राजनीती

November 16, 2018
घोषणापत्र देखकर भले जनता वोट न करती हो मगर चुनावों के समय इसे ठीक से देखा जाना चाहिए। दो चार बड़ी हेडलाइन खोज कर हम लोग भी घोषणापत्र को किनारे लगा देते हैं। राजनीतिक दल कुछ तो समय लगाते होंगे, बात-विचार करते होंगे कि क्या इसमें रखा जा रहा है और क्या इससे निकाला जा रहा है, इसी को समझ कर चुनावी चर्चाओं में घोषणापत्र को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जो पार्टी सरकार में है उसे अपने घोषणापत्र में पिछले...
November 16, 2018
नई दिल्ली. दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में इन दिनों टीपू जयंती को लेकर राजनीति गरमायी हुई है। भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न हिंदूवादी संगठन बीते 10 नवंबर को मनायी गई टीपू जयंती का विरोध कर रहे हैं और जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अब खबर आयी है कि कर्नाटक सरकार ने टीपू जयंती के विरोध में कुछ लिखने के आरोप में एक पत्रकार और लेखक संतोष थमैय्या को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोमवार की रात...
November 16, 2018
नई दिल्ली. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिला लेने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली विश्वविद्यालय (DUSU) अध्यक्ष अंकिव बैसोया की कुर्सी चली गई है। एबीवीपी ने अंकिव बसोया को संगठन से बाहर कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने DUSU के प्रेसिडेंट अंकिव बसोया से अपनी पोस्ट से रिजाइन करने के लिए कहा है। इसके अलावा इंक्वायरी खत्म होने तक संगठन की सभी जिम्मेदारियों से...
November 16, 2018
पटना.  आरजेडी के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी कराने का आरोप लगाया है। गुरुवार (15 नवंबर) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन्होंने दावा किया कि सीएम उनके बेडरूम-किचन से लेकर घर पर बने दफ्तर तक की ताक-झांक करा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे ने ट्वीट कर पूछा, “क्या ऐसा नीतीश जी की सुरक्षा के लिए है या फिर उनकी...
November 15, 2018
दस्सां एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपिये के इंटरव्यू के एक ही हिस्से की चर्चा हुई, शायद इसलिए क्योंकि गोदी मीडिया को लगा होगा कि इन जनाब ने मोदी सरकार को सर्टिफिकेट दे दिया है। ए एन आई की स्मिता प्रकाश के इंटरव्यू से जो जवाब मिला है, उसे अगर ध्यान से देखा जाए तो एरिक ट्रेपिये या तो इस डील से अनजान मालूम पड़ते हैं या फिर वही बोल रहे हैं जो उन्हें बोलने के लिए रटाया गया है। आप ख़ुद भी हिन्दुस्तान...
November 15, 2018
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव कॉम हन्नान मोल्ला ने पिछले दिनों, मुंबई में आयोजित की भव्य शेतकरी हक्क परिषद में, भाजपा के किसान विरोधी नितीयों की पोल खोल डाली । दिल्ली चलो का नारा देते हुए, हनन मोल्ला ने आह्वान किया सारे देश से की वे आने वाले  29 और 30 नवंबर को दिल्ली में ऐतिहासिक किसान समावेश में भाग लें।  इस कार्यक्रम में किसानों की एक ही माँग होगी - संसद का एक ख़ास सत्र, जिसके...
November 15, 2018
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार मुस्लिम टच वाले शहरों के नाम बदलने में जुटी है. विकास का दावा करने वाली बीजेपी के राज में भले ही कोई काम नहीं हो पा रहा हो लेकिन नाम बदलने का सिलसिला जारी है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही इलाहाबाद और फैजाबाद जिले का नाम बदला है. पार्टी के नेता कई और शहरों का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं. इस मामले पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए पाटीदार नेता...
November 15, 2018
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद भी ज्यादातर मौजूदा विधायकों पर ही एक बार फिर दांव लगाया है. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दोनों विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने जिन सीटिंग एमएलए को टिकट दिए हैं उनके खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता पहले ही कई बार शिकायत कर चुके हैं. विकास का ढिंढोरा पीट रही बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों को दोबारा टिकट दिया है उन्हें जनता के गुस्से का शिकार होना...
November 15, 2018
छत्तीसगढ़ में बेखौफ अपराधी पुलिस और प्रशासन की कथित चुस्ती के बीच अपनी हरकतें जारी रखे हैं। पुलिस की नाक के नीचे अपहरणों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री रमन सिंह के जिले राजनांदगांव में डोंगरगढ़- खैरागढ़ रोड स्थित अछोली के एक फार्म हाउस से 20 वर्षीय युवक के अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार सुबह करीब सात बजे डोंगरगढ़ संजय नगर वार्ड 11 निवासी लक्की नंदेश्वर का अछोली स्थित उसके...
November 15, 2018
मध्यप्रदेश में चुनावी साल में भी किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यही हैं कि किसान आज भी अपनी फसल के उचित दामों के लिए परेशान हो रहे हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यही हाल है रायसेन जिले का जहां धान की उपज का सही दाम न मिलने से नाराज़ किसानों ने मंडी परिसर के बाहर भोपाल-सागर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। गुस्साए किसानों का कहना था कि व्यापारी धान...