हिंसा
November 7, 2017
केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक कर्ज वसूली को लेकर तमाम निर्देश देते रहे हैं, लेकिन बैंक से कर्ज लेने वाले आम लोगों, खासकर किसानों पर पर बैंक भारी पड़ते हैं। एक तरफ जहां हजारों करोड़ डकारकर कारोबारी सम्मान पाते हैं, उनके सारे कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, वहीं किसानों को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। ताजा मामला तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले का है, जहां बैंक के कलेक्शन एजेंट के हमले के बाद...
November 3, 2017
हैदराबाद के एक कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली है।उन्होंने गुरुवार (2 नवंबर) को कॉलेज में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। उन्होंने कॉलेज के क्लासरूम्स में जाकर खूब बवाल काटा, कुर्सी-मेजों को फेंका और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के नारायणा कॉलेज की प्रिंसिपल श्री लता के सुसाइड को...
October 27, 2017
नई दिल्ली : ‘इस देश में गो-रक्षा करने की ज़िम्मेदारी गो-रक्षक दलों के गुंडो को क्यों? क्यों प्राईवेट सेक्टर से इन ‘गुंडो’ को आउटसोर्स किया गया है? आख़िर पुलिस को यह ज़िम्मेदारी क्यों नहीं दी गई है. आख़िर पुलिस किस लिए? क्या जानवरों के नाम पर किसी इंसान को मारने की इजाज़त दी जा सकती है?’
ऐसे कई सवालों को आज प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के कांफ्रेस हॉल में पूर्व अतिरिक्त...
October 27, 2017
मीडिया में इन दिनों दो ही नाम गूंज रहे हैं। एक आगरा और दूसरा फतेहपुर सीकरी। दोनों नाम यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार की बदनामी की कहानी कह रहे हैं ।
दुनिया भर में मोहब्बत की निशानी के तौर पर स्थापित आगरा के ताजमहल को धब्बा बताने वाले भाजपा सांसदों की सरकार पर इससे चंद ही किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी में ऐसा धब्बा लगा, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। थू-थू किया। नाक-भौं सिकोड़ी और डर्टी इंडियन्स कह...
October 26, 2017
देश में दलितों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद इस समुदाय के लोगों पर हमला काफी तेज हुआ है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव का है।
Image: DNA
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेतलपुर भंसोली गांव की एक दलित गर्भवती महिला की सिर्फ इसलिए बुरी तरह पीटा गया कि उसने सवर्ण जाति की एक महिला की बाल्टी को हाथ से पकड़ लिया था। पिटाई के...
October 24, 2017
दलितों पर अत्याचार कोई नई बात नहीं है. ये ऊंच-नीच का भेदभाव आज भी बदस्तूर जारी है. आज भी ऐसी घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं, जिससे मानवता शर्मसार हो जाती है.
ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा में घटी. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों अपनी प्रतिकिया देते नज़र आ रहे हैं.
मीडिया में आए एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 54 साल के महेश ठाकुर को ना सिर्फ़...
October 24, 2017
राम चन्द्र कह गए सिया से कलियुग ऐसा आएगा / हंस चुकेगा दाना-दुनका, कव्वा मोती खाएगा *
आज के नज़ारों पर थोड़ा सा विस्तार और संजीदगी से नज़र डालने वाला हर संवेदनशील इंसान यही कहेगा कि राम चन्द्र ने जो कहा था बिलकुल सही कहा था.
कव्वे...
झूठे, मक्कार, सत्ता के लिए सारी इंसानी मूल्यों की अनदेखी कर देने वाले लोग, अपहरण और जबरन वसूली जैसे अपराधों से अपनी शुरआत करके...
October 17, 2017
जैसे-जैसे फिल्म पद्मावती के रीलीज का समय नजदीक आ रहा वैसे-वैसे इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गुजरात का है जहां एक कलाकार द्वारा कई घंटों की मेहनत से बनाए गए पद्मावती रंगोली को लोगों की भीड़ ने कुछ ही मिनटों में पैरों से बिखेर दिया।
फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रीलीज होना निर्धारित है। रंगोली बनाने वाले कलाकार का आरोप है कि करीब 100 लोगों की भीड़ ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए...
October 17, 2017
गुजरात में कच्छ जिले के रपड़ शहर में उच्च जातियों द्वारा किए गए हमले में दलित समाज के कई लोग घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। घटना सोमवार की है। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ रपड़ थाना में केस दर्ज कराया है। ये लोग दलित आंदोलन के दो सौ वर्ष पूरे होने पर यहां इकट्ठा हुए थे। आरोप है कि उच्च जाति के लोगों ने दलित की कई दुकानों और वाहनों को तोड़ दी।
Image: Times of India...
October 16, 2017
पिछले एक साल से अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही जेएनयू के लापता छात्र नजीब की मां को दिल्ली पुलिस बुरी तरह घसीट कर थाने ले गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नजीब की मां फातिमा नफीस सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची थीं।
फातिमा अपनी याचिका पर होने वाली सुनवाई के लिए आज हाईकोर्ट पहुंची थीं। उनके साथ कई सोशल वर्कर्स और स्टूडेंट्स भी थें। सभी के पास कोर्ट का पास भी था। रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई...