शाहजहांपुर के निगोही में दो किशोरियों के शव एक ही पेड़ से लटके मिले। दोनों मुंहबोली ममेरी-फुफेरी बहनें थीं और सुबह दौड़ लगाने निकली थीं। पुलिस उनके मोबाइल फोन का डेटा खंगाल रही है।

फोटो साभार : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह दो नाबालिग लड़कियों के शव जामुन के पेड़ से लटके मिले। दोनों मुंहबोली ममेरी-फुफेरी बहनें थीं और दौड़ लगाने की बात कहकर घर से निकली थीं। उनके शव पेड़ की एक ही डाल से अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटके मिले।
पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के बीच गहरी नजदीकी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, कंबाइन पर हेल्पर का काम करने वाले व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी और दिल्ली में ऑटो चलाने वाले शख्स की 15 वर्षीय बेटी मुंहबोले रिश्ते में ममेरी-फुफेरी बहनें थीं। दोनों के घरों की दूरी महज 200 मीटर है। दोनों ने आठवीं तक ही पढ़ाई की थी। एक ने 2023 में और दूसरी ने 2024 में स्कूल जाना छोड़ दिया था। परिजनों के मुताबिक, दिवाली की रात 10 बजे तक दोनों ने आतिशबाजी की थी। इसके बाद वे सोने चली गई थीं।
छोटी किशोरी की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि सोमवार तड़के दूसरी लड़की उनके घर पहुंची थी और उसकी बहन को दौड़ लगाने के बहाने अपने साथ ले गई। सुबह करीब छह बजे दोनों के शव जामुन के पेड़ से लटके मिले। इसके बाद सात बजे गांव के चौकीदार नितिन शर्मा ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान मौत से जुड़ी अन्य संदिग्ध परिस्थितियों की गहन जांच के लिए डॉक्टरों ने स्लाइड तैयार की हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दोनों किशोरियों की मौत सोमवार तड़के चार से पांच बजे के बीच हुई।
कॉल डिटेल की जांच जारी
दोनों किशोरियों की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस अब उनके मोबाइल फोन का डेटा खंगाल रही है। कॉल डिटेल के जरिए दोनों के बीच हुई बातचीत और घटना से पहले की गतिविधियों के सुराग तलाशे जा रहे हैं। जांच में यह बात भी सामने आई है कि भैया दूज के बाद एक किशोरी के परिजन उसे अपने साथ दिल्ली ले जाने वाले थे। पुलिस इस तथ्य को भी जांच का अहम पहलू मानते हुए पड़ताल कर रही है।
बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों किशोरियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी पर लटकना सामने आई है। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह जानने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उनका डेटा खंगालना शुरू कर दिया है।

Related
क्या ECI का 6 नवंबर का संदेश ASSD सूची में फिर से नाम शामिल करने के मामले में पीछे हटने का संकेत है?
असम: गुवाहाटी हाई कोर्ट ने कार्यकर्ता प्रणब डोले की NSA के तहत हिरासत को रद्द किया