अवैध करने के तीन महीने बाद मोदी सरकार का 1000 के नोट को फिर से लाने का फैसला

Published on: February 21, 2017
इस बात पर विश्वास होता नहीं लगता कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)और केन्द्र सरकार 1000 रुपये नई नोट को जारी करने की तैयारी कर ली है। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य करार दिया था। लेकिन बाज़ार में मची अफरा-तफरी और अर्थव्यवस्था पर इसके व्यापक प्रभाव के चलते अब सरकार ने 1000 के नये नोट को लाने का मन बनाया।

 
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक ने 1000 रुपये की नई करेंसी की प्रिंटिंग का काम शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजर्व बैंक की योजना 500 और 1000 रुपये के नए नोटों को एक साथ लाने की थी, लेकिन मार्केट में पहले 2000 रुपये का नोट आ जाने के बाद मची हलचल को देखते हुए शीर्ष बैंक ने 500 रुपये के नए नोट को जल्दी ही बाजार में उतार दिया। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि 1000 रुपये का नया नोट मार्केट में कब आएगा।

1000 रुपए के नए नोट में भी सुरक्षा के उच्चतम मानक तय किए जाएंगे। इन नोटों में 500 और 2000 रुपए की तरह मंगलयान, गांधी जी की तस्वीर, प्रिंटिंग से लेकर कई तरह के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा।
 

बाकी ख़बरें