हिंसा
July 5, 2017
हाल में मॉब लिंचिंग की कई घटनाओं से मुस्लिम समाज बेहद डरा हुआ है। इस तरह के हमलों से बचने के लिए एक मुस्लिम शख्स ने बुर्का पहनकर ट्रेन में सफर किया। ईद से कुछ ही दिन पहले त्योहार की खरीदारी कर दिल्ली से बल्लभगढ़ जा रहे जुनैद की ट्रेन में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। भीड़ द्वारा जुनैद की हत्या के बाद नॉट इन माइ नेम कैंपेन के तहत देश-विदेश में प्रदर्शन हुआ था। मॉब लिंचिंग को लेकर देश के...
July 4, 2017
29 जून को झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने बीजेपी के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि रामगढ़ बाजार में भीड़ ने अलीमुद्दीन अंसारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस हत्या में दोनों बीजेपी नेताओं के शामिल होने का आरोप है। अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी ने इन्हें नामजद अभियुक्त बनाया है।
Image: Prabhat Khabar
रामगढ़ के एसपी किशोर कौशल के हवाले से मीडिया...
July 1, 2017
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही असुरक्षित और भयभीत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिजनौर में बेखौफ बदमाशों ने कानून को धता बताते हुए दर्दनाक तरीके से एक दारोगा की गला रेत कर हत्या कर दी। दरोगा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पर एक के बाद एक हमले ने लोगों को हिला कर रख दिया। कुछ दिन पहले ही कानपुर...
June 29, 2017
नई दिल्ली: हिंसात्मक भीड़ द्वारा देशभर में किए जा रहे मुस्लिमों और दलितों की हत्यओं के खिलाफ बुधवार को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में लोग जमा हुए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। दिल्ली के साथ-साथ दस बड़े शहरों में ये प्रदर्शन किया गया। राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, राजनेता, महिलाएं, पत्रकार व बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि...
June 29, 2017
दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू ट्रेन में मामूली विवाद के बाद गुरुवार(22 जून) को मारे गए बल्लभगढ़ निवासी 16 साल के जुनैद खान की हत्या के बाद से बुधवार (28 जून) को देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध किया। वहीं दिल्ली में जंतर-मंतर पर बुधवार (28 जून) की शाम 6 बजे से कई हजारों की संख्या में हर समुदाय के लोगों ने ‘नॉट इन...
June 29, 2017
जुनैद हत्याकांड पर पीएम मौन हैं। तीन देशों की अपनी यात्रा के दौरान, खास कर अमेरिकी यात्रा पर उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तमाम बातचीत की। कारोबारी और रक्षा समझौते किए। रविवार को मन की बात में उन्होंने इमरजेंसी के काले दिनों को याद किया। कार्टोसेट लांच करने के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। किदांबी श्रीकांत की बैडमिंटन चैंपियन बनने पर वाहवाही की। अटल बिहारी वाजपेयी की कविता पढ़ी। यहां तक...
June 29, 2017
"मकसद तो एक है कि जुनेद को मार डालो!"
Michael J. Gallagher, 'The Lynching' / metmuseum.org
बहाना कुछ भी करो
और जुनेद को मार डालो।
बहाना कुछ भी हो,जगह कोई भी
चलती ट्रेन हो,बस,सड़क,शौचालय या घर
नाम कुछ भी हो अख़लाक़,कॉमरेड जफ़र हुसैन या जुनेद
क्या फर्क पड़ता है
मकसद तो एक है
कि जुनेद को मार डालो!
ज़रुरी नहीं कि हर बार तुम ही जुनेद को मारो
तुम सिर्फ एक...
June 28, 2017
आखिर कबतक झारखण्ड सरकार में अफवाओं के नाम पर निर्दोष लोगो की जान जायेगी गाय के नाम पे एक और कत्लेआम खुनी भीड़ के नाम. खबर के मुताबिक गिरिडीह के देवरी थाना के मन्द्रो गांव में गाय का मार कर फेकने का अफव्वाह ने ले ली एक मुस्लिम की जान ये घटना मंगलवार के 3 बजे के बताई जा रही है, सांप्रदायिक तनाव फैला हुवा है,तफसील ये है कि गांव के नाम बरवाबद में एक मुस्लिम ने 3 महीने पहले एक गाय खरीदे थी अचानक गाय की...
June 28, 2017
पिछले सात सालों (2010-17) में बीफ को लेकर मुस्लिमों के खिलाफ कई हमले हुए हैं। इन घटनाओं में 86 प्रतिशत मामले गौहत्या के संबंध में किए गए। ये विश्लेषण इंडिया स्पेंड वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।
इंडिया स्पेंड की विश्लेषण के अनुसार साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से इस तरह की 97 प्रतिशत घटनाएं हुई। करीब 63 मामलों में 32 मामले गाय से संबंधित थे। ये घटनाएं बीजेपी के शासन...
June 28, 2017
बीजेपी शासित राज्य झारखंड में गश्ती कर रही पुलिस टीम ने ईद से ठीक पहले 24 वर्षीय मोहम्मद सलमान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 23 जून (शुक्रवार) को 9.30 रात की है। ये घटना झारखंड के चतरा जिले के राजधार गांव की है। ईद से ठीक पहले नौजवान बेटे की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है। ये घटना ठीक उसी दिन की है जब देश की राजधानी दिल्ली से ईद की खरीदारी कर जा रहे मुस्लिम युवक जुनैद (15) की कुछ युवकों ने...