हिंसा
June 16, 2017
‘राम’, ‘लव जिहाद’ और ‘घर वापसी’ (मुसलमानों व ईसाइयों को ज़ोर-ज़बरदस्ती से हिंदू बनाना) जैसे मुद्दों के बाद हिंदुत्ववादी ताकतों के हाथ में अब गो-रक्षा का हथियार है। पवित्र गाय को बचाने के नाम पर मुसलमानों व दलितों को हिंसक भीड़ द्वारा घेरकर मारने, उनके अंग-भंग कर देने और उनके साथ लूटपाट करने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। याद रहे कि ऐसी कई घटनाओं का तो पता...
June 15, 2017
दबंगों की पिटाई के चलते उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद इलाके से दलित परिवार पलायन कर रहे हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक फिरोजाबाद के पचोखरा थाना इलाके के गांव नगला अजब में रहने वाले सविता समाज के कई परिवार गांव छोड़कर इधर-उधर चले गए हैं। हालांकि प्रशासन पलायन की बात से इनकार कर रहा है।
Representation Image
रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन पहले महिला से छेड़छाड़ को लेकर सविता समाज के एक व्यक्ति...
June 14, 2017
इस साल रामनवमी मनाई गई, केंद्रीय कार्यालयों में मोदी सरकार के तीन साल मनाने की तैयारी चल रही थी और इसी दौरान सांप्रदायिक तनाव भी फैलाने की कोशिश हो रही थी। ऐसा हुआ भी देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में सांप्रदायिक तनाव हुए। झारखंड, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा इन्हीं हिंसाओं और आक्रामकता के राज्य थे जहां सांप्रदायिक तनाव हुए। लेकिन उन राज्यों में क्या हुआ जहां आरएसएस-बीजेपी के नियंत्रण (11 ऐसे...
June 13, 2017
कथित गोरक्षकों के भेष में हिंदुत्व आतंकियों का उत्पात देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी पहलू खान हत्याकांड का मामला ठंडा ही नहीं हुआ कि अब इस का ताजा मामला राजस्थान के बाड़मेर में गोरक्षकों का कहर देखने को मिला है।जहां कथित गोरक्षकों की भीड़ ने राजस्थान से तमिलनाडु गाय ले जा रहे पांच ट्रकों को नेशनल हाइवे पर रोककर ट्रक ड्राइवरों को लहूलुहान कर दिया और जमकर हंगामा किया और ड्राइवरों को...
June 10, 2017
उरी हमले के शहीद हवालदार रवि पाल का परिवार इन दिनों जातिगत भेदभाव का शिकार बन गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांव वाले न तो गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर शहीद के प्रतिमा की स्थापना की अनुमति दे रहे हैं और न ही रवि के घर तक जाने के लिए सड़क की जमीन का एक छोटा टुकड़ा दे रहे हैं।
Image Courtesy: Indian Express
विडंबना यह है कि उनके शहीद होने के बाद बंपी लिंक रोड का नाम "...
June 8, 2017
किसान जब सरकार से कर्ज माफ करने की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस हिंसा पर उतर आती है। उन्हें गोलियों का निशाना बनाया जाता है लेकिन माल्या जैसे उद्योगपतियों से हजारों करोड़ रुपये की कर्ज वसूली में सरकार खुद को अक्षम पाती है।
देश में कर्ज माफी की मांग कर रहे किसानों पर सरकार गोलियां चलवा रही है लेकिन बैंकों का हजारों करोड़ खा चुके उद्योगपतियों से कर्ज वसूली में वह नाकाम साबित हो रही है...
June 8, 2017
नई दिल्ली : जहां एक तरफ़ दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने इफ़्तार पार्टी आयोजित करके मुसलमानों को तुलसी का पौधा लगाने और गोश्त न खाने का संदेश दिया, वहीं आज इसी जामिया के क़रीब जामिया नगर के अबुल फ़ज़ल इलाक़े में स्टूडेन्ट्स इस्लामिक ऑर्गनाईज़ेशन ने ‘इफ़्तार गेट-टूगेदर’ का आयोजन करके उन परिवारों का दर्द बांटने की कोशिश की, जिन्हें ‘राष्ट्रवादी...
June 8, 2017
मध्य प्रदेश में चल रहे किसानों के प्रदर्शन को लेकर बुधवार(7 जून) को प्रेस कॉन्फेंस कर रहे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी अज्ञात हमलावरों द्वारा ‘धक्कामुक्की’ की गई और उनपर हमले की कोशिश हुई है। हालांकि, इस हमले में येचुरी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों हमलावरों को पीटने के बाद...
June 7, 2017
फसल की सही कीमत से महरूम और भारी कर्ज से लदे किसानों पर नोटबंदी ने भी भारी कहर बरपाया। कैश न होने की वजह से उसकी फसल नहीं बिक पाई और वह मुसीबतों के गहरे दलदल में फंस गया।
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों के उग्र आंदोलन ने दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों की नींद उड़ा दी है। कर्ज माफी और फसल के वाजिब दाम की मांग को लेकर मध्य प्रदेश में छह दिन से चल रहा किसान आंदोलन इतना हिंसक हो गया कि...
June 7, 2017
कर्नाटक के बीजापुर इलाके में एक गर्भवती मुस्लिम लड़की को उसके परिवार के लोगों ने जिंदा जला दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबि लड़की ने गांव के ही एक दलित युवक से शादी कर ली थी, जिससे उसके परिवार के लोग नाराज थें। सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले को ऑनर किलिंग बता रहे है।
Image: India Today
रिपोर्ट के मुताबिक 21 साल की...