'जय श्री राम' के नाम पर फिर हिंसा, यूपी के चंदौली में युवक को जिंदा जलाया

Written by sabrang india | Published on: July 29, 2019
जय श्री राम के नाम पर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। अराजक तत्व किसी को भी पकड़कर जय श्री राम न बोलने पर जान लेने पर उतारू हो जाता हैं। अब उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोर को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उसे वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पीड़ित नाबालिग का आरोप है कि उसे जय श्री राम न बोलने की सजा दी गई है। वाराणसी के अस्पताल में किशोर ने कैमरे पर यह बयान भी दिया है। पीड़ित मुस्लिम समुदाय का है।

किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाबालिग का आरोप है कि उसे जय श्री राम बोलने के लिए कहा गया लेकिन जब उसने बोलने से इनकार कर दिया तो उसे जिंदा जला दिया गया। वहीं पुलिस इस बयान को विरोधाभासी बता रही है।

किशोर ने बताया, वह दुधारी पुल पर टहलने गया था। वहां से 4 लोगों ने उसे अगवा कर लिया। फिर उनमें से दो लोगों ने युवक के हाथ पकड़ लिए और उन्होंने मुंह ढक रखा था। एक बोला सुनील इस पर मिट्टी का तेल छिड़क दो। माचिस लगा दो, खुद-ब-खुद मर जाएगा। जिसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क कर और माचिस जलाकर वे लोग भाग गए। 

जब सवाल पूछा गया कि क्यों आपको मारा तो किशोर ने जवाब दिया कि उसने जय श्री राम का नारा लगाने से इनकार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि किशोर जली हुई अवस्था में घर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। 

मनराज पुर गांव में कुछ लड़के थे, जिन्होंने उसे दौड़ते समय खेत में ले गए और आग लगा दी। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। घायल किशोर को कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर 60 फीसदी जल गया है। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

(इनपुट्स आजतक डॉट कॉम से साभार)

बाकी ख़बरें