राजनीती
February 25, 2021
नई दिल्ली। गुजरात के क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। अब कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोटेरा स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में बीसीसीआई के सचिव जय शाह का जिक्र करते हुए लिखा, ''सच कितनी खूबसूरती से खुद को प्रकट करता...
February 24, 2021
मुंबई। बाबा रामदेव की एंटी कोविड दवा कोरोनिल दोबारा लॉन्चिंग के बाद से ही सुर्खियों में है। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बाबा रामदेव को बड़ा झटका देते हुए उनकी पतंजलि आयुर्वेद द्वारा निर्मित कोरोनिल की बिक्री पर रोक लगा दी है।
महा विकास अघाड़ी सरकार ने कहा है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कोरोनिल के परीक्षणों पर सवाल उठाया है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पतंजलि...
February 24, 2021
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने नवदीप कौर की जमानत याचिका पर सुनवाई को 26 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। मजदूर अधिकार कार्यकर्ता नवदीप कौर ने कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दाखिल करते हुए दावा किया है कि पुलिस स्टेशन में उन्हें बुरी तरह पीटा गया, प्रताड़ित किगा गया जिसमें उन्हें बहुत चोटें भी आईं। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट कल इस मामले में सुनवाई करेगा। अपनी जमानत याचिका में उन्होंने...
February 24, 2021
नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत ने एका बार फिर सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार आह्वान संसद घेरने का होगा और वहां चार लाख नहीं चालीस लाख ट्रैक्टर जाएंगे।
इसके साथ ही टिकैत ने किसानों से तैयार रहने को कहा क्योंकि कभी भी दिल्ली जाने का आह्वान हो सकता है। टिकैत मंगलवार को राजस्थान के सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा की...
February 24, 2021
नई दिल्ली। टूलकिट मामले में गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को मंगलवार को जमानत मिल गई। दिल्ली की पटियाला हाउस सेशन कोर्ट ने दिशा रवि को 1 लाख रुपये मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया है। दिशा रवि को 13 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने 13 फरवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने आरोप में कहा था दिशा रवि उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारत को बदनाम करने वाली टूलकिट को बनाया था।...
February 24, 2021
वे आये और ठीक दुकान के सामने आकर खड़े हो गए। बड़े दिनों बाद आये थे। चेहरे पर मुस्कान थी। यह मुस्कान हंसी से थोड़ा कम और नॉर्मल मुस्कान से थोड़ा अधिक थी। हाथ में उनके एक छोटी सी थैली लटक रही थी। उस थैली में पनीर था। 100 ग्राम के करीब रहा होगा वह पनीर। वे उससे ज्यादा कभी खरीदते भी नहीं। घर में वे और उनकी पत्नी ही रहते हैं। वे आदमी बड़े जागरूक नागरिक हैं। ऐसा उनका मानना है। वे इस बात को मुझसे भी मनवा...
February 24, 2021
देश के संसदीय पद पर आसीन होकर ऐतिहासिक रूप से आन्दोलन की महान विरासत वाले देश में आन्दोलनकारियों को परजीवी शब्द से संबोधित करना लोकतान्त्रिक संसदीय ओहदे का अपमान है. महात्मा गाँधी, सुभाषचन्द्र बोस, भगत सिंह के देश में जिन्होंने आन्दोलन के दम पर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई, उस देश की धरती पर स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आन्दोलनजीवी जैसे शब्द का संबोधन करना अचंभित ही नहीं करता...
February 23, 2021
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान मंगलवार को पगड़ी संभाल जट्टा दिवस मना रहे हैं। रेवाड़ी बॉर्डर पर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व महाराष्ट्र के किसान अपने-अपने संगठन के रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे। इस पगड़ी संभाल लहर का जन्मदाता भी पंजाब है। 1907 में पंजाब में किसानों की एक रैली हुई थी। इसमें एक अखबार झांग स्याल के संपादक बांके दयाल ने एक गीत गाया था, जिसके बोले थे... पगड़ी संभाल...
February 23, 2021
नई दिल्ली। पतंजलि की कथित कोरोना दवा 'कोरोनिल' को पेश करने और उसका समर्थन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन विवादों में हैं। डॉक्टरों की शीर्ष संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उनसे सफाई माँगते हुए पूछा है कि 'फ़र्जीवाड़े से तैयार किए गए' 'अवैज्ञानिक उत्पाद' का वे स्वास्थ्य मंत्री के रूप में समर्थन कैसे कर सकते हैं।
याद दिला दें कि पतंजलि ने बीते...
February 23, 2021
मुंबई। कवि वरवर राव को भीमा कोरेगाँव मामले में ज़मानत मिल गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को 81 साल के इस विद्रोही कवि को स्वास्थ्य आधार पर छह महीने की ज़मानत दे दी। अदालत के आदेश पर उन्हें जेल से निकाल कर नानावती अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
इसके पहले मशहूर वकील इंदिरा जयसिंह ने वरवर राव की पैरवी करते हुए बंबई हाइकोर्ट में उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी थी और अंतरिम...