सुप्रीम कोर्ट का वो आदेश, जिसमें प्रो. आनंद तेलतुंबडे को मिली थी गिरफ्तारी से राहत

Written by Sabrangindia Staff | Published on: February 2, 2019
मुंबई। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे पुलिस ने तेलतुंबडे को मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट से तड़के 3.30 बजे गिरफ्तार किया। आनंद तेलतुंबड़े कोचि से मुंबई लौट रहे थे। इस मामले में एडवोकेट प्रदीप मंध्यान ने इंस्पेक्टर इंदुलकर से बात की जिन्होंने आनंद तेलतुंबड़े को गिरफ्तार किया है। इंदुलकर ने कहा कि पुणे ट्रायल कोर्ट से तेलतुंबड़े की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

आनंद तेलतुंबड़े की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर 2018 को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। यह सुरक्षा 14 जनवरी से चार सप्ताह तक प्रभावी थी। लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर आनंद तेलतुंबड़े की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की कॉपी मौजूद है, आप यहां पढ़ सकते हैं.....

बाकी ख़बरें