम पर हिंसा पर उतर रहे हैं। ये लोग संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रहे हैं औऱ सरकार व प्रशासन की भी मूक सहमति इन्हें मिली हुई है। दिल्ली में एक बार फिर ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने पर हमला किया गया है। एक मौलवी ने आरोप लगाते हुए कह, “रोहिणी में गुरूवार को तीन लोगों ने...