अखिलेश यादव ने कहा- अंग्रेजों की तरह समाज को बांट कर राज करना चाहती है भाजपा

Written by Sabrangindia Staff | Published on: April 13, 2019
बदायूं में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं। 



अखिलेश ने यहां गठबंधन प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा, भाजपा के लोग नफरत की खाई पैदा कर रहे हैं। जिस तरह अंग्रेजों ने हमें आपको बांटा था और राज किया था, उसी तरह भाजपा के लोग समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ये चुनाव नफरत की दीवार को गिराने का चुनाव है। आपस में भाईचारा बढ़ाने का चुनाव है। 

गठबंधन की इस रैली में अखिलेश के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मंच साझा किया। अखिलेश ने कहा, ये चुनाव ऐतिहासिक है। ये केवल लोकसभा जीतने का चुनाव नहीं है। देश को नयी दिशा में ले जाने वाला चुनाव है। परिवर्तन लाने का चुनाव है। जो गरीबों का अपमान हुआ है, उन्हें सम्मान दिलाने का ये चुनाव है।

बाकी ख़बरें