राजनीती
February 23, 2021
नई दिल्ली। बीते साल 23 फरवरी को दिल्ली में हुए दंगे के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने फिर से विवादित बयान दिया है। बीते साल फ़रवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफ़राबाद समेत कुछ और इलाक़ों में सांप्रदायिक दंगे भड़के थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।
सोमवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मिश्रा ने कहा, “पिछले...
February 23, 2021
बिजनौर। मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में व सरकार के अड़ियल रवैये से आहत किसान खुदकुशी तक कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर कई किसान जान दे चुके हैं वहीं अब यह आंदोलन खेतों तक पहुंच गया है। यूपी व हरियाणा में कई किसानों ने अपनी अधपकी फसल को ट्रैक्टर चलाकर जोत डाला।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक किसान ने खेत में गेहूं की खड़ी फसल को जोत दिया। 27 साल के सोहित...
February 22, 2021
नई दिल्ली। साल 2014 में मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को लेकर भी जनता को लुभाने में लगी थी। लेकिन इस समय इनकी कीमत को लेकर खुद ही फंसती नजर आ रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों से केंद्र पर राजनीतिक दवाब बढ़ता जा रहा है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की दिक्क़तें भी दिन दूनी- रात चौगुनी होती जा रही हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले...
February 22, 2021
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव में अपने परिवार के सात लोगों के कत्ल की दोषी शबनम को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 2008 में शबनम ने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर 10 माह के भतीजे सहित परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी शबनम की सजा को बरकरार रखा है और राष्ट्रपति भी उसकी दया याचिका ठुकरा चुके हैं। दोषी शबनम को फांसी लगने के लिए डेथ वारंट कभी...
February 22, 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश के शहडोल में एक 19 वर्षीय युवती से कथित तौर पर अपहरण और गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता ने बीजेपी के मंडल चीफ समेत चार लोगों को आरोपी बताया है। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को उसका अपहरण कर लिया गया था जब वह किराने का सामान खरीदने गई थी। उसके परिजनों ने जैतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
बीते रविवार को युवती अपने घर से कुछ दूरी पर बेहोश...
February 22, 2021
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपना आंदोलन तेज करने के लिए रविवार को 23 से 27 फरवरी के बीच कई कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।
किसान मोर्चा ने कहा कि वे प्रदर्शन को लंबे समय तक चलाने के लिए जल्द ही नई रणनीति तैयार करेंगे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके...
February 22, 2021
शामली ज़िले में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की अगुवाई में भैंसवाल गांव पहुंचे भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ा है। किसानों ने गांव में एंट्री करने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर प्रतिनिधिमंडल का रास्ता रोक दिया। वहीं, किसानों ने संजीव बालियान मुर्दाबाद व किसान एकता ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए और भाजपा नेताओं को गांव से खदेड़ दिया। किसानों ने दो टूक कहा कि 250...
February 20, 2021
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। आज लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी हुई। तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों से जनता परेशान है और विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर और अहम मुद्दा है। केंद्र और राज्य सरकारों को उपभोक्ताओं को उचित स्तर पर खुदरा ईंधन उपलब्ध कराने के लिए बात...
February 20, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 24 फरवरी 2020 को हुए दंगों में शाहिद नामक व्यक्ति को मारने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जुनैद, चांद मोहम्मद और इरशाद नाम के तीन अभियुक्तों को जमानत दे दी। इन आरोपियों को दयालपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 84/2020 के तहत दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी किया था।
लाइव लॉ के मुताबिक कोर्ट ने कहा, "न तो हत्या का उनका कोई उद्देश्य (मोटिव) था, न ही उनमें से कोई...
February 20, 2021
नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने टूलकिट मामले में गिरफ्तार की गईं कार्यकर्ता दिशा रवि के समर्थन में ट्वीट कर मानवाधिकार का मामला उठाया है।
दिशा रवि भारत में ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ कैंपेन के संस्थापकों में से एक हैं। यह स्कूली छात्रों का एक अंतरराष्ट्रीय आंदोलन है, जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है। इस आंदोलन को उस समय व्यापक लोकप्रियता मिली...