हिंसा
May 14, 2019
दिल्ली हाईकोर्ट ने एसिड अटैक पीड़ितों को दिए जा रहे मुआवजा की नीति पर दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण से सवाल किया है। हाईकोर्ट ने पूछा कि एसिड हमलों के पीड़ितों का मुआवजा किस आधार पर तय किया जाता है। हाईकोर्ट ने यह सवाल एसिड अटैक की एक पीड़िता की याचिका पर सुनवाई के दौरान पूछा है।
बता दें कि एक महिला ने अपना मुआवजा बढ़ाने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। महिला के अनुसार उसका मुआवजा 25000 रुपए से...
May 14, 2019
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान बीजेपी-टीएमसी के कार्यकर्ताओं में हो रही हिंसा ने अब अलग ही रूप ले लिया है। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट से बीजेपी प्रत्याशी सायंतन बसु ने केंद्र सरकार को सतर्क करते हुए खुले-आम टीएमसी को धमकी दे दी है। बसु ने कहा कि आखिरी चरण के दौरान केंद्र सुरक्षाबलों ने अगर टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर सक्त कार्रवाही नहीं की तो बीजेपी के कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आयेंगे।
पश्चिम...
May 14, 2019
कश्मीर के बांदीपोरा में तीन साल की बच्ची के साथ रेप होने के बाद हालात नाजुक हो गए हैं। रेप की घटना सामने आने के बाद घाटी में जमकर प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर जाम लगाकर आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की है। लगातार बढ़ती हिंसा के चलते अधिकारियों ने अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद कारवा दिया है। घाटी में भी कई इलाकों को बंद रखा गया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर भी पथराव किया...
May 13, 2019
बिहार के भागलपुर के मिर्जानहाट में भाजपा के एक नेता ने दहेज न मिलने पर अपनी बहू को गोली मार दी। गोली बहू के पैर में लगी। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
दैनिक समाचार पत्र 'अमर उजाला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता सूर्य शंकर साह ने अपने बेटे भवेश भास्कर और बहू महिमा भारती से दहेज को लेकर चल रहे विवाद में बहू को गोली मारी। गोली महिमा...
May 13, 2019
श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर चिला में रविवार को एक फेसबुक पोस्ट के बाद हालात नाजुक हो गए। पोस्ट पर मचे बवाल के बाद शहर की कई मस्जिदों और मुस्लिम समुदाय की दुकानों पर भारी पथराव किया गया। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने इलाके में कर्फ़्यू लगा दिया। इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बैन लगा दिया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 4 बजे तक इलाके में कर्फ़्यू लगा रहा परंतु अब हालात में...
May 13, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 की जंग जैसे ही दिल्ली और पंजाब पहुंची 1984 के सिख दंगों को लेकर एक बार सियासत फिर से गरम हो गई है। शुरुआत पूर्व पीएम राजीव गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा के “जो हुआ सो हुआ” बयान से हुई थी। जिसके बाद पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालकर कहा कि “वह दंगा नहीं बल्कि राजीव गांधी के इशारों पर काँग्रेस नेताओं ने खड़े होकर नरसंहार कराया था...
May 8, 2019
दक्षिणपंथी कार्यकर्ता मिलिंद एकबोटे को महाराष्ट्र के पुणे जिले में गौरक्षकों ने पिटाई कर दी। एकबोटे के साथ उनके साथियों को भी पीटने की खबर है। पुलिस में इसकी शिकायत खुद एकबोटे ने दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे सासवाड में झेंदेवाड़ी इलाके के एक मंदिर में हुई। भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी एकबोटे मंदिर में एक समोराह में हिस्सा लेने गए थे।
पुलिस...
May 6, 2019
जातीय भेदभाव और सामाजिक अन्याय ने एक बार फिर दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में दूसरी जाति के लड़के से शादी करने वाली अपनी बेटी और उसके पिता को आग लगा दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोहार समुदाय की रुक्मणि रणसिंह के शरीर का 70 फीसदी हिस्सा झुलस गया था, इसके बाद उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं पासी समुदाय का उसका 23 वर्षीय पति रणसिंह के शरीर का...
May 6, 2019
देहरादूनः जातिवाद का मुद्दा आजादी के सात दशक बाद भी बदस्तूर जारी है। दलित समुदाय के लोगों के साथ आज भी किस तरह का घिनौना व्यवहार खुद को ऊंची जात बताने वाले सवर्ण करते हैं यह किसी से छिपा नहीं है। दलितों को आज भी जानवर से भी बदतर समझा जाता है। दलित सवर्णों की कोई चीज छू ले तो उसे जान से हाथ धोना पड़ सकता है। आए दिन दलितों की हत्या के मामले सामने आते हैं। अब उत्तराखंड से भी एक मामला सामने आया है...
May 4, 2019
नई दिल्ली: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया है। सीबीआई ने कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की थी और एक श्मशान घाट से ‘‘हड्डियों की पोटली'' बरामद हुई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में करीब 34 लड़कियों के साथ...