मध्यप्रदेश: गांववालों ने लगाया मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने वाला पोस्टर, 'अज्ञात' लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Written by sabrang india | Published on: May 4, 2020
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एक गाँव में मुस्लिम व्यापारियों के प्रवेश पर रोक लगाने वाला पोस्टर चस्पा किया गया, हालांकि बाद में पुलिस ने इस पोस्टर को हटा लिया। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। 



'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक यह पोस्टर देपालपुर तहसील के पेमलपुर गांव के निवासियों की ओर से कथित रुप से हस्ताक्षरित किया गया था। जिसमें लिखा गया था, 'गांव में मुस्लिम व्यापारियों का प्रवेश निषेध है।'

डीआईजी (इंदौर) हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि जैसे ही पुलिस को इसके बारे में पता चला, पोस्टर हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि 'अज्ञात व्यक्तियों' के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था क्योंकि यह उस समय पता नहीं था कि पोस्टर किसने लगाया है।

वहीं इसको लेकर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य की पुलिस और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में लिखा, 'क्या ऐसा कानून हमारे कानून के तहत दंडनीय अपराध नहीं है? समाज में ऐसा विभाजन राष्ट्रीय हित में नहीं है।

बाकी ख़बरें