राजनीती

June 24, 2019
तीस्ता सीतलवाड़ से बातचीत के दौरान कुनाल पुरोहित ने बताया कि कैसे व्हाट्सप्प के माध्यम से पीएम मोदी के लिए साल भर प्रचार किया जा रहा है। कैसे अपवाहों और काल्पनिक खबरों को फैला कर पीएम मोदी का PR किया जा रहा है? साथ ही कहा कि, आज के दौर में पीएम मोदी से सवाल करने वाले को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थक और देशद्रोही करार किया जाता है।
June 24, 2019
चोरी के आरोप में पकड़े गए झारखण्ड के खरसावां निवासी तबरेज अंसारी उर्फ सोनू को पीट-पीट कर मार डालने की खबर सोशल मीडिया पर मैंने कल देखी थी। कल ही, राजस्थान के बाड़मेर में राम कथा के दौरान पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत की खबर आई थी। आज पंडाल गिरने से मौत की खबर तो लगभग सभी अखबारों में पहले पन्ने पर है लेकिन युवक को मारे जाने की खबर नवभारत टाइम्स में पहले पन्ने पर छोटी सी है जबकि अंग्रेजी अखबार द...
June 24, 2019
भारत के अधिकांश इतिहास में हिरासत में (कस्टोडियल) यातनाओं को महिमामंडित किया गया है। मुख्यधारा की फिल्मों के अधिकतर मर्दाना नायक "अपने हाथों में कानून लेने" के लिए उत्सुक हैं और बिना कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए, बिना देरी के न्याय देने का काम करते नजर आते हैं। प्रिंट मीडिया का एक धड़ा भी ऐसे लोगों द्वारा वर्दी में की गई ज्यादती पर सवाल नहीं उठाते हैं। दुर्भाग्य से, भारत में पुलिस को...
June 23, 2019
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में गोरक्षा के नाम पर हिंसक हिंदू चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से मुसलमानों के खिलाफ साल 2018 में हमले किए गए। साल 2018 की इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि...
June 23, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलितों के साथ अत्याचार और हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दलित लड़की बर्बर हत्या को लेकर रविवार को कांग्रेस राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाय कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि अजय सिंह बिष्ट का राज दलित उत्पीड़न व निर्मम...
June 23, 2019
मोदी सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग मंडल सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के सदस्यों के साथ बातचीत में CII सदस्यों को हड़काते हुए कहा कि.....‘कानून की भावना काली कमाई को घूमा-फिराकर फिर से यहां लाने को गंभीरता से लेती है और अगर आपमें से किसी ने ऐसा कुछ किया है, तो यह बेहतर होगा कि आप पाक-साफ होइये और उस अध्याय को बंद कीजिए। अन्यथा आपको देश के कानून से बचने के लिये...
June 23, 2019
आरएसएस के प्रचार विभाग द्वारा संकलित और विश्व संवाद केंद्र,जयपुर द्वारा प्रकाशित 50 पृष्ठ की एक पुस्तिका "कौन है Urban Naxals"कल ही पढ़ने को मिली। जैसा कि इसकी प्रस्तावना में ही लिखा गया है कि -' समाज की सतत सजगता हेतु मुख्यधारा के हिंदी समाचार पत्र पत्रिकाओं में "अरबन नक्सल" विषयों पर प्रकाशित आलेखों का संकलन है यह पुस्तिका। इसके लेखकों में अजय सेतिया, विवेक...
June 23, 2019
रांची। 2014 में एनडीए नीत मोदी सरकार बनने के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग का शिकार बने हैं तबरेज अंसारी। वैल्डर का काम करने वाला 24 वर्षीय युवा तबरेज अंसारी ईद की छुट्टी मनाने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसे चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने जमकर पीटा। भीड़ की पिटाई के कारण गंभीर रुप से घायल तबरेज ने 4 दिन हॉस्पीटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।...
June 22, 2019
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एक तरफ जहां कई तस्वीरें और शानादार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वहीं योग दिवस के मौके पर यूपी के एक मंत्री का ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है है जो शर्मसार करने वाला है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शुक्रवार को शाहजहांपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए थे।  कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है...
June 22, 2019
अमेरिका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर रिपोर्ट 2019 जारी की गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस रिपोर्ट के जारी किया। रिपोर्ट में चैप्टरवाइज देशों की धार्मिक स्वतंत्रता पर चर्चा की गई है। रिपोर्ट में भारत को भीड़ हिंसा, धर्म परिवर्तन और देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अल्पसंख्यक दर्जे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट...