राजनीती
November 14, 2018
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनसंगठनों ने भोपाल में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर अपनी मांगें सामने रखीं. इस दौरान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के लिये बनाये गये मांगपत्र को सांझा किया गया. इस मांगपत्र में प्रदेश में राज्य परिवहन निगम पुनः शुरू करने, सच्चर कमिटी के सिफारिशों पर अमल करने, शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण पर रोक लागने, अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने के संबंध में...
November 14, 2018
राजस्थान में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जैसे जैसे जारी होती जा रही है, वैसे वैसे उसके बागियों की सूची लंबी होती जा रही है।
सत्ता विरोधी लहर का असर खत्म करने के लिए भाजपा ने बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं, लेकिन टिकट से वंचित तकरीबन सारे विधायक भाजपा के फैसले के खिलाफ बगावत करने निकल पड़े हैं।
राजस्थान में भाजपा ने अब तक 131 प्रत्याशियों की जारी की है जिसके बाद...
November 14, 2018
भाजपा सरकार की बहुप्रचारित अटल आवास योजना पूरी तरह से फेल होती दिख रही है। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तो अटल आवास योजना के 3500 से भी ज्यादा मकान खंडहर होने के कगार पर हैं।
नईदुनिया की खबर के अनुसार, इनमें से 1300 आवासों में लोग अनधिकृत कब्जा कर चुके हैं। करीब 600 आवास इस तरह से खंडहर बन गए हैं कि उनमें रहना जान को खतरे में डालना है।
इन मकानों में सुविधाओं की कमी इस कदर है कि इनको...
November 13, 2018
रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पूर्व विधायक और वाणिज्यकर विभाग के कमिश्नर समेत 15 लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. सदर कोतवाली में गैंगरेप पीड़िता की तहरीर पर पूर्व विधायक गजाधर सिंह, आरएसएस के भानु प्रताप सिंह, महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र के जीजा विनोद सिंह, राकेश सिंह, वाणिज्य कर कमिश्नर सत्येंद्र सिंह गौतम, निखिल सिंह, लाखन...
November 13, 2018
पिछले कुछ वर्षों से, परंपराओं और रीति-रिवाजों के नाम पर, भारत में धर्मनिरपेक्षता को पुनर्परिभाषित करने और उसकी सीमाओं का पुनः निर्धारण करने का चलन हो गया है। संविधान निर्माताओं ने एकमत से न सही, परंतु बहुमत से धर्मनिरपेक्षता को संविधान का अविभाज्य और अउल्लंघनीय हिस्सा बनाया था। स्वाधीनता के बाद के वर्षों में इस सिद्धांत का लगभग पूर्णतः पालन किया गया और धार्मिक संस्थाओं और धार्मिक नेताओं के प्रभाव...
November 13, 2018
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार ने सरकारी स्कूलों को अपने चहेते लोगों के एनजीओ के हवाले करके बरबाद करने की जो साजिश की, उसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।
स्कूली बच्चों को पढ़ाने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का काम अब एनजीओ के हवाले ही है।
नईदुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत सारे संस्थान अलग-अलग जिलों में अपना प्रयोग कर रहे हैं, और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)...
November 13, 2018
जयपुर सेंट्रल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल नई दिल्ली की टीम ने सोमवार रात राजधानी के मोतीडूंगरी इलाके में छापा मारकर वन्यजीवों के अंग बरामद किए है।
पत्रिका के मुताबिक इन अंगों को तस्कर जादू टोना के नाम पर बेचता था। जयपुर सेंट्रल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल नई दिल्ली की टीम ने पहले बोगस ग्राहक बनाया और फिर रंगे हाथों गिरफ्तार कर तलाशी लेते हुए कई सामान बरामद किए हैं।
आधी रात तक टीम मकान की...
November 12, 2018
पत्रकार प्रभात सिंह कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में चुनाव कराना आज भी उतना ही कठिन हैं जितना १५ साल पहले था। चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए परिस्थितियां उतनी ही विपरीत हैं जितनी कि पहले थीं।
पिछले १५ सालो में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जिस सरकार का दायित्व था कि नक्सली समस्या का निवारण करे उसने उस समस्या को सलवा जुडूम बना कर हालात इतने बुरे कर दिए हैं, कि १००० से भी ज्यादा आदिवासियों की...
November 12, 2018
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लगातार चौथी बार जीत की राह में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस नहीं, बल्कि उसके अपने ही बागी नेता बनते जा रहे हैं।
पार्टी ने जिन नेताओं के बारे में कभी सोचा तक न था, वो भी बगावत का झंडा उठाए भाजपा को हराने के लिए निकल पड़े हैं। भोपाल में वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर तक बागी होने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी बहू को टिकट देकर बात संभाल ली, लेकिन प्रदेश भर में कई...
November 12, 2018
नई दिल्ली। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने से शुरू किया नए नामकरण का सिलसिला फैजाबाद तक जा पहुंचा है। इस बीच गुजरात की भाजपा सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। भाजपा के नामकरण के एजेंडे में पिछड़ते विकास को लेकर विभिन्न सवाल उठ रहे हैं। विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों द्वारा नाम बदलने की कवायद पर जाने-माने इतिहासकार इरफान हबीब ने टिप्पणी की है। हबीब ने...