लव जिहाद पर कानून बनाने के लिए हरियाणा ने गठित की कमिटी

Written by sabrang india | Published on: November 19, 2020
'लव जिहाद' के खिलाफ एक कानून पारित करने के अपने इरादे पर काम करते हुए हरियाणा सरकार ने इस ओर कुछ ठोस कदम उठाए हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कानून का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।



इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 1 नवंबर को गृहमंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट पोस्ट किया था जिसमें कहा गया था कि "हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ एक कानून पर विचार किया जा रहा है"। उन्होंने कहा था कि यह 'लव जिहाद' एक ऐसी बीमारी थी जिसके इलाज की जरूरत थी। यह लव जिहाद ... इसे ठीक करना आवश्यक है, इससे हम युवा लड़कियों को बचा सकते हैं।"

हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद यह कानून पारित करने की प्रक्रिया के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं, बल्लभगढ़ में निकिता तोमर नाम की एक 21 वर्षीय लड़की की उसके एक पूर्व सहपाठी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बाद में जब आरोपी की पहचान मुस्लिम के रूप में हुई तो इसे राज्य की सुरक्षा से लेकर लव जिहाद तक जोड़ा गया। 

विज ने कहा कि 'राज्य सरकार लव जिहाद से संबंधित मामलों से निपटने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रही है। लोगों को लव जिहाद के जरिए धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के लिए बेशर्म तत्वों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड में भी, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि निकिता को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इसलिए, हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत है।'

राज्य में इस तरह के कानून को लागू करने के लिए 18 नवंबर को विज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा, हरियाणा के DGP मनोज यादव, ADGP (CID) आलोक मित्तल, ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) नवदीप सिंह मंक और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यह पहली बैठक थी और इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक जल्द होने की उम्मीद है।

विज ने कहा कि इस कानून के लागू होने के साथ ही किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो किसी पर दबाव डालने, किसी को प्रलोभन देने या प्यार के नाम पर ऐसा करने की कोशिश में शामिल है। हरियाणा भी इसी विषय पर अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए कानूनों का अध्ययन करेगा। उन्होंने आगे कहा कि गृह विभाग के अधिकारी और महाधिवक्ता के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी, जो विषय से संबंधित हैं, जल्द ही गठित होने वाली समिति का हिस्सा होंगे।

मध्य प्रदेश, जो 'लव जिहाद' के खिलाफ एक कानून का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में है। हरियाणा की भाजपा सरकार भी इस ओर कदम बढ़ा रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'लव जिहाद' में सभी अंतर-विवाह शामिल नहीं हैं, लेकिन विशेष रूप से जब पुरुष मुस्लिम है और हिंदू महिला से शादी करने का इरादा रखता है तो लव जिहाद है और यदि कोई हिंदू पुरुष और मुस्लिम महिला विवाह करना चाहते हैं, तो लव जिहाद के टर्म में इसे कुछ नहीं कहा जाता है। 
 

बाकी ख़बरें