ठाणे में मुस्लिम कैब ड्राइवर पर हमला, “जय श्री राम” बोलने पर डाला दबाव

Written by sabrang india | Published on: June 28, 2019
देश के कई महानगरों में हिंसा और द्वेष फैलाने के बाद “जय श्री राम” का राजनैतिक विष अब महाराष्ट्र के ठाणे में भी पहुँच गया है। जिले में एक कैब ड्राइवर के साथ मारपीट करने के बाद “जय श्री राम” बोलने के लिए उसे मज़बूर किया गया। मामले की सूचना मिलाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ लूटपाट के इरादे से हमला करने का मामला दर्ज किया है।



सूत्रों के अनुसार, घटना 22 जून की बताई जा रही है। पीड़ित का नाम ‘फैज़ल’ है और वह एक निजी कंपनी के लिए कैब चलाता है। फैज़ल ने पुलिस बताया कि वह कुछ यात्रियों को लेकर ठाणे के दिवा कस्बे में शनिवार की रात को गया था। वहीं से वापस आते हुए नशे में धुत कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। जिसके बाद वे उसे मारने लगे। साथ ही, जब उन्हें पता चला कि वह मुस्लिम है, तो उस पर “जय श्री राम” बोलने के लिए दबाव डालने लगे।

फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ, घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। परन्तु, सवाल यह है कि समाज में आखिर कब तक धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा?

 

बाकी ख़बरें