हिंसा
August 23, 2019
नई दिल्ली। तुगलकाबाद में रविदास मंदिर के विध्वंस के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध के बाद पुलिस ने 96 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच भीम आर्मी ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर के साथ कालकाजी पुलिस स्टेशन के अंदर मारपीट की गई।
भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के विपिन गौरेया ने सबरंगइंडिया से बात करते हुए कहा, 'ओखला...
August 10, 2019
दिल्ली नांगलोई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक मनोज शौकीन के खिलाफ अपनी बहू के साथ रेप और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसके ससुर ने बीते 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात बंदूक की नोंक पर उनके साथ रेप किया था।
पीड़िता के मुताबिक 31 दिसंबर 2018 की शाम वह अपने पति, भाई और एक अन्य चचेरे भाई के साथ...
August 5, 2019
हरियाणा के सोनीपत में एक बार फिर जातिवाद ने किसी बेटी की जान ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार चार बजे दहिसरा गांव में एक पिता ने 19 वर्षीय बेटी की कपड़े से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने शव का यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर अस्थियां भी नदी में प्रवाहित कर दी।
गांव के युवक की सूचना पर कुंडली थाने की पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कुछ अधजली अस्थियां...
August 3, 2019
भाजपा शासित राज्यों में राम के नाम पर हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गुजरात के गोधरा का है। यहां जय श्रीराम नहीं बोलने पर तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोधरा के रहने वाले तीन युवक शुक्रवार को बाइक से घूमने निकले थे। तभी 6 लोगों ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर जय श्रीराम बोलने के लिए कहा। तीनों युवकों ने जय श्रीराम बोलने से इनकार किया तो...
July 31, 2019
डियर डार्लिंग
सच तो ये है कि तुम सच में बिना मेकअप के ही खूबसूरत लगती हो। मैं अपनी बात की सत्यता का प्रमाण तो नहीं दे सकता। लेकिन तुम चाहो तो मुझे परख सकती हो। इस परखने में बस यह मत कहना चलो अंगारे पर चलकर दिखाओ कि तुम सच कह रहे हो। वो जमाना और था जब सत्यवादी लोग आग में कूदकर सत्यता का प्रमाण देते थे और जरा भी नहीं झुलसते थे। यदि मैंने कूद गया तो सत्य होने के बावजूद भी जलकर खत्म हो जाऊंगा...
July 30, 2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता की रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना की जांच सीबीआई को सौंपेने की बीते सोमवार देर रात सिफारिश कर दी।
प्रधान गृह सचिव अरविंद कुमार ने बताया, ‘प्रदेश सरकार ने रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना में आईपीसी की धारा 302,307, 506,120 के तहत दर्ज अपराध संख्या 305/2019 की जांच सीबीआई को सौंपने...
July 30, 2019
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के चंदौली में जलाए गए युवक की मौत हो गई है। करीब 70 फीसदी जले युवक अब्दुल खालिक को वाराणसी के कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया था। आज यानी सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
बता दें कि अब्दुल खालिक ने आरोप लगाया था कि उसे कुछ लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए कहा था। नारा न लगाने पर उसे जिंदा जला दिया गया था। लड़के का यह बयान अस्पताल के...
July 29, 2019
जय श्री राम के नाम पर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। अराजक तत्व किसी को भी पकड़कर जय श्री राम न बोलने पर जान लेने पर उतारू हो जाता हैं। अब उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोर को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उसे वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित नाबालिग का आरोप है कि उसे जय श्री राम न बोलने की सजा दी गई है। वाराणसी के अस्पताल में किशोर ने...
July 29, 2019
बिहार की राजधानी पटना के बाकरगंज में एक पालतू कुत्ते के गाय को काटने के चलते इलाके में जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने पालतू जानवर के मालिक के घर में पथराव कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हंगामा इस बात की अफवाह पर बढ़ गया कि उस कुत्ते का मालिक कोई मुस्लिम है।
घटना बीते शुक्रवार (26 जुलाई, 2019) की है। बताया जाता है कि गाय के लहूलुहान होने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि विवाद दो...
July 29, 2019
उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां शनिवार देर रात को भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन आमान उल्ला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही अमेठी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, आनन-फानन एसपी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत फ़ैल गई है। पुलिस मामले...