राजनीती
October 9, 2020
लखनऊ। पीड़िता के परिवार के लोगों का राज्य व केन्द्र सरकार पर बिल्कुल विश्वास नहीं है। इसलिए वे किसी सरकारी एजेंसी से जांच कराने को तैयार नहीं हैं। ये बातें हाथरस के बूलगढ़ी गांव में बर्बर हमले का शिकार हुई पीड़िता के परिवारजनों ने ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की जांच टीम से कहीं। एआईपीएफ के नेता दिनकर कपूर, मजदूर किसान मंच के महासचिव डॉ. बृज बिहारी, वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर दुर्गा...
October 9, 2020
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद परवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
वृंदा करात केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके सहयोगी भाजपा सांसद परवेश वर्मा के इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में...
October 9, 2020
इस वर्ष गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2020) पर ट्विटर पर ‘नाथूराम गोडसे जिन्दाबाद‘ के संदेशों का सैलाब आ गया और इसने इसी प्लेटफार्म पर गांधीजी को दी गई श्रद्धांजलियों को पीछे छोड़ दिया. इस वर्ष गोडसे पर एक लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या करीब बीस हजार थी. इस वर्ष बहुसंख्यक ट्वीट, बाट एकाउंटस से भेजे गए. इन्हीं बाट्स से पिछले कुछ हफ्तों से ‘जस्टिस फॉर सुशांत...
October 9, 2020
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक आदिवासी युवती के साथ ढाई महीने पहले सात लोगों ने गैंगरेप किया था। इस मामले में अब जाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़िता ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी थी। इसके बाद उसके पिता ने भी जान देने की कोशिश की तो मामला खुला।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने ढाई महीने पुराने मामले में पीड़िता के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के...
October 8, 2020
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक 74 वर्षीय रामविलास पासवान पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पासवान की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी।
चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पापा....अब आप इस...
October 8, 2020
नई दिल्ली। नए कृषि कानून के खिलाफ देशभर के किसानों में आक्रोश है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि वह इसके खिलाफ 28 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो देशव्यापी हड़ताल भी की जा सकती है।
बता दें कि सरकार ने तीन नए लेबर कोड लाकर दर्जनों...
October 7, 2020
दुनिया के कई देश गृह युद्ध की भयावहता से गुजर चुके हैं और आज भी गुजर रहे हैं, जिसमें रवांडा मिश्र लीबिया, यूगांडा अफगानिस्तान, इरान, ईराक सहित और भी बहुत सारे देशों को देखा जा सकता है. किसी भी देश में गृह युद्ध एक दिन का परिणाम नहीं होता है, समाज में वर्षों से चली आ रही असमानता व अत्याचार के समावेश के विरोध में उठ रही आवाज व उस आवाज को लगातार सत्ता पक्ष द्वारा निर्ममता से कुचलने का परिणाम गृह...
October 7, 2020
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप कांड के बाद जहां देशभर में आक्रोश है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के एक और नेता ने शर्मनाक बयान दिया है। भाजपा नेता को इस बर्बर कांड के लिए लड़की ही जिम्मेदार नजर आ रही है।
बाराबंकी के रहने वाले भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बेहद शर्मनाक बयान दिया है और गैंगरेप के आरोपियों के पक्ष में बोलते नजर आए और उन्होंने गैंगरेप जैसी शर्मनाक हरकत के...
October 6, 2020
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीन कृषि कानूनों को किसानों के हितों पर कुठाराघात करने और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मौजूदा तीनों कृषि कानूनों से किसानों का नहीं बल्कि देश के बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ होगा। यह कानून किसानों की जमीनें छीनने वाला...
October 6, 2020
नई दिल्ली। 5 अक्टूबर, 2020 को हफपोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप में भारतीय और विभिन्न अन्य कलेक्टिव्स भारतीय सम्मेलन में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित आगामी स्टार्ट-अप सम्मेलन की स्पीकर सूची से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को हटाने का आह्वान कर रहे हैं।
वाणिज्य दूतावास को एक पत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सूर्या का गैर-हिंदू समुदायों के खिलाफ विभाजनकारी एजेंडा...