हिंसा
December 26, 2017
मानवाधिकार कार्यकर्ता असद हयात बताते हैं कि 22 दिसंबर को गोरखपुर साम्प्रदायिक हिंसा से जुड़े दूसरे मामले में भी हाई कोर्ट इलाहाबाद में बहस पूरी हुई और फैसला सुरक्षित हुआ. रशीद खान एवं अन्य बनाम स्टेट ऑफ़ यूपी व अन्य में भी मुख्य अभियुक्त योगी आदित्यनाथ हैं.
असद हयात के मुताबिक दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 27 जनवरी 2007 को सुबह के समय योगी आदित्यनाथ ने अपने...
December 26, 2017
बनारस के चर्चित मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. लेनिन रघुवंशी के ऊपर कुछ साल पहले हुए जानलेवा हमले के मामले पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आखिरकार बनारस के एसएसपी को तलब कर लिया हे। उन्हें दो महीने के भीतर इस मामले में आयोग के समक्ष सशरीर उपस्थित होने को कहा गया है और आदेश दिया गया है कि 2012 के मामले में हुई इतनी देरी पर वह आयोग के समक्ष अपना स्पष्टीकरण रखें...
December 22, 2017
रांची : गाय के नाम पर अब तक मुसलमानों व दलितों के साथ ही मारपीट होती रही है, लेकिन अब झारखंड के आदिवासी भी गोरक्षकों के शिकार बनने लगे हैं.
रांची से क़रीब 40 किलोमीटर दूर ज़िले के नारो गांव में एक आदिवासी अलमा खलको की कहानी काफ़ी दुखद है. यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खलको पर घर में गाय का गोश्त बेचने के आरोप में बुरी तरह पीट दिया जबकि अलमा खलको मज़दूर हैं और सीपीआई (माले) से जुड़ी हैं...
December 12, 2017
एक तरफ जहां प्रायोजित रेगर युवा महासभा ज्ञापन देकर अफराजुल के हत्यारे शम्भू लाल रेगर को निर्दोष बताते हुए उसके लाइव मर्डर वीडियो को फर्जी, एडिटेड बता रही है, वहीं दूसरी तरफ अम्बेडरवादी रेगर युवाओं में इस प्रकार की हरकत के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है।
जहाजपुर के भवानी राम रेगर जो कि अम्बेडकर विचार मंच के अध्यक्ष रहे हैं, उन्होंने रेगर युवा महासभा चित्तौड़गढ़ के अस्तित्व पर ही सवाल...
December 10, 2017
नई दिल्ली। दिल्ली में पांच साल पहले एक छात्रा के साथ दरिंदगी हुई थी। दामिनी कांड के नाम से विख्यात हुई घटना ने समूचे देश को हिला दिया था। इस घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे, लेकिन लड़कियों/महिलाओं के प्रति हिंसा नहीं रुकी। जो इस घटना के विरोध में खड़े थे वे भी इसी समाज के थे और जो रेप जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वे भी इसी समाज के हैं। दामिनी केस की पुनरावृत्ति हरियाणा...
December 10, 2017
हाहाकार से नाता
इतना डरा हूँ
मौन हूँ ऐसे जैसे
मरा हूँ ।
सुनकर अनसुना करता हूँ
मदद की गुहार
हाहाकार।
फेर लेता हूँ निगाह
हो रही हत्या से,
हत्यारे से
उसके हथियारों से।
जब नहीं बोलता मैं कुछ भी तो
कोई और पूछता है मुझसे
कि मैं मनुष्य हूँ
पशु हूँ या क्या हूँ कौन हूँ?
पूछने पर भी न पा कर उत्तर
वह नहीं करता प्रश्न
नहीं देता मेरे मुंह खोलने पर जोर।
ओ मेरी भाषा
ओ मेरी...
December 8, 2017
अलीगढ़। भाजपा शासित राजस्थान में एक मुस्लिम को कथित जेहाद के नाम पर जिंदा जला दिया गया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब ऐसा ही मामला भाजपा शासित यूपी से सामने आ रहा है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोग
यहां अलीगढ़ के जट्टारी कस्बे में पुलिस चौकी से महज तीस मीटर दूर स्थित जामा मस्जिद के इमाम को गुरुवार...
December 8, 2017
राजस्थान के राजसमन्द इलाके में की गयी मुस्लिम मजदूर मोहम्मद अफ्रज़ुल की निर्मम हत्या का खंडन करते हुए, भारत की कई मानवाधिकार संस्थाओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इस्तीफा माँगा है| साथ ही उन्होंने राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के भी इस्तीफे की मांग की है|
पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज, मजदूर किसान शक्ति संगठन, आखिल भारतीय किसान सभा, राजस्थान नागरिक मंच, डॉक्टर आंबेडकर विचार मंच...
December 6, 2017
अहमदाबाद। गुजरात के युवा दलित नेता जिग्नेश मेवाणी पर हमला हुआ है। तकारवाड़ा गांव के पास उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया है। हालांकि इस हमले में उन्हें नुकसान पहुंचा है या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है लेकिन इस हमले को चुनावी रंजिश के तौर पर देखा जा रहा है।
हमले के बाद जिग्नेश पटेल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है। जिग्नेश ने ट्वीटर पर लिखा ‘टू...
December 1, 2017
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनावी रैलियों में रामराज लाने का वायदा किया था। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात इतने खराब हो गए हैं कि अपराध के मामले में यूपी नंबर वन की पोजिशन पर आ गया है। योगी के कथित राम राज में पत्रकार भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे। गुरुवार को कानपुर में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना बिल्हौर कस्बे की है, जहां अज्ञात बाइक सवार चालकों ने...