भारतीय मुस्लिम समूहों ने बयान जारी कर फ्रांस की घटना की निंदा की

Written by sabrang india | Published on: October 31, 2020
फ्रांस में एक कट्टरपंथी द्वारा शिक्षक का सरकलम करने के एक दिन बाद भारत ने फ्रांस के साथ एकजुटता दिखाई। तबसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दुनियाभर के दक्षिणपंथी मुसलमानों के व्यक्तिगत हमलों के अधीन हो गए हैं। 



हालांकि ये कथित प्रदर्शन भारत में कुछ ही स्थानों तक सीमित हैं लेकिन ये भारत में पूरे मुस्लिम समुदाय को खतरे में डालते हैं जिन पर दक्षिणपंथी हिंदुत्ववादी संगठनों के द्वारा नियमित हमला किया जाता है। समाचार रिपोर्टों के अनुसार गुरुवार को मुंबई और भोपाल में 'पैगंबर मोहम्मद के कार्टून प्रकाशित करने के अधिकार का बचाव' करने पर मैक्रों पर पोस्टरों से निशाना साधा गया था। 

16 अक्टूबर को सैमुएल पैटी नाम के एक शिक्षक का सरकलम इसलिए किया गया था क्योंकि उसने कथित रूप से पैगंबर की कार्टून वाली छवि को क्लास में दिखाया था। 

शोक समारोह में मैक्रों ने भाग लेते हुए कहा कि फ्रांस ऐसे कार्टून को प्रकाशित करना नहीं छोड़ेगा जिसके कारण पाकिस्तान, तुर्की, मलेशिया के कुछ मौलवियों और रूढ़िवादी इस्लामी नेताओं ने मैक्रों का कड़ा विरोध किया। 

गुरूवार को में फ्रांस के नीच में एक संदिग्ध आतंकी द्वारा एक महिला का सरकलम औऱ दो अन्य की हत्या कर दी गई थी। एक दूसरी घटना में फ्रांसीसी शहर एविग्नन में एक बंदूकधारी व्यक्ति को पुलिस ने गोली मारी। 

एक चर्च के सामने 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाकर बुजुर्ग महिला का सरकलम करने और दो अन्य लोगों को मार डालने के बाद फ्रांस ने अपने सिक्योरिटी अलर्ट को बढ़ा दिया है। फ्रांस के रिवेरा शहर में नॉट्रे डेम बेसिलिका के बाहर मैक्रों ने कहा, 'हम कोई जमीन नहीं देंगे।' उन्होंने आगे कहा, "हम शांति की भावना रखने वाली सभी असहमतियों का सम्मान करते हैं. हम नफ़रत वाले भाषणों को स्वीकार नहीं करते और उचित बहस का बचाव करते हैं. हम हमेशा मानवीय गरिमा और मूल्यों के लिए खड़े रहेंगे।"

भारतीय कट्टरपंथी इस्लामी समूह सांप्रदायिकता की आग में ईंधन डाल रहे हैं और पोस्टर्स के ऊपर कार ड्राइविंग वाले वीडियो और भाषणों को सोशल मीडिया पर नफरत फैलाकर पूरे समुदाय में विद्रोह को हवा देनी शुरू कर दी है। 

समाचार रिपोर्टों के अनुसार मुंबई में विरोध के पीछे एक मुस्लिम संगठन रजा अकादमी था। इंडियन एक्सप्रेस ने रजा अकादमी के महासचिव सईद नूरी के हवाले से कहा, हमने पैगंबर को अपमानित करने के विरोध में ऐसा किया।' जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें सड़कों से हटाने के लिए कर्मियों को तैनात कर दिया। 

इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को शहर के 92 पुलिस स्टेशनों में प्रत्येक में एक बैठक के लिए मुस्लिम नेताओं को बुलाया।  संयुक्त आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नागरे पाटिल ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, हमने सभी 92 पुलिस स्टेशनों में समुदाय और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की। हमने उनसे शांत रहने और शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है। हमें उनसे अच्छा सहयोग मिला है।

हालांकि विपक्षी दलों को शिवसेना पर हमला करने का अवसर मिल गया है जो अब इसे हिंदुत्व का सहयोगी नहीं मानते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, भाजपा के किरीट सौमेया ने कहा, यह सरकार उन लोगों के पीछे खड़ी है जो कट्टर इस्लामिक आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमलों की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस को भारत के समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, फ्रांस में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें आज एक चर्च के अंदर नीस में हुआ जघन्य हमला भी शामिल है ... भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ खड़ा है।



विदेश मंत्रालय ने भी फ्रांसीसी सरकार और एक बयान में लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की: "हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बुनियादी मानकों के उल्लंघन में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पर अस्वीकार्य भाषा में व्यक्तिगत हमलों का जोरदार विरोध करते हैं ...हम उस क्रूर आतंकवादी हमले की भी निंदा करते हैं जिसने एक फ्रांसीसी शिक्षक की जान को भीषण तरीके से लिया जिसने दुनिया को चौंका दिया है। किसी भी कारण से या किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं है।”

बीबीसी के अनुसार शुक्रवार को पाकिस्तान, बांग्लादेश, लेबनान, तुर्की, सऊदी अरब और इराक में भी मैक्रों के विरोध प्रदर्शन देखे गए। प्रदर्शनकारियों ने फ्रांसीसी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के उस बयान की निंदा की  जिसमें उन्होंने पैगंबर मुहम्मद को चित्रित करे वाले कार्टून प्रकाशित करे के एक पत्रिका के अधिकार का बचाव किया था। 

100 से अधिक भारतीयों द्वारा फ़्रांस में सर काटने की घटना की निंदा की गयी। मुस्लिम व राजनीतिक नेताओं के भड़काऊ बयानों पर खेद जताया।  

विविध पृष्ठभूमियों से आये 100 से अधिक भारतीयों ने फ़्रांस में सर काटने की  घटना को लेकर आज अपना बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने घटना की ना सिर्फ निंदा की बल्कि इस मुद्दे पर आये सभी मुस्लिम व राजनीतिक नेताओं के भड़काऊ बयानों पर खेद भी जताया। बयान में एक जगह पर यह भी कहा गया है कि: "कोई भी भगवान, देवी-देवताओं, पैगंबर या संतो के नाम का इस्तेमाल हत्या और/या लोगों में आतंक फैलाने के लिए नहीं किया जा सकता है।" 

पूरा बयान नीचे दिया गया है:

फ्रांस में हाल ही में दो कट्टरपंथियों द्वारा की गयी हत्याओं की हम साफ़ तौर पर कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

हम इस बात से भी बेहद दुखी हैं, कि कुछ स्वयं-नियुक्त हिंदुस्तानी मुस्लिमों के ठेकेदारों ने इन निर्मम हत्याओं के पीछे की वजह पर तर्क देना शुरू कर दिया है। आज ये एक तरह का चलन भी बन बैठा है, खासतौर पर धार्मिक संगठनों में, कि जब भी उनके मानने वालों द्वारा कोई जघन्य घटना को अंजाम दिया जाता है, तो मुद्दे से हटकर बात करने लगो। किसी भी अपराध को दूसरे अपराध से तुलना करना और उसको सही ठहराने के लिए तर्क दिया जाना, उस अपराध को माफ़ नहीं कर सकता है। यह एक बेहूदा तर्क है।  

किसी भी धर्म के नाम पर किये गए जघन्य जुर्म पर सारे  'अगर' 'मगर' वाली बहस का हम विरोध करते हैं।  

कोई भी भगवान, देवी-देवताओं, पैगंबर या संतो के नाम का इस्तेमाल हत्या और/या लोगों में आतंक फैलाने के लिए नहीं किया जा सकता है। 

हम हत्याओं के खिलाफ 'फ्रेंच कौंसिल फॉर दी मुस्लिम फेथ' (मुस्लिम धर्म के फ़्रांसीसी परिषद) के साथ एकजुटता में खड़े हैं, और फ्रांस के मुस्लिमों से अपील करते हैं कि "पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए और उनके प्रियजनों के प्रति एकजुटता दर्शाने के प्रतीक के तौर पर वे पैगंबर साहब के जन्मदिन पर होने वाले सारे उत्सवों को रद्द कर दें"।

Signatories:

1. Abdul Aziz Lokhandwala, Industrialist, Mumbai

2. Abhilasha Kumari, Researcher

3. Ahmad Rashid Sherwani, Hyderabad

4. AJ Jawad, Advocate, mediator, Chennai

5. Akbar Shaikh, Social activist, Sholapur

6. Amar Jesani, Medico Friends Circle, Mumbai

7. Amir Rizvi, Designer, Mumbai

8. Amita Joseph, Activist

9. Amitabh Mishra, Social Development Sector, Lucknow

10. Anand Patwardhan, Documentary film maker, Mumbai

11. Anil Dharker, Editor, columnist, writer, Mumbai

12. Anil Hebbar, Social Entrepreneur, Mumbai

13. Anil K Singh, Sansad, Delhi

14. Anil Trigunayat, Ambassador (rtd)

15. Anjum Rajabali, Screenwriter, Social Activist, Mumbai

16. Anurag Chaturvedi, journalist, Delhi

17. Anvar Rajan, Social activist, Pune

18. Anwar Hussain, Corporate executive, Mumbai

19. Arshad Alam, Columnist, educationist, Delhi

20. Askari Zaidi, Corporate Communications, Delhi

21. Bilal Khan, Social Activist, Mumbai

22. Bharti Sharma, Friends of Democracy, Mumbai

23. Cedric Prakash, Priest, Ahmedabad

24. Prof Chaman Lal, Rtd Prof JNU, Delhi

25. Charul Joshi, Political activist, Mumbai

26. Chayanika Shah, Queer Feminist Researcher, Mumbai   

27. Chhaya Datar, retd professor, feminist activist, Mumbai

28. Danish Javed, Lyricist, writer, producer, Mumbai

29. Dilip D’Souza, Writer, Mumbai

30. Dilip Simeon, Historian, Delhi

31. Dolphy D’Souza, Police Reforms Watch, Mumbai

32. Fahad Ahmad, PhD Scholar, TISS, Mumbai

33. Feroz Abbas Khan, Writer-director, Mumbai

34. Feroze Mithiborwala, President, Bharat Bachao Andolan, Mumbai

35. Gauhar Raza, Anhad, Delhi

36. Gautam Mody, Trade unionist and activist

37. Ghulam Mohiuddin, Physician, PIO, New York

38. Guddi, S.L., Yusuf Meherali Centre, Mumbai

39. Hasan Ibrahim Pasha, Writer, Allahabad

40. Hasan Kamaal, Editor, columnist, poet, Mumbai

41. Hasina Khan, Bebaak Collective, Mumbai

42. Henri Tiphagne, Advocate and human rights defender, Chennai

43. Hussain Haidri, Lyricist, Mumbai

44. Hussain Indorewala, Academic, Mumbai

45. Jamsheed Rizwani, Sete, France

46. Jatin Desai, Journalist, social activist, Mumbai

47. Javed Akhtar, Poet, films, former MP, Mumbai

48. Javed Anand, Indian Muslims for Secular Democracy (IMSD), Mumbai

49. John Dayal, Writer, activist, Delhi

50. Joycia Thorat, Ecumenical Activist

51. J.S. Bandukwala, Social Activist, Vadodara

52.  Julio F Ribeiro, IPS (retired), Mumbai

53. Jyoti Punwani, Journalist, Mumbai

54. Kabir Khan, Director, Mumbai

55. Dr Kamal Chenoy, Rtd Prof JNU, Delhi

56. Kamayani Bali Mahabal

57. Dr K L Sharma, University of Rajasthan

58. Kasim Sait, Businessman, Chennai

59. Kavita Srivastava, Civil liberties & human rights activist, Jaipur

60. Kirtika Singh, Advocate, Allahabad High Court

61. Kishore Jagtap, Dalit activist, Mumbai

62. Krishnakant Chauhan, Environmentalist and Activist

63. Krishnaswamy Kumar, Rtd Prof, Coimbatore

64. Lalita Ramdas, Social activist, Raigad

65. Lara Jesani, Advocate, Bombay High Court, Mumbai

66. Admiral L. Ramdas, retd Chief of Indian Navy, Raigad

67. Mallika Sarabhai, Theatre personality, Ahmedadad

68. Masooma Ranalvi, Co-Founder, India Lead|WeSpeakOut, Delhi

69. Medha Patkar, National Alliance of People's Movements

70. Mihir Desai, Senior advocate, Bombay High Court

71. Mohammed Arif, Social activist, Varanasi

72. Mohammed Imran, Delhi/New York

73. Dr Mridula Mukherjee, Rtd Prof JNU, Delhi

74. Mukta Srivastav, Social Activist, Thane

75. Muniza Khan, Social activist, Varanasi

76. Mushfiq Khan, Film maker, Mumbai

77. Nandan Maluste, Finance, Mumbai

78. Nandita Bhawnani, Writer, Mumbai

79. Nandita Shah, Feminist activist, Mumbai

80. Naseeruddin Shah, Actor, Mumbai

81. Nasreen Fazalbhoy, Professor (retired), Mumbai

82. Niraja Jayal, JNU, Delhi

83. Nityanand Jayaraman, writer and social activist

84. Noorhehan Safia Niyaz, Bhartiya Muslim Mahila Andolan, Mumbai

85. Pramod Mujumdar, Social Activist, Mumbai

86. Prashant Bhushan, Senior Advocate, Supreme Court, Delhi

87. Qaisar Sultana, Home-maker, Allahabad

88. Dr Ram Puniyani, Author, social activist, Mumbai

89. Dr Ramesh Dixit, Rtd Prof Lucknow University, Lucknow

90. Rohit Prajapati, Environmentalist and human rights defender, Vadodara

91. Rukmini Sen, Journalist, Mumbai

92. Sabah Khan, Activist, Mumbai

93. Sachidanand Sinha, JNU, Delhi

94. Salim Sabuwala, Social activist, Mumbai

95. Sandeep Pandey, Academic, social activist, Lucknow

96. Sandhya Gokhale, Feminist activist, Mumbai

97. Prof. Sanjay MG, National Convenor, National Alliance of People's Movements, Thane

98. Dr Satya Mohanty, former Secretary, Govt of India

99. Shabana Azmi, Actor, former MP, Mumbai

100.  Prof. Shafaat Khan, Marathi Playwright

101.   Shameela Zaidi, HR Manager, Mumbai

102.  Shikha Sen, Documentary editor

103.  Dr Saif Mahmood, Advocate, Supreme Court, Delhi

104.  Sajal Mittra, Rtd IAS

105.  Selvyn Jussy, University of Calcutta, Kolkata

106.  Shama Zaidi, Writer, documentary film maker, Mumbai 

107.  Shabnam Hashmi, Anhad, Delhi

108.  Dr Shahnawaz, Physician, Sultanpur

109.  Sitaram Prasad Singh, Theatre artist

110.  S N Sahu, former OSD to President of India

111.  Simantini Dhuru, Educationist, Mumbai

112.  Sohail Hashmi, Writer, film maker, Delhi

113.  Subhash Gatade, New Socialist Initiative, Delhi

114.  Sucheta Mahajan, Professor JNU, Delhi

115.  Sujata Gotaskar, Feminist activist and researcher, Mumbai

116.  Sukla Sen, Peace Activist, Mumbai

117.  Sumedh Jadhav, President, Republican Panther, Mumbai

118.  Suresh Sawant, President, Samvidhan Sanvardhan Samiti

119.  Sultan Shahin, Editor, New Age Islam, Delhi

120.  Dr Sunilam, Leader farmers & workers movement, Indore 

121.  Dr. Suresh Khairnar, Social Activist, Nagpur

122.  Swara Bhaskar, Actor, Mumbai

123.   Swatija M. Paranjape, Feminist activist, Mumbai

124.  Prof. Tahir Mahmood, Legal luminary, Delhi

125.  Dr Tarannum Siddiqui, Jamia Millia Islamia, Dehi

126.  Teesta Setalvad, Citizens for Justice and Peace, Mumbai

127.  T.K. Arun, Consulting editor, The Economic Times

128.  Tushar Gandhi, Writer, activist, Mumbai

129.  Ujjwala Mhatre, Mumbai

130.  Prof Vasanthi Raman, Delhi

131.  Veena Gowda, Advocate, Mumbai

132.  Vibhuti Narain Rai, IPS (retired), Noida

133.  Vimla  Chand, Consumer advocate

134.  Vijay Krishna Acharya, Director, Mumbai

135.  Vishwas Utagi, Economist & Trade Union Leader, Mumbai

136.   Yoginder Yadav, Political Activist, academic, Delhi

137.  Dr. Zaheer Ahmed Sayeed, neuro-surgeon, Chennai

138.  Zaman Ali, Advocate

139.  Zaman Habib TV Writer-producer, Mumbai

140.  Zeenat Lakhani, Screenwriter, Mumbai

141.  Zeeshan Ayub, Actor, Mumbai

बाकी ख़बरें