कानून का बोलबाला
July 16, 2020
लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य की भाजपा सरकार पर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि योगी सरकार लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीके से उत्पीड़न कर रही है।
'
अजय कुमार यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की रिहाई के बाद फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम...
July 16, 2020
नई दिल्ली। पत्रकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाल की पहल पर आयोजित एक वेबिनार में 'उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन और मानवाधिकार' पर चर्चा की गई है। इस वेबिनार में शामिल हुए मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय ने कहा कि मोहम्मद शोएब, एसआर दारापुरी आदि जैसे लोगों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ये बड़ी अजीब सी बात है कि सरकार लोगों से अपेक्षा करती है कि वो...
July 15, 2020
सांप्रदायिकता विरोधी कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की पहल पर एक सफल वेब-गोष्ठी आयोजित हुई।तालाबंदी में उत्तर प्रदेश विषयक गोष्ठी में कई राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
तीस्ता ने इस गोष्ठी को समाजवादी जन परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. स्वाति को समर्पित करते हुए कहा कि हम उन मूल्यों के प्रति फिर संकल्पबद्ध हो रहे हैं, जिनके लिए स्वाति सक्रिय रहीं। गोष्ठी में अब्दुल्लाह अंसारी, फादर...
July 14, 2020
नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) को एक नोटिस भेजकर 84.48 करोड़ रुपये के जुर्माने का भुगतान करने को कहा है।
स्क्रॉल की रिपोर्ट के मुताबिक, आवास एवं शहरी मंत्रालय के तहत लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने सात जुलाई को पीटीआई को यह नोटिस भेजा गया, जिसमें दिल्ली में अपने कार्यालय के उल्लंघनों का आरोप लगाया गया है।
नोटिस में...
July 13, 2020
मुंबई। कवि वरवर राव के परिवार ने रविवार को दावा किया कि उनकी सेहत बिगड़ रही है। वे मतिभ्रम है और वह बेसुध' हैं। परिवार ने संबंधित अधिकारियों से उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की अपील की।
81 वर्षीय राव फिलहाल महाराष्ट्र के नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। राव की पत्नी, बेटियों तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे उनकी 'बिगड़ती सेहत'...
July 13, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली की एक कोर्ट ने उन दो याचिकाओं पर पुलिस से जवाब मांगा है, जिसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों को लेकर भाजपा नेता कपिल मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत कड़कड़डूमा कोर्ट में दो आवेदन दायर कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी और इसे लेकर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कहा है...
July 13, 2020
सूरत। गुजरात के सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने कपड़ा व्यापारियों को एक अजीबो गरीब आदेश सुनाया है। नगर निगम ने व्यापारियों से कहा है कि अपनी दुकानें खोलते वक्त वंदे मातरम और बंद करने के दौरान राष्ट्रगान गाने के लिए कहा है।
अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बीते शनिवार को जारी दिशानिर्देशों में एसएससी ने ये बातें कही हैं। कोविड-19 के कारण बंद किए गए शहर के कपड़ा व्यापार...
July 11, 2020
बरेली। उत्तर के बरेली में एक प्रोफेसर को अपनी फेसबुक थीम पर कोविड-19 से सुरक्षा के मैसेज के साथ पाकिस्तान का नक्शा और झंडा लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के नेता नीरू भारद्वाज की शिकायत पर बारादरी थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के नेता आरोप लगाया है कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के...
July 10, 2020
कानपुर। कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की मौत की पुष्टि उत्तरप्रदेश पुलिस ने की है। गुरुवार 9 जुलाई की रात ही यूपी एसटीएफ उसे उज्जैन से लेकर कानुपर के लिए चली और पुलिस के अनुसार इसी दौरान रास्ते में वाहन दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, विकास दुबे ने गाड़ी दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश की, इसके बाद उसे गोली मारी गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित...
July 9, 2020
राजाखेड़ा। राजस्थान के राजाखेड़ा में विद्युत निगम अपने उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। गुंडों की दबंगई के सामने निगम अपने ट्रांसफॉर्मर नहीं बदल पा रहा है। इससे कारण सिंघावली गांव की दलति बस्ती के बिजली के कनेक्शन से वंचित हैं। इसको लेकर दलितों ने निगम के सामने प्रदर्शन किया।
पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी सिंघावली गांव में 16 केवी का...