हिंसा
December 1, 2017
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनावी रैलियों में रामराज लाने का वायदा किया था। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात इतने खराब हो गए हैं कि अपराध के मामले में यूपी नंबर वन की पोजिशन पर आ गया है। योगी के कथित राम राज में पत्रकार भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे। गुरुवार को कानपुर में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना बिल्हौर कस्बे की है, जहां अज्ञात बाइक सवार चालकों ने...
November 30, 2017
कोटा। भाजपा शासित राज्यों में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। महिला सुरक्षा की हालत और भी लचर है। मजदूर और दलित वर्ग पर होने वाले अत्याचारों में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा मामला गुजरात के झालावाड़ जिले के डग कस्बे से सामने आया है। यहां एक नाबालिग दलित लड़की की बलात्कार कर हत्या कर दी गई।
बुधवार को पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर कस्बे के बाहरी इलाके में डोबड़ा रोड पर एक...
November 25, 2017
Representational image
गुजरात चुनाव में दलितों का उत्पीड़न मुद्दा बनना ही था और यह बन रहा है. शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रोहित वेमुला की खुदकुशी का मामला उठाया और कहा कि उनकी हत्या हिंदुस्तान की सरकार ने की है. राहुल के इस तर्क में दम है. रोहित मामले पर गौर करें तो पाएंगे कि हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अंबेडकरवादी छात्रों के आंदोलन को पहले तो जोर-जबरदस्ती दबाने की...
November 25, 2017
November 24, 2017
बाग़पत : “अब तक सिर्फ़ सुना था. सुनकर दुःख होता था. अब जब यह खुद हमारे साथ हो गया. अब ये लगता है कि यह वो हिन्दुस्तां नहीं रहा, जिसे हम अपने अंदर महसूस करते थे. समझ में नहीं आ रहा मुसलमान होना कोई ग़लत है या मौलवी होना कोई ग़लती है. या अपने मज़हब को मानना कोई ग़लती है.”
ये बातें मौलाना गुलज़ार की हैं, जो बुधवार की देर रात दिल्ली से सहारनपुर जा रही...
November 23, 2017
यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के कामकाज करने के तरीकों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. उनकी सरकार पर कानून के जरिये सुलझने वाले मसलों को जोर-जबरदस्ती से हल करने के आरोप लगते रहते हैं. हाल में उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का ऐलान करते हुए कहा था कि अपराधी जेल जाएंगे या एनकाउंटर में मारे जाएंगे. लेकिन योगी जी का यह बयान उन पर भारी पड़ गया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पर...
November 23, 2017
मोदी सरकार जिस ट्रंप प्रशासन की पिछलग्गू बनी हुई है, उसने म्यांमार में रोहिंग्या समुदाय के लोगों के कत्लेआम को जातीय सफाया करार दिया है. और कहा है कि वह म्यांमार सरकार के खिलाफ टारगेटेड प्रतिबंध लगा सकता है.
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है उपलब्ध तथ्यों से यह साफ हो गया कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को टारगेट बनाया गया. यह जातीय सफाया था. हालांकि टिलरसन जब पिछले सप्ताह...
November 21, 2017
यूपी सरकार मुजफ्फरनगर में हुए 2013 से जुड़े दंगों की पृष्ठभूमि की फिल्म ‘मुजफ्फरनगर लाइव’ को पश्चिम यूपी के पांच जिलों में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दे रही है।
पश्चिम यूपी के पांच जिलों मुजफ्फरगर, शामली, बिजनौर, सहारनपुर और बागपत के सिनेमाघरों को प्रशासन की ओर से मौखिक आदेश मिला है कि वे इस फिल्म को न दिखाएं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसकी ओर से इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया गया...
November 21, 2017
राजपूतों की करणी सेना की ओर से संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के विरोध को देखते हुए मशहूर डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने कहा कि यह राजपूत वोटरों का वोट खींचने की कोशिश है। बीजेपी सरकारों की ओर से इस फिल्म पर बैन की मांग करने वालों का समर्थन किया जा रहा है।
बेनेगल की इस बात में भरपूर दम है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह फिल्मों में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ मंजूर नहीं करेंगे...
November 13, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के आसियान सम्मेलन में भले ही भारत की धर्म निरपेक्ष छवि की मार्केटिंग कर रहे हों और अपने देश के सामाजिक माहौल को उदारवादी करार दे रहे हों लेकिन देश में कट्टर और हिंसक सांप्रदायिक ताकतों के हमले उनके इस दावे की कलई खोल देते हैं।
हाल के दिनों में देश में जिन राज्यों में उग्र हिंदुत्व का उभार दिखा है, उनमें से एक राजस्थान में शुक्रवार को गोरक्षकों ने एक और...
November 12, 2017
कन्हैया कुमार लखनऊ लिट् फेस्ट में ४५ मिनट बोलें मगर कही जगह media ने चाप दिया कि लखनऊ लिट् फेस्ट कैंसिल हो गया।
कन्हैया कुमार: इंसान बड़ा अपने सोच से होता है। गाली देना मुझे बिलकुल पसंद नहीं है क्यों की यह समाज के गालियां माँ बहनों की होती है। में आलोचना करता हूँ गाली नहीं देता। गाली गलोच की राजनीती के खिलाफ हम है।
कन्हैया कुमार: मुझे बिहार से तिहार...