राजनीती

February 27, 2021
भारत के नेताओं की एक खूबी है। वे काम की जगह नाम के अमरत्व में विश्वास करते हैं। उन्हें पता है कि काम अमर नहीं होता है। वह नश्वर है। नाम अमर होता है। जब तक सूरज चाँद रहेगा तब तक। इसलिए भारत का नेता अपने नाम की एक डेडलाइन भी तय कर देता है। उसे चाह होती है कि उसके नाम पर योजना हो। परियोजना हो। किसी योजना को राष्ट्र को समर्पित करने से पहले किसी नाम को समर्पित करे। इस प्रक्रिया में वह अपने दल से महान...
February 27, 2021
भारत के वर्तमान सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भले ही हमारे धर्मनिरपेक्ष-बहुवादी और संघात्मक संविधान के नाम पर शपथ लेते हों परन्तु सच यह है कि यह पार्टी देश को आरएसएस के एजेंडा में निर्धारित दिशा में ले जा रही है. हमारे धर्मनिरपेक्ष-बहुवादी संविधान और आरएसएस के हिन्दू राष्ट्रवाद के बीच जो गहरी खाई है वह समय-समय पर सामने आती रही है. गत 19 फरवरी को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय...
February 27, 2021
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आठ चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए...
February 27, 2021
नई दिल्ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को श्रम अधिकार कार्यकर्ता नवदीप कौर जेल से बाहर आ गईं। अदालत ने कहा कि कौर के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे आरोप लगाना एक बहस का मुद्दा है जिस पर सुनवाई के दौरान बाद में विचार किया जाएगा। नवदीप कौर को शाम करीब 7:30 बजे करनाल जेल से रिहा कर दिया गया। करीब 6 सप्ताह पहले कौर को हत्या के प्रयास सहित कई आरोपों में एक...
February 26, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में विभाजनकारी राजनीति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि सभी भारतीय “हिंदू” हैं। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोलते हुए कहा कि भारत के हर नागरिक की पहचान हिंदू के रूप में है। योगी ने कहा कि अखंड भारत का कोई भी नागरिक जब हज करने या अन्य कारणों से विदेश जाता है तो उसकी पहचान...
February 26, 2021
कोविड-19 के इलाज़ के लिए बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद निर्मित कोरोनिल नाम की दवाई लगातार विवादों के घेरे में है हालाँकि दावा यह किया जा रहा है कि इस दवाई को तमाम जरूरी मंत्रालय और WHO जैसे संगठनों से मान्यता प्राप्त हो चुकी है. पतंजलि ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में कोरोनिल टेबलेट के लिए आयुष मंत्रालय से प्रमाण पत्र मिलने और बाज़ार में लाने...
February 25, 2021
मज़दूर अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार को नवदीप कौर की गिरफ्तारी के चार दिन बाद 16 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था नई दिल्ली। पिछले महीने गिरफ्तार किए गए मज़दूर अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार की मेडिकल रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में कई गंभीर और सामान्य चोटों की बात कही गई है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, शिव कुमार के हाथों और पैरों में फ्रैक्चर, नाखून टूटे हुए हैं और पोस्ट ट्रॉमैटिक...
February 25, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा में बजट सत्र के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से लाए गए उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 को विपक्ष के विरोध के बावजूद बुधवार को पारित कर दिया।  संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 पेश किया। विधेयक का विरोध करते हुये कांग्रेस की नेता अराधना मिश्रा ने कहा, ‘...
February 25, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मंगलवार को मांग की गई कि राजधानी में पिछले साल हुए दंगों में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) जैसी विभिन्न एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल बॉडीज द्वारा दी गई फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट का कोई कानूनी आधार नहीं होने की घोषणा की जाए। उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले साल फरवरी में हुए दंगों में एक वकील की याचिका पर चीफ जस्टिस डी.एन. पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह...
February 25, 2021
पश्चिम बंगाल में रथयात्रा से लेकर देवताओं की स्थापना तक, भाजपा को अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए कुछ भी करना पड़ रहा है   पश्चिम बंगाल इस समय चुनावी रणभूमि बना हुआ है। इसके लिए टीएमसी और बीजेपी पूरा जोर लगा रही हैं। राज्य के मतदाताओं को लुभाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सांप्रदायिक रंग देने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल...