हिंसा

June 27, 2017
यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार के सौ दिन पूरे होने  पर कॉरपोरेट मीडिया ने जो समीक्षा की उनमें उनकी वाहवाही की गई। उनकी सरकार के कई फैसलों को बेहतरीन बताया गया और कुछ अधूरे एजेंडों की याद दिलाई गई। लेकिन यूपी की दुखती रग कानून-व्यवस्था की लगातार बिगड़ती हालत की ओर उनका ध्यान नहीं दिलाया गया। यूपी में पिछले 100 दिनों में कानून-व्यवस्था बड़ी चुनौती बन कर उभरी है। दूर-दराज ही नहीं बल्कि राजधानी...
June 24, 2017
दलितों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी शासित राजस्थान में करीब एक महीने पहले दलित व्यक्ति खेताराम भील की कुछ दबंगों ने हत्या कर दी गई थी। खेतराम का परिवार आज तक न्याय के लिए भटक रहा है। हत्यारों को सजा दिलाने के लिए मासूम बच्चे समेत खेतराम का परिवार 22 दिनों से धरने पर बैठा है। इस हड़ताल में खेतराम के चार बच्चे भी शामिल है। वे अब पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर चले गए हैं...
June 23, 2017
जानसठ (मुज़फ़्फ़रनगर) : ज़िला मुज़फ़्फ़रनगर का जानसठ इलाक़े का इतिहास बहुत प्रसिद्ध रहा है. यहां के सैय्यद ब्रदर्स का एक समय पूरे भारत में दबदबा था. मगर जानसठ से महज़ 3 कि.मी. दूर भलवा गांव में यहां के तमाम बड़े मुस्लिम नेता पिछले 4 साल से शरणार्थी बनकर रह रहे यहां हुए दंगे के पीड़ितों के घर के बाहर एक पक्का रास्ता नहीं बनवा पा रहे हैं. गांव के शराफ़त बेग बताते हैं कि, 2013 में दंगो के बाद यहां...
June 22, 2017
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर गांव में ठाकुरों द्वारा दलितों पर हुए हमलों के दौरान कई दलित परिवार के घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया और तोड़फोड़ की गई। इस दौरान दलितों के घरों और दुकानों में लूटपाट की गई। इन दंगों में दलित समाज के लोगों का भारी नुकसान हुआ। इस घटना में दलितों के पूरी जिंदगी की कमाई महज चंद घंटों में ही खत्म हो गई। Image: Indian Express दलित परिवारों...
June 21, 2017
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दलित और ठाकुरों के बीच हुए संघर्ष के बाद मेरठ इलाके के गेझा गांव में दलित और जाट समाज के बीच विवाद हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों समाज के बीच ये विवाद जाति सूचक टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ और यह खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों समाज के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव को...
June 20, 2017
राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम इलाके का एक गांव जहां के दलित परिवार आज भी खुद को गुलाम महसूस कर रहे हैं। आजादी के 70 साल बाद भी 300 दलित परिवार दबंगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में दलित परिवार के लोग अधिकारी, विधायक, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक को शिकायत कर चुके हैं। उनके शिकायतों का समाधान अब तक नहीं हुआ। वे अब भी भय के माहौल में जीने को मजबूर...
June 19, 2017
महिलाओं को सुरक्षा देने का दावा करने वाली बीजेपी के नेता को एक नाबालिग लड़की से जबरन रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गुजरात में बीजेपी के स्थानीय नेता जीतू राणा (32) पर 15 साल की लड़की से रेप का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग से शुक्रवार की रात दीसा के कमर्शियल कंप्लेक्स में खाली पड़े दुकान में जबरन रेप किया। आरोपी को आइपीसी के विभिन्न धाराओं और पोक्सो के तहत गिरफ्तार...
June 17, 2017
राजस्थान के प्रतापगढ में एक व्यक्ति को नगर परिषद के कर्मचारियों ने उस समय पीट-पीटकर मार डाला जब व्यक्ति ने खुले में शौच कर रही महिलाओं की तस्वीर लेने से मना किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महिलाएं खुले में शौच कर रही थी जिसकी तस्वीर नगर परिषद के कर्मचारी खींच रहे थे। तभी श्रमिक संगठन से जुड़े जफर खान ने कर्मचारियों का विरोध किया। इस पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने उसके साथ घक्का मुक्की और...
June 17, 2017
जातीय हिंसा का केंद्र रहा उत्तर प्रदेश का सहारनपुर लगातार सुर्खियों में है। यहां दलितों पर हुई हिंसा से इलाके के लोग बेहद खफा हैं। दलित महिलाओं ने हिंदू धर्म छोड़कर अब बौद्ध धर्म अपनाने का एलान कर दिया है।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सहारनपुर के रामपुर मनिहारान इलाके में जातीय हिंसा के चलते भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी...
June 16, 2017
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के बादलपुर कोतवाली इलाके के कचैडा गांव में दबंगों न पीने के पानी को लेकर दलित से मारपीट की जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 जून को पीने के लिए पानी मांगने पर दबंगों ने दलित की बुरी तरह पिटाई की थी। मृतक सुशील के चचेरे भाई ने गांव के ही दबंगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। Image: DNA पुलिस के हवाले से मीडिया...